एम्ब्रायो ट्रांसफर के बाद क्या खाना चाहिए?

एम्ब्रायो ट्रांसफर आईवीएफ चक्र की अंतिम प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में एम्ब्रायो सीधा महिला के गर्भाशय में डाल दिया जाता है। भ्रूण के सीधे गर्भाशय में पहुंचने से गर्भाधारण की संभावना बढ़ जाती है।

ऐसी कई चीजें हैं जो आईवीएफ को सफल बनाने में मददगार होती हैं। उनमें से एक आपका आहार है। एक प्रॉपर और हेल्दी डाइट लेने से महिला के गर्भवती होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। आज हम उन खाद्य पदार्थों के बारे में चर्चा करेंगे जिन्हें एम्ब्रायो ट्रांसफर के बाद खाना फायदेमंद होता है।

एम्ब्रायो ट्रांसफर के बाद क्या खाना चाहिए?

भ्रूण स्थानांतरण की सफलता दर बढ़ाने के लिए आपको अपने डाइट में निम्नलिखित खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए:

अनार

अनार में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। अनार के सेवन से शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ती है। इससे गर्भाशय के अस्तर को अधिक मात्रा में रक्त की आपूर्ति होती है, जो एक अच्छी बात है।

यदि एंडोमेट्रियम पतला है तो सही से गर्भ धारण नहीं होता या जल्दी मिसकैरेज हो जाता है। अनार एंडोमेट्रियम को पतला होने से रोकता है, जिससे गर्भ धारण करने में आसानी होती है।

अंडा

अंडा में मौजूद जिंक, विटामिन बी, विटामिन ए, कैल्शियम, आयरन, और ढेर सारा प्रोटीन गर्भाधारण में बहुत मदद करेगा। यह उन सभी पोषक तत्वों की पूर्ती करता है जो गर्भाधारण के दौरान एक माँ को चाहिए होते हैं।

पालक

पालक या अन्य पत्तेदार साक-सब्जियां एक महत्वपूर्ण आहार हैं, जिन्हें एम्ब्रायो ट्रांसफर के बाद डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। पालक रक्त उत्पादन में बढ़ोतरी लाने के लिए भरपूर आयरन प्रदान करता है। इससे गर्भाशय की दीवार मोटी होती है और भ्रूण का उचित विकास हो पाता है।

अखरोट

ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड बेहद जरूरी वसा हैं जिसे शरीर नहीं बना सकता, लेकिन अखरोट से प्राप्त कर सकते हैं। यह फैट ओव्यूलेशन में मददगार है और गर्भाशय तक रक्त पहुंचाता है। एम्ब्रायो ट्रांसफर के बाद आपको रोजाना कम से कम 4 अखरोट तो अवश्य खाना चाहिए। अखरोट के अलावा मछली और अलसी में भी ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाई जाती है।

चिया के बीज

भ्रूण स्थानांतरण से पहले आपको कई दवाएं दी जाती हैं जो कब्ज या अन्य पाचन समस्या पैदा कर सकती हैं। चिया के बीज आपको इस समस्या से बाहर निकलने में मदद कर सकते हैं। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड भी होता है।

विटामिन A युक्त आहार

एम्ब्रायो ट्रांसफर के बाद विटामिन A युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल करें। गाजर, ब्रोकली आदि में विटामिन A आसानी से मिल जाता है। हालांकि, इसके सप्लीमेंट का सेवन न करें या डॉक्टर से पूछने के बाद ही करें।

विटामिन C युक्त आहार

विटामिन सी का सेवन एम्ब्रायो ट्रांसफर की सफलता दर को बढ़ाता है। यह कोलाजेन (collagen) का निर्माण करने में मदद करता है, जो एक महत्वपूर्ण फाइबर है। यह फाइबर भ्रूण के शरीर का निर्माण करता है। इसलिए न केवल एम्ब्रायो ट्रांसफर के बाद बल्कि गर्भवती हो जाने के बाद भी विटामिन सी का सेवन करना चाहिए।

नींबू, संतरा, काली मिर्च, स्ट्रॉबेरीज, ब्रोकोली, ब्रसल स्प्राउट और आलू में आसानी से विटामिन C मिल जाता है।

इसे भी पढ़ें-
1. एम्ब्रायो ट्रांसफर के बाद कैसे सोना चाहिए?
2. आईवीएफ गर्भावस्था के बाद सुरक्षित डिलीवरी तक बरतें ये सावधानियां

निष्कर्ष

एम्ब्रायो ट्रांसफर के बाद आपको विशेष खानपान अपनाने की जरूरत होती है। ऐसे में आप उपर्युक्त खाद्य पदार्थों को आजमा सकते हैं। अच्छा होगा कि आप अपने डॉक्टर से आपके लिए डाइट चार्ट बनाने को कहें। क्योंकि वे आपको और आपकी चिकित्सा स्थिति को हमसे ज्यादा अच्छी तरह जानते हैं। हालांकि, अगर आपको आईवीएफ प्रक्रिया के संबंध में कोई भ्रम है, तो बेझिझक हमसे संपर्क करें। आप अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं और हमारे सर्वश्रेष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं।