आईयूआई फेल होने के कारण और फेलियर से बचने के टिप्स

संतान सुख से वंचित कपल्स को कई बार डॉक्टर आईयूआई उपचार कराने की सलाह देते हैं। इस इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट में डॉक्टर पुरुष के स्पर्म को कैथेटर की मदद से महिला के यूट्रस में डालते हैं। प्रक्रिया के बारे में अधिक जानने के लिए पढ़ें- आईयूआई की पूरी विधि- शुरू से लेकर अंत तक

आमतौर पर इस प्रक्रिया का उपयोग फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज, यूट्रस फाय्ब्रोइड, या पुरुष के स्पर्म की क्वालिटी अच्छी नहीं होने पर किया जाता है। बहुत सी महिलाएं पहली आईयूआई साइकिल में गर्भवती नहीं हो पाती हैं। यह सामान्य है। लेकिन आईयूआई साइकिल के रिपीट होने के साथ कंसीव रेट भी बढ़ जाता है। ऐसे में यदि महिला का आईयूआई उपचार बार-बार फेल हो जाता है तो यह चिंता का विषय है।

आईयूआई की प्रक्रिया के फेल होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें खराब जीवनशैली आदि शामिल हैं। आइये इन कारणों को विस्तार से जानते हैं।

आईयूआई फेल होने के कारण:

अंडे की गुणवत्ता में कमी

कम गुणवत्ता वाले अण्डों में क्रोमोसोम से जुड़ी असमानताएं हो सकती हैं। इससे अंडे फ़र्टिलाइज होने के बाद विभाजित नहीं हो पाते हैं और गर्भधारण नहीं हो पाता है। ऐसी परिस्थिति में आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर आईवीएफ उपचार की सलाह दे सकते हैं।

उम्र

40 की उम्र के बाद आईयूआई की सफलता दर लगभग न के बराबर होती है। यदि अंडे की गुणवत्ता सही है और क्वालिटी भी अच्छी है तो 35 वर्ष की उम्र तक की महिलाएं आईयूआई के जरिए आसानी से गर्भवती हो सकती हैं। 35 वर्ष के बाद उम्र बढ़ने के साथ आईयूआई के सफल होने की सभावना धीरे-धीरे कम हो जाती है।

स्पर्म की गुणवत्ता में कमी

अंडे को फ़र्टिलाइज करने के लिए स्पर्म की क्वांटिटी, गतिशीलता, शेप आदि सभी गुण अच्छे होने चाहिए। यदि पुरुष के स्पर्म की गुणवत्ता में कमी है तो स्पर्म अंडे को निषेचित करने में असफल हो जाएंगे। ऐसी स्थिति होने पर डॉक्टर उपचार के लिए आईवीएफ प्रक्रिया का चयन करने की सलाह देते हैं। 

प्रक्रिया में देरी

ओवुलेशन टाइम के दौरान स्पर्म 12 से 24 घंटे तक फैलोपियन ट्यूब में रहता है। इस निर्धारित समय के बाद अंडा टूट जाएगा और ब्लीडिंग के साथ योनि मार्ग से बाहर आ जाएगा। यदि सही समय पर अंडा को स्पर्म नहीं मिलता है तो आईयूआई उपचार का फेल होना निश्चित है। इससे बचने के लिए आपको डॉक्टर द्वारा बताए गए समय पर फर्टिलिटी क्लीनिक पहुँच जाना चाहिए और अपने ओवुलेशन का सही ज्ञान होना चाहिए।

पढ़ें- आईयूआई में कितना खर्च आता है?

