LASIK सर्जरी : इसे करवाने के सही तरीके और रिस्क व सावधानियां
4 months ago
मैं LASIK सर्जरी करवाने का सोच रहा हूं। क्या कोई रिस्क या सावधानियां हैं जिनका ध्यान रखना चाहिए?
Answers (1)
LASIK हर किसी के लिए नहीं बनी। चश्मा हटवाने से पहले जांच जरूरी है – आंख की पुतली की मोटाई, नंबर का स्तर सही होना चाहिए। 100 में से 5-10 लोगों को हम मना कर देते हैं क्योंकि उनकी आंखें इसके लिए फिट नहीं।
विकल्प कई हैं: PRK (सर्फेस लेजर), LASIK (फ्लैप बनाकर), ICL (लेंस इंप्लांट), SMILE। कौन सा बेस्ट, यह आपकी उम्र, लाइफस्टाइल और जांच से तय होता है।
टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस है कि 10 साल बाद नंबर आएगा या नहीं, बता सकते हैं। कुछ को थोड़ा लौट सकता है, कुछ को कभी नहीं। उम्र 18+ से 40-45 तक सबसे अच्छी। उसके बाद पास का चश्मा (presbyopia) लग सकता है।
Still have questions?
Our Specialists are available to answer your specific concern