भ्रूण स्थानांतरण के बाद सकारात्मक संकेत

क्या मेरा भ्रूण स्थानांतरण सफल रहा और क्या मैं अब गर्भवती हूँ? क्या अब मुझे प्रेगनेंसी टेस्ट कर लेना चाहिए? इस तरह के कई सवाल हैं जो भ्रूण स्थानांतरण के बाद महिलाओं के मन में उठते हैं।

एम्ब्रायो ट्रान्सफर के बाद, डॉक्टर प्रेगनेंसी टेस्ट करने के लिए 12-14 दिन इंतजार करने की सलाह देता है। इन दिनों आपके शरीर में कई बदलाव होते हैं। इनमें से अधिकाँश परिवर्तन एक लक्षण के रूप में दिखाई देते हैं और कुछ महसूस किए जा सकते हैं। इन लक्षणों के माध्यम से आप अंदाजा लगा सकती हैं कि भ्रूण स्थानान्तरण सफल रहा या नहीं।

हालांकि यह लक्षण हमेशा विश्वसनीय नहीं होते हैं इसलिए इनपर आँख मूद कर भरोसा कर लेना उचित नहीं है।

भ्रूण स्थानांतरण के बाद के 9 सकारात्मक संकेत 

ऐंठन

श्रोणि क्षेत्र में ऐंठन पहला सबूत है जो बताता है कि भ्रूण सफलतापूर्वक गर्भाशय में स्थानांतरित हो गया है। हालांकि, हल्की ऐंठन प्रोजेस्टेरोन के कारण भी हो सकती है, जिसका सेवन महिला 2 हफ्तों से कर रही होती है।

पढ़ें- पहली बार में आईवीएफ को अधिक सफल बनाने की टिप्स

ब्लीडिंग या स्पॉटिंग

यदि टॉयलेट पेपर द्वारा योनि को पोछ्नें से पेपर में खून के धब्बे नजर आते हैं, या अगर आपको अंडरवियर में खून के धब्बे दिखाई देते हैं, तो यह गर्भावस्था में प्रवेश करने का संकेत हो सकता है।

हालांकि, हल्का रक्तस्राव या स्पॉटिंग प्रोजेस्टेरोन दवाओं का एक साइड इफेक्ट भी हो सकता है।

थकान

अधिकाँश महिलाओं को गर्भावस्था की शुरुआत से थकान महसूस होने लगती है और प्रसव तक जारी रहती है। इसलिए यदि एम्ब्रायो ट्रान्सफर के बाद आपको थकान महसूस हो रही है तो यह अच्छा संकेत माना जा सकता है।

यदि आपके शरीर में प्रोजेस्टेरोन का स्तर बहुत अधिक है, तब भी आप दिनभर थकान और उनींदापन का अनुभव करेंगी। यही कारण है कि हमेशा थकान को प्रेगनेंसी का लक्षण नहीं समझना चाहिए। यह उन फर्टिलिटी ड्रग्स का दुष्प्रभाव भी हो सकती है जो महिला पिछले कुछ हफ्तों से ले रही होती है।

इसे भी पढ़ें- आईवीएफ गर्भावस्था के लक्षण

स्तनों में दर्द

गर्भावस्था के प्रारंभिक चरण में लगभग सभी महिलाओं के स्तन में दर्द होता है। यदि स्तनों में सूजन आ गया है, कोमल महसूस होते हैं और छूने से दर्द उठता है तो यह भ्रूण स्थानान्तरण के सफल होने का संकेत है।

हालांकि, इंजेक्शन या मौखिक रूप से ली जा रहीं प्रजनन दवाइयां भी स्तनों में कोमलता और दर्द का कारण हो सकती हैं। इसलिए इन लक्षणों को हार्मोनल दवाइयों का एक साइड इफेक्ट भी समझा जा सकता है।

मतली

मतली या मॉर्निंग सिकनेस जैसे लक्षण गर्भवस्था के दूसरे महीने से दिखाई देते हैं जो 9वें महीने तक रह सकते हैं।

यदि यह लक्षण भ्रूण स्थानांतरण के बाद प्रकट होते हैं तो यह एक सफल भ्रूण प्रत्यारोपण का संकेत हो सकता है। लेकिन अगर पूरे दिन मतली की शिकायत बनी रहती है तो बिना देरी किए अपने डॉक्टर से बात करें।

वजाइनल डिस्चार्ज में बदलाव

यदि एम्ब्रयो ट्रांसफर के बाद योनि से तरल पदार्थ का रिसाव हो रहा है तो यह भ्रूण स्थानान्तरण की सफलता को दर्शाता है। इस दौरान योनि से एक पतला, सफ़ेद और हल्का सुगंधित तरल स्त्रावित होता है।

आपका डॉक्टर एम्ब्रयो ट्रान्सफर के बाद योनि के जरिये प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन दे सकता है। इसके लिए आपको सपोजिटरी, जेल या योनि में डालने वाली टेबलेट्स दी जा सकती हैं। ये सभी योनि स्त्राव में बदलाव का कारण हो सकते हैं।

पढ़ें- आईयूआई फेल होने के कारण

यदि योनि में दवा डालने की वजह से डिस्चार्ज में बदलाव हुआ है तो इसका एम्ब्रयो ट्रान्सफर या गर्भवस्था से कोई लेना देना नहीं है।

ब्लोटिंग

यदि महिला पेट के आस-पास फूला हुआ या सूजन महसूस करती है तो यह प्रोजेस्टेरोन के बढ़े हुए स्तर के कारण होता है। प्रजनन दवाइयां लेने पर यह हार्मोन तेजी से बढ़ता है और आपके पाचन क्रिया को धीमा कर देता है। साथ ही पेट पहले से अधिक फूला हुआ नजर आता है।

यदि यह लक्षण गर्भावस्था शुरू होने की वजह से है तो पीरियड्स शुरू होने से पहले ही दिखने लगता है।

बार-बार पेशाब आना

रात में बार-बार पेशाब  करने के लिए उठना भ्रूण स्थानांतरण का एक सकारात्मक संकेत हो सकता है। एचसीजी एक प्रेगनेंसी हार्मोन है जिसके स्तर में वृद्धि होने पर बार-बार बाथरूम जाने की जरूरत मालूम पड़ती है। इसका मतलब है कि भ्रूण स्थानान्तरण सफल रहा और प्रेगनेंसी के कारण आपके शरीर में रक्त की मात्रा भी बढ़ने लगी है।

पढ़ें- आईवीएफ उपचार की पूरी प्रक्रिया

हालांकि, यूटीआई (Urinary Tract Infection) में भी बार-बार पेशाब करने की जरूरत पड़ती है। निम्न लक्षणों से पता लग सकता है कि आपको यूटीआई तो नहीं है:

  • पेशाब के दौरान दर्द
  • बुखार
  • मतली
  • उल्टी
  • योनि से रक्तस्त्राव

पीरियड मिस होना

पीरियड का मिस होना सफल गर्भावस्था को दर्शाता है। वह महिला, जिसका पीरियड हर माह ठीक समय पर शुरू होता है लेकिन भ्रूण ट्रान्सफर के बाद पीरियड मिस हुआ है तो इसका मतलब उसे प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए। गर्भवती हो जाने के बाद ओवुलेशन को प्रेरित करने वाले हार्मोन का निर्माण बंद हो जाता है जिससे पीरियड्स शुरू नहीं होते हैं।

निष्कर्ष

ऐसा कोई लक्षण नहीं है जो आपकी गर्भावस्था को स्पष्ट रूप से बता सके। भ्रूण स्थानान्तरण की सफलता और आपके गर्भवती होने का सबसे अच्छा प्रमाण है गर्भावस्था जांच कराना। क्योंकि ऊपर बताए गए लक्षण प्रजनन ड्रग्स या अन्य दवाइयों (जो आप गर्भवती होने के लिए ले रही हैं) के प्रभाव का परिणाम भी हो सकते हैं।

यदि आपका पीरियड मिस हुआ है और आप उपर्युक्त लक्षणों को महसूस कर रही हैं तो शायद यह प्रेगनेंसी टेस्ट करने का समय है। आप घर पर ही प्रेगनेंसी टेस्ट कर सकती हैं। रिजल्ट पॉजिटिव या नेगेटिव जो भी हो, टेस्ट के बाद डॉक्टर से जरूर बात करें।

पढ़ें- Pristyn Care में आईवीएफ सक्सेस रेट कितना है?

मातृत्व सुख प्राप्त करने में Pristyn Care क्लीनिक आपकी मदद कर सकता है। Pristyn Care आपके शहर में एडवांस IVF और आईयूआई ट्रीटमेंट प्रदान करता है। IVF ट्रीटमेंट की शुरुआत से लेकर बच्चे की सफलतापूर्वक डिलीवरी तक हम अपने मरीजों के संपर्क में रहते हैं। हमने आईवीएफ और आईयूआई के जरिए अब तक हजारों महिलाओं को मां बनने में मदद किया है।

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|