गर्भाशय के अस्तर में खराबी

यदि गर्भाशय का अस्तर की संरचना ठीक नहीं है तो अंडा को व्यवस्थित होने में अड़चन पैदा होगी और उसे प्रजनन पर्यायवरण नहीं मिल पाने के कारण गर्भपात हो जाएगा। आईयूआई के फेल होने के कुछ कारणों में यह कारण भी शामिल है।

ओवुलेशन से जुड़ी समस्या

यदि ओवुलेशन के लिए जरूरी हॉर्मोन संतुलित नहीं है अथवा इससे जुड़ी कोई अन्य समस्या है तो आईयूआई के फेल होने की संभावना अधिक हो जाती है। कई बार अंडे में एग सेल्स नहीं होने के कारण वे फर्टीलाइज नहीं हो पाते हैं और आईवीएफ फेल हो जाता है।

प्रोजेस्टेरोन की कमी

गर्भधारण में प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन का बहुत बड़ा रोल होता है। यह हॉर्मोन गर्भाशय के अस्तर और गर्भाशय को भ्रूण निर्माण के लिए अनुकूलित बनाता है। यह  हॉर्मोन कम होने पर न सिर्फ आईवीएफ बल्कि आईयूआई उपचार भी फेल हो जाता है। प्रोजेस्टेरोन की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर हार्मोनल इंजेक्शन और दावाओं के उपयोग की सलाह दे सकते हैं।

खराब जीवनशैली

अस्त-व्यस्त जीवनशैली से आईयूआई के फेलियर की संभावना बहुत अधिक होती है। देर तक सोना, देर से सोना, खान-पान पर ध्यान नहीं देना, जंक फूड का सेवन करना, मोटापा, व्यायाम नहीं करना आदि कुछ कारण हैं जो शरीर में हार्मोनल असंतुलन का कारण बनते हैं और फिर आईयूआई उपचार विफल हो जाता है। बहुत सी महिलाओं में अव्यवस्थित जीवनशैली और रहन-सहन ही आईयूआई फेलियर का कारण बनते हैं।

पढ़ें- आईयूआई और आईवीएफ में क्या अंतर है?

नशा करना

धूम्रपान, शराब, कोकीन, हीरोइन आदि कई नशीले पदार्थों के सेवन से महिला और पुरुष दोनों की उर्वरता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे महिला के अंडे की गुणवत्ता और पुरुष के स्पर्म की गुणवत्ता दोनों ही प्रभावित होती हैं। नतीजन कंसीव करने में परेशानी होती है।

आईयूआई को सफल कैसे बनाएं

आईयूआई को सफल बनाने के लिए डॉक्टर द्वारा दी गई सावधानियों का सही अनुसरण करें। हार्मोनल और प्रजनन अंग से जुड़ी समस्या होने पर डॉक्टर उचित उपचार करेंगे। इसके अतिरित्क आप निम्न सावधानियों का अनुसरण कर सकते हैं:

  • सही डॉक्टर का चयन करें- आईयूआई अथवा अन्य किसी भी फर्टिलिटी उपचार को सफल बनाने के लिए।
  • सही समय पर उठें, कसरत करें।
  • मोटापा नियंत्रित रखें।
  • खानपान संतुलित रखें।
  • तैलीय, मिर्च, और जंक फूड का सेवन न करें।
  • धूम्रपान न करें।
  • शराब न पिएं।
  • नशा युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
  • किसी भी दवा का उपयोग करने से पहले अपने फर्टिलिटी डॉक्टर की सलाह लें।
  • आहार में हेल्दी फूड शामिल करें।
  • डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं एवं सप्लीमेंट का नियमित रूप से सही समय पर सेवन करें।

पढ़ें- अधूरा गर्भपात में क्या करें

IVF_CTA_HINDI

हमसे संपर्क करें

Pristyn Care के पास आईयूआई उपचार के लिए सबसे अनुभवी फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉक्टर हैं. जो महिला के प्रजनन अंग और पुरुष के वीर्य का अच्छी तरह से विश्लेषण करते हैं. इन सभी प्रक्रियाओं के बाद महिला को उचित उपचार दिया जाता है. सही जाँच होने के कारण आईयूआई के फेल होने की संभावना बहुत कम होती है. यदि आप हमारे सबसे अच्छे डॉक्टर से आईयूआई उपचार कराना चाहती हैं तो हमें फोन करें अथवा अपॉइंटमेंट बुक करें!

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|