phone icon in white color

Call Us

Book Free Appointment

M

एनल फिस्टुला : यह गंभीर हो सकता है और इसका सही इलाज क्या है?

4 months ago

डॉक्टर ने मुझे एनल फिस्टुला बताया है। क्या यह गंभीर हो सकता है और इसका सही इलाज क्या है?

Asked By Moksh | Male | Age 43

37 Views

1 Like

Share

4 months ago

Answers (1)

Dr. Piyush Gulabrao Nikam

Top Doctor

MBBS,MS-General Surgery, FMAS (MUHS), FIAGES|17 Years Experience Overall

Dec 05 2025

एनल फिस्टुला एक ऐसा ट्रैक होता है जो मलद्वार के अंदर से शुरू होकर स्किन पर एक बाहरी ओपनिंग तक जाता है। यह आमतौर पर एक इंटरनल इंफेक्शन या एबस से बनता है, जो पस (प्यूर) ट्रैक बनाकर बाहर की तरफ निकलता है।

शुरू में यह सिंपल फिस्टुला हो सकता है, लेकिन अगर समय पर इलाज न हो तो यह कॉम्प्लेक्स फिस्टुला में बदल सकता है। मेडिसिन का काम सिर्फ सूजन और इंफेक्शन को कम करना होता है, लेकिन फिस्टुला पूरी तरह भरने के लिए प्रोसीजर या सर्जिकल ट्रीटमेंट जरूरी है।

गंभीर मामलों में, जैसे पेरियनल एरिया में भारी सूजन, पेन या फीवर हो, तो यह इमरजेंसी बन सकती है और तुरंत ड्रेनेज की जरूरत होती है। इसलिए फिस्टुला का इलाज समय पर और सही तरीके से कराना बहुत जरूरी है।

|

Still have questions?

Our Specialists are available to answer your specific concern

Welcome Back

Login to your account

Confirm Your Phone Number

Enter the OTP sent to to verify your number.

02:00 min

Create Account

Join our health community today