निदान
फाईमोसिस का निदान करने के लिए डॉक्टर आपके लिंग से जुड़ी मेडिकल हिस्ट्री को जानने की कोशिश करेंगे। अगर आपके लिंग में पहले कभी कोई चोट लगी है या संक्रमण हुआ था तो इसके बारे में डॉक्टर से जरूर बात करें।
कई बार फाईमोसिस होने का कारण यूटीआई और एसटीडी भी हो सकता है। इसलिए, डॉक्टर मूत्र का परीक्षण कर सकते हैं। अगर आपको टाइप-2 डायबिटीज है तो फाईमोसिस से पीड़ित होने की संभावना अधिक होती है।
सर्जरी
फाईमोसिस का इलाज करने के लिए खतना ही सबसे अच्छा उपचार है। खतना करने के कई तरीके हैं। पहले के जमाने में खतना करने के लिए छूरा का उपयोग होता था। लेकिन, अब खतना के लिए एडवांस सर्जरी आ गयी हैं। अभी भी कई अस्पताल खतना के लिए इन एडवांस सर्जरी का उपयोग नहीं करते हैं|
लेजर खतना की प्रक्रिया को पूरा होने में 10 से 20 मिनट का वक्त लगता है। लेजर खतना में लेजर किरण की मदद से लिंग के सिर की ऊपरी चमड़ी को हटा दिया जाता है। ट्रीटमेंट के दौरान रोगी को बिल्कुल भी दर्द नहीं होता है और ट्रीटमेंट के बाद रोगी को कोई परेशानी नहीं होती है।