पिलोनाइडल साइनस का इलाज और रिकवरी : लेजर सर्जरी, ठीक होने का समय और फॉलो-अप केयर
2 months ago
मुझे पाइलोनाइडल साइनस की समस्या है जिसमें पस बनता है। क्या इसका इलाज लेजर से हो सकता है और रिकवरी में कितना समय लगता है?
Answers (1)
आपके लक्षणों के अनुसार यह पाइलोनाइडल साइनस हो सकता है, जिसमें त्वचा के नीचे एक ट्रैक्ट या कैविटी बन जाती है और बार-बार पस बनता है। कुछ मामलों में एक ही ओपनिंग होती है, जबकि कभी-कभी अंदर कई ट्रैक्ट या गहराई बन सकती है। सही इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि साइनस कितना गहरा है और कितना फैला हुआ है, जिसे क्लिनिकल जांच के बाद ही ठीक से समझा जा सकता है।
अगर समस्या छोटी और सतही है, तो दवाइयों और ड्रेसिंग से मैनेज किया जा सकता है। लेकिन यदि अंदर कैविटी या इन्फेक्शन ज्यादा है, तो उसे साफ करना या मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे मामलों में लेजर ट्रीटमेंट एक अच्छा और आधुनिक विकल्प है, जिसमें कम कट लगते हैं, दर्द कम होता है और रिकवरी भी तेज होती है।
आमतौर पर, सही ट्रीटमेंट के बाद 2–3 हफ्तों में अच्छी रिकवरी हो जाती है, जो आपकी छुट्टियों के हिसाब से भी पर्याप्त समय है। साथ ही, नियमित फॉलो-अप बहुत जरूरी होता है ताकि घाव ठीक से भर रहा है या नहीं, यह सुनिश्चित किया जा सके। आजकल आप डॉक्टर से WhatsApp या ऑनलाइन माध्यम से भी संपर्क में रह सकते हैं और जरूरत पड़ने पर फोटो शेयर करके सलाह ले सकते हैं।
Still have questions?
Our Specialists are available to answer your specific concern