एब्डोमिनल लाइपो सक्षन कंसल्टेशन : वज़न कम करने, कमर घटाने और रिस्क के बारे में जानकारी
2 weeks ago
मैं अपनी पत्नी के लिए अब्डोमिनल लाइपो सक्षन के बारे में जानकारी लेना चाहता हूँ। उनकी उम्र 23 साल है, वजन 94 किलो और हाइट लगभग 5 फुट 7 इंच है। उन्हें कोई मेडिकल प्रॉब्लम नहीं है—शुगर, ब्लड प्रेशर, थाइरोइड, हार्ट या लंग्स की दवाई नहीं लेती। मैं जानना चाहता हूँ कि इस सर्जरी से कितनी फैट निकाली जा सकती है, कमर का वेस्ट कितना कम होगा, सर्जरी में कितना समय लगेगा और इसके क्या रिस्क हैं। क्या सिर्फ अब्डोमेन लाइपो सक्षन किया जाए या अब्डोमेनप्लास्टी भी जरूरी है? इसके अलावा, एक बार में कितना लीटर फैट निकालना सुरक्षित है?
Answers (1)
अब्डोमिनल लाइपो सक्षन से लगभग 5-5.5 लीटर फैट एक बार में निकाला जा सकता है। इससे कमर का वेस्ट करीब 5-6 इंच तक घट सकता है—यदि वेस्ट 45 इंच है, तो यह 40 इंच तक आ सकता है। मिनिमम 4-5 किलो वजन भी कम हो सकता है। सर्जरी के बाद शुरुआती 6 हफ्तों में यह बदलाव दिखाई देने लगता है। अगर केवल अब्डोमेनप्लास्टी की जाए तो सर्जरी का समय और प्रक्रिया थोड़ी अलग होगी।
सर्जरी में सामान्य रिस्क में ब्लीडिंग, इंफेक्शन, सेरोमा या हेमाटोमा और स्किन का रंग बदलना शामिल हो सकते हैं, लेकिन अधिकतर मरीजों में ये समस्याएं नहीं होतीं। एक बार विजिट के दौरान डॉक्टर ऑपरेशन से पहले रिपोर्ट और स्थिति देखेंगे। सर्जरी सुरक्षित है, और सही तैयारी और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसे कराया जा सकता है।
Still have questions?
Our Specialists are available to answer your specific concern