pregnancy-after-40-in-hindi

आज हर महिला आत्त्मनिर्भर रहना और आजादी से जीना चाहती है। पहले की तुलना में अभी महिलाओं के विचार ज्यादा खुले होते हैं। वे अपने जीवन का फैसला खुद लेना चाहती हैं। Pregnancy After 40 in Hindi क्योंकि उन्हें अच्छे से पता होता है की उनके लिया क्या सही, बेहतर और आवश्यक है। यही कारण है की आज हर क्षेत्र में महिलाएं प्रदर्शन करती हुई दिखाई दे रही हैं। वे लगातार अपनी कौशल और हुनर को साबित कर रही हैं। शायद इन्ही कारणों की वजह से उनकी शादी और बच्चे तथा उनको लेकर जिम्मेदारियां कहीं न कही प्रभावित होती हैं। 

हर महिला के लिए उसके परिवार के साथ साथ उसका करियर भी महत्वपूर्ण होता है। इसलिए वे अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए या तो जल्दी शादी नहीं करती हैं और अगर शादी करती हैं तो तुरंत मां बनने का फैसला नहीं लेती हैं। क्योंकि वे पहले खुद आत्मनिर्भर और कामयाब बनना चाहती हैं ताकि आगे उनके बच्चे की परवरिश में किसी तरह की कोई कमी न हो। कई बार कुछ महिलाएं एक खास समय तक खुद को मानसिक, शारीरिक या आर्थिक रूप से Pregnancy After 40 in Hindi मां बनने के लिए तैयार नहीं समझती हैं, इसलिए भी वे सही समय का इंतजार करती हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंट नहीं होने के कारण और इलाज

यह बात सही है की जैसे जैसे एक महिला की उम्र बढ़ती है वैसे वैसे उसकी प्रजनन क्षमता कमजोर और गर्भधारण की संभावना कम होती है। लेकिन अपने खान पान और सेहत का सही ध्यान देकर तथा इलाज करवाने के बाद इन सभी परेशानियों को दूर कर गर्भधारण किया जा सकता है। इसके अलावा, मेडिकल साइंस में विकास होने के कारण आज ढेरो ऐसे तकनीक मौजूद हैं जिनकी मदद से Pregnancy After 40 in Hindi 40 या इससे भी अधिक उम्र की महिला बहुत आसानी से गर्भधारण कर सकती है। प्रिस्टीन केयर के इस ब्लॉग में हम 40 वर्ष के बाद की उम्र में गर्भधारण करने से संबंधित सभी महत्वपूर्ण चीजों पर बात करने वाले हैं।

40 की उम्र के बाद प्रेगनेंट होना कितना संभव है — What Are The Chances Of Being Pregnant After The Age Of 40 in Hindi — 40 Saal Ki Aayu Ke Baad Pregnant Hone Ki Kitni Sambhavna Hai 

रिसर्च से यह बात सामने आई है की जैसे जैसे महिला की उम्र बढ़ती है वैसे वैसे उनके गर्भवती होने की संभावना कम होती है। (Pregnancy After 40 in Hindi) 40 से अधिक उम्र होने के बाद महिलाओं को गर्भधारण करने में ढेरों जटिलताओं एंवम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रिसर्च से यह बात भी सामने आई है की 40 से अधिक उम्र की लगभग 5-15 प्रतिशत महिलाओं को ही प्रेगनेंट होने की संभावना होती है। 

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंट होने का सबसे आसान तरीका  

लेकिन 30 वर्ष की महिलाओं के प्रेगनेंट होने की संभावना लगभग 75 प्रतिशत होती है। क्योंकि उम्र बढ़ने के कारण महिला में उत्पादित अंडों की संख्या घटती है। युवावस्था के दौरान एक महिला में लगभग 3-4 लाख अंडों का उत्पादन होता है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ Pregnancy After 40 in Hindi उम्र बढ़ते ही 40 वर्ष की महिला में 15-25 हजार अंडों का उत्पादन होता है। रिसर्च से यह बात भी सामने आई है की उम्र बढ़ने के कारण अंडों की क्वांटिटी कम और क्वालिटी बहुत खराब हो जाती है। 

अंडे की क्वालिटी खराब होने के कारण फर्टिलाइजेशन ठीक तरह से नहीं हो पाता है जिससे गर्भधारण होने की संभावना कम और गर्भपात का ख़तरा ज्यादा हो जाता है। जहां 40 वर्ष की उम्र में गर्भधारण करने पर 35% तक गर्भपात का खतरा रहता है। Pregnancy After 40 in Hindi वहीं 45 की उम्र में गर्भधारण करने पर गर्भपात का खतरा 50% हो जाता है। इसके अलावा और भी दूसरी कई तरह की समस्याएं सामने पैदा हो सकती हैं। अगर आपका गर्भपात हो चुका है तो भी आपको घबराने कि आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप गर्भपात के बाद गर्भधारण आसानी से कर सकती हैं।

लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि मेडिकल साइंस की दुनिया में विकास होने के कारण आज ढेरों ऐसे उपाय मौजूद हैं जिनकी मदद से बहुत ही आसानी से (Pregnancy After 40 in Hindi) 40 की उम्र हो या 50 गर्भधारण किया जा सकता है। इसमें असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (ए.आर.टी) और इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आई.वि.एफ) शामिल हैं। इन टेक्नोलॉजी की मदद से महिलाएं अब 40 वर्ष की उम्र में भी गर्भधारण कर अपने शिशु को जन्म दे सकती हैं।  इनके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकती हैं। (आगे पढ़ें: प्रेगनेंसी में अपना ध्यान कैसे रखें)

