मोनोफोकल या मल्टीफोकल लेंस? Cataract सर्जरी में सही चुनाव कैसे करें?
7 months ago
डॉक्टर ने मुझे cataract सर्जरी के लिए मोनोफोकल और मल्टीफोकल लेंस दोनों ऑप्शन्स दिए हैं। मैं कंफ्यूज हूं कि मुझे कौन सा लेंस लगवाना चाहिए। आपकी क्या सलाह है?
Answers (1)
यह फैसला आपको अपने डॉक्टर के साथ बैठकर अपनी जरूरतों के हिसाब से करना चाहिए। उन्हें साफ़ बताएं कि आप क्या चाहते हैं क्या आप दूर और नजदीक दोनों देखना चाहते हैं? क्या आप ज्यादा ड्राइव करते हैं, खासकर रात को? आपकी बजट क्या है?
अगर आपका सिलेंड्रिकल नंबर ज्यादा है या आंखों में कोई पुरानी बीमारी जैसे डायबिटीज या दूसरे परेशानी है, तो मोनोफोकल लेंस ही बेहतर विकल्प होता है।
लेकिन अगर आपकी आंखें स्वस्थ हैं और आप पूरी तरह से चश्मे से मुक्त रहना चाहते हैं, तो मल्टीफोकल लेंस आपके लिए अच्छा रहेगा, बशर्ते आप इससे जुड़े फायदे और सीमाओं को समझते हों।
आमतौर पर मोनोफोकल लेंस के बाद आपको चश्मे की जरूरत पड़ती है, जबकि मल्टीफोकल या टॉरिक लेंस लगवाने के बाद कई लोगों को चश्मे की आवश्यकता नहीं होती। इसलिए अपनी पूरी मेडिकल जांच और जीवनशैली को ध्यान में रखकर डॉक्टर से सलाह लें।
Still have questions?
Our Specialists are available to answer your specific concern