SMILE और LASIK सर्जरी की प्रभावशीलता में क्या अंतर है? दोनों के परिणाम अलग कैसे होते हैं?
5 months ago
SMILE और LASIK सर्जरी की effectiveness में कोई फर्क आता है? SMILE करवाने वाला या LASIK करवाने वाला दोनों में क्या अंतर होता है?
Answers (1)
लॉन्ग टर्म में दोनों सर्जरी बहुत अच्छी और प्रभावी हैं। LASIK 30+ साल पुरानी time-tested तकनीक है जो लगातार बेहतर होती गई है। इसमें रिकवरी बहुत तेज होती है अगले ही दिन विजन 6/6 से भी बेहतर (super-normal vision) हो जाती है।
SMILE में अगले दिन तुरंत 6/6 नजर की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए, इसमें थोड़ा समय लगता है रिकवरी में। लेकिन अंत में विजन उतना ही अच्छा हो जाता है।
SMILE का बड़ा फायदा यह है कि यह flapless है, इसलिए flap-related complications (जैसे चोट लगने पर flap dislocate होना) बिल्कुल नहीं होते। दोनों सुरक्षित हैं
Still have questions?
Our Specialists are available to answer your specific concern