40 की उम्र के बाद प्रेगनेंसी के फायदे — Benefits Of Pregnancy After The Age Of 40 in Hindi — 40 Varsh Ki Umr Ke Baad Pregnancy Ke Fayde 

इस उम्र में आप ज्यादा समझदार, मैच्योर और दुनिया से रूबरू होती हैं। जो आपको एक बेहतरीन मां बनने तथा आपके शिशु का शानदार तरीके से परवरिश करने में मदद करता है। इस दौरान आप एक ऐसी मानसिक, शारीरिक और आर्थिक स्थिति में होती हैं जब आप अपने जन्म लेने वाले शिशु का पूरा भविष्य खुद डिजाइन भी कर सकती हैं। Pregnancy After 40 in Hindi अभी आप मां बनने के लिए संपूर्ण रूप से तैयार होती हैं और आपकी सबसे पहली प्राथमिकता आपका शिशु होता है। 

अपने शरीर या दूसरी चीजों कि बिना परवाह किए आप अपने शिशु को दूध पिलाने के लिए तैयार होती हैं जो की आपके साथ साथ आपके शिशु के लिए भी फायदेमंद होता है। साथ ही, इस दौरान आप बहुत सहज, शांत और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सबसे अधिक उत्सुक होती हैं। Pregnancy After 40 in Hindi इसलिए यह निश्चित है कि इस समय आप अपना क्वालिटी टाइम अपने शिशु के साथ बिता पाएंगी। जिसकी वजह से आपके बच्चे कि परवरिश और उसकी लर्निंग में किसी तरह कि कोई कमी नहीं आएगी। 

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान इन 5 किताबों को जरूर पढ़ें

शोध से यह बात सामने आई है कि (Pregnancy After 40 in Hindi) 40 वर्ष कि उम्र में गर्भधारण करने पर जुड़वाँ बच्चे होने कि संभावना अधिक होती है। अगर आप स्वाभाविक रूप या किसी तकनीक कि मदद से गर्भधारण करने कि कोशिश कर रही हैं तो इस बात कि ज्यादा उम्मीद कि जा सकती है कि आप जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं।   

40 की उम्र के बाद प्रेगनेंसी के नुकसान — Side Effects Of Pregnancy After The Age Of Forty in Hindi — Chalis Saal Ki Umr Ke Baad Garbhavastha Ke Nuksaan 

बढ़ती उम्र में गर्भधारण करने पर ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन शामिल हैं। प्रेगनेंसी के दौरान आपका वजन काफी तेजी से बढ़ता है। जो आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं, विशेषज्ञ का यह भी मानना है कि Pregnancy After 40 in Hindi चालीस से अधिक उम्र के बाद गर्भधारण करने पर महिला को पेरिपार्टम कार्डियोमायोपैथी नामक बीमारी हो सकती है जिसके कारण उन्हें दिल का दौरा भी आ सकता है। 

जो महिलाएं 40 से अधिक उम्र में गर्भधारण करती हैं उन्हें प्री-एक्लेम्पसिया नाम कि समस्या हो सकती है। जो मां के साथ साथ गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है। जब कोई महिला 40 या उससे अधिक उम्र में Pregnancy After 40 in Hindi गर्भधारण करती है तो उसे प्लेसेंटा प्रेविया नाम कि बीमारी भी हो सकती है। इस स्थिति में गर्भवती महिला के गर्भाशय ग्रीवा का द्वार बंद हो जाता है जिसके कारण नॉर्मल डिलीवरी होने कि संभावना लगभग खत्म हो जाती है। 

इसलिए इस दौरान शिशु का जन्म सी सेक्शन द्वारा कराया जाता है जिसके दौरान काफी ब्लीडिंग होने की संभावना होती है। गर्भकालीन डायबिटीज एक ऐसी समस्या है जो अधिक उम्र कि गर्भवती महिलाओं में देखने कि मिलती है। इस बीमारी के लक्षण अक्सर दिखाई नहीं देते हैं। Pregnancy After 40 in Hindi यह समस्या होने पर जन्म के दौरान बच्चे का ब्लड शुगर कम हो जाता है और जन्म लेने के बाद उसके ब्रेन डैमेज होने कि संभावना भी बढ़ जाती है।    

इन सबके अलावा, शोध से यह बात भी सामने आई है कि 40 से अधिक वर्ष कि महिला जब Pregnancy After 40 in Hindi गर्भधारण करती है तो उनका गर्भपात होने का खतरा अधिक होता है। क्योंकि महिला कि उम्र अधिक होने पर अंडों कि क्वालिटी खराब हो जाती है जिससे हेल्दी प्रेगनेंसी बनाए रखने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है और अंतत गर्भपात भी हो जाता है। (इसे भी पढ़ें: महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने का सबसे बेस्ट तरीका)

निष्कर्ष

अगर आप 40 के बाद मां बनने कि योजना बना रही हैं तो ऊपर बताई गई सभी बातों पर ध्यान दें, उन्हें अच्छे समझें और आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर से मिलकर उन्हें अपनी योजना के बारे में बताएं। वे आपकी सेहत को समझने के बाद जो सलाह देंगे वो आप और आपके शिशु के लिए बेहतर होगा।       

आगे पढ़ें

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|