phone icon in white color

Call Us

Book Free Appointment

S

ओवरी सिस्ट और प्रेग्नेंसी प्लानिंग : क्या करें और कब करें?

3 months ago

मेरे अल्ट्रासाउंड में सिस्ट दिखा है और मुझे प्री-डायबिटीज भी है। क्या यह प्रेग्नेंसी में समस्या करेगा और