phone icon in white color

Call Us

Book Free Appointment

P

कुछ हफ्तों में सिस्ट का 3 सेमी से 6 सेमी होना कितना गंभीर है? क्या तुरंत सर्जरी करनी चाहिए?

6 months ago

मेरे सिस्ट का साइज कुछ ही हफ्तों में 3 सेमी से बढ़कर 6 सेमी हो गया है। क्या ओवरी का सिस्ट इतनी जल्दी बढ़ सकता है या यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है? ऐसे मामलों में क्या तुरंत सर्जरी कराना ज़रूरी होता है??

Asked By Priyanka | Female | Age 33

521 Views

Like

Share

6 months ago

Answers (2)

Dr. Ila Gupta

Top Doctor

MBBS, MS-Obs & Gynae | Chief Consultant – IVF & Fertility Sciences|34 Years Experience Overall

Oct 16 2025

ओवरी में सिस्ट का आकार तेजी से बढ़ना ज़रूर ध्यान देने वाली बात है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि हमेशा कोई गंभीर बीमारी या कैंसर हो। कई बार फंक्शनल सिस्ट या हीमोरैजिक सिस्ट जल्दी बढ़ सकते हैं, जबकि डर्मॉइड सिस्ट या एंडोमेट्रियोमा आमतौर पर धीरे-धीरे बढ़ते हैं।

तेज़ी से बढ़ने वाले सिस्ट की स्थिति में डॉक्टर आमतौर पर सावधानी के लिए दोबारा अल्ट्रासाउंड करवाते हैं और कभी-कभी रक्त परीक्षण (जैसे CA-125) भी करवाते हैं, ताकि यह पता चल सके कि सिस्ट सामान्य है या नहीं। सर्जरी की ज़रूरत तभी पड़ती है जब सिस्ट लगातार बना रहे, बहुत बड़ा हो जाए, दर्द दे, या फिर जटिलताएँ जैसे मरोड़ या फटना  का जोखिम बढ़ जाए, या कैंसर का शक हो।

इसलिए हर तेज़ी से बढ़ने वाले सिस्ट में तुरंत सर्जरी जरूरी नहीं होती; सही निर्णय सिस्ट के प्रकार, आपके लक्षण, और उम्र के आधार पर डॉक्टर लेते हैं।

Pristyn Care Team

Simplifying Healthcare

Oct 11 2025

इस स्थिति में सही सलाह के लिए हमारे डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

Still have questions?

Our Specialists are available to answer your specific concern