भ्रूण स्थानांतरण के बाद पेट में दर्द क्यों होता है

आईवीएफ उपचार के दौरान आपको कई प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। प्रत्येक प्रक्रिया का आपके शरीर पर प्रभाव पड़ता है। उपचार का अंतिम चरण भ्रूण स्थानांतरण है और उसके बाद आप खुशखबरी देख पाने के लिए दो सप्ताह तक प्रतीक्षा करते हैं।

इन 14 दिनों के बीच कुछ नई चीजें सामने आ सकती हैं, जो असामान्य लग सकती हैं और आपको चिंतित कर सकती हैं। पेट में  ऐंठन उनमें से एक है और सबसे आम भी है। भ्रूण स्थानांतरण के बाद कई महिलाओं को पेट में दर्द और ऐंठन महसूस होता है।

आइए जानते हैं कि भ्रूण स्थानांतरण के बाद पेट में दर्द या ऐंठन होना कितना सामान्य है और दर्द महसूस होने पर क्या करना चाहिए?

अस्पताल से छुट्टी का दिन

आईवीएफ की प्रक्रिया के बाद महिला को क्लिनिक/अस्पताल से डिस्चार्ज करने से पहले डॉक्टर महिला को सभी आवश्यक निर्देश देते हैं, जिनका अगले 8-14 दिनों तक पालन करना होता हैं। यह निर्देश हो सकते हैं:

पढ़ें- आईवीएफ को सफल बनाने के टिप्स

  • शारीरिक गतिविधियों को कम करें
  • कठिन गतिविधियां न करें
  • दिन भर बिस्तर पर न बैठें, हल्का काम या पैदल चलना जरूरी है।
  • फोलिक एसिड का सेवन करें
  • डॉक्टर द्वारा बताई गई डाइट का पालन करें
  • सेक्स न करें
  • दवाओं का सेवन समय पर करें

इन निर्देशों का सही ढंग से पालन न करने पर भी पेट दर्द या अन्य जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप वही कर रहे हैं जो डॉक्टर ने कहा है।

एम्ब्रायो ट्रांसफर के बाद पेट में दर्द क्यों होता है?

क्लिनिक से छुट्टी मिलने के बाद, अगले कुछ दिनों के दौरान आप अपने श्रोणि क्षेत्र या पेट के निचले हिस्से में ऐंठन महसूस कर सकते हैं।

जब ये लक्षण सामने आते हैं तो महिला चिंतित हो जाती है और सोचने लगती है कि यह आईवीएफ चक्र के असफल होने का संकेत है। वास्तव में एम्ब्रायो ट्रान्सफर के बाद पेट में दर्द निम्न कारणों से होता है:

  • प्रजनन दवाइयों का सेवन के कारण
  • एक सफल भ्रूण स्थानांतरण के कारण
  • ओवेरियन हेमरेज (Ovarian hemorrhage)
  • एक्टोपिक प्रेगनेंसी
  • पेल्विक इन्फेक्शन

प्रजनन दवाइयों का सेवन कर रही महिलाओं में ओवेरियन हाइपरस्टिम्यूलेशन सिंड्रोम (OHHS) नामक स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिससे पेट दर्द हो सकता है। इस स्थिति में महिला दर्द के अलावा अन्य निम्न लक्षण महसूस कर सकती हैं:

पढ़ें- आईवीएफ में कौन सी दवाइयां दी जाती हैं

  • पेट में उफान आना
  • उल्टी
  • दस्त
  • जी मिचलाना

यह दर्द कितना सामान्य है?

यदि आपके गर्भाशय या पेट के निचले हिस्से में दर्द हो रहा है तो निश्चित रूप से आपके गर्भाशय में कई किस्म के परिवर्तन हो रहे हैं। यदि दर्द एक उपयुक्त समय में उठ रहा है तो समझा जा सकता है कि यह आरोपण की सफलता से संबंधित है।

दर्द की तीव्रता कम या ज्यादा हो सकती है। कम दर्द उठ रहा है तो शायद यह बिलकुल सामान्य है। इस तरह का दर्द आपको अधिक परेशान नहीं करता है। ज्यादातर मामलों में गंभीर दर्द भी सामान्य होता है लेकिन कुछ दुर्लभ मामलों में यह किसी बड़ी जटिलता के कारण हो सकता है। इसलिए दर्द कैसा भी हो, डॉक्टर को इसकी सूचना देना आवश्यक है। क्योंकि, एक्टोपिक प्रेगनेंसी या अन्य दुर्लभ स्थितियां हुईं तो महिला की जान को खतरा हो सकता है।

निष्कर्ष

यदि भ्रूण स्थानांतरण के बाद अचानक से पेट के निचले हिस्से या श्रोणि क्षेत्र में ऐंठन और दर्द महसूस हो तो बिलकुल प्रतीक्षा न करें। तुरंत डॉक्टर को बुलाएं और अपने सभी लक्षणों के बारे में उन्हें बताएं। क्योंकि कभी-कभी यह दर्द असामान्य हो सकता है।

Pristyn Care आपके शहर के सबसे अच्छे क्लीनिकों में से एक है, जो आपको एक बेहतर आईवीएफ उपचार प्रदानं करता है। हमारे सबसे अनुभवी फर्टिलिटी डॉक्टर आपकी इनफर्टिलिटी के कारणों की जांच करते हैं और फिर उसी के अनुसार आपका इलाज करते हैं। इलाज के प्रत्येक चरण में हम आपके साथ रहते हैं और आपके स्वास्थ्य पर नजर बनाए रहते हैं। यदि आईवीएफ प्रक्रिया के संबंध में आपके कोई प्रश्न हैं या कोई चिंता है, तो आप हमारे प्रजनन विशेषज्ञों से बात कर सकते हैं। अधिक जानने के लिए हमें मुफ्त में कॉल करें।
यह भी पढ़े – Pristyn Care में आईवीएफ की सफलता दर कितनी प्रतिशत है?

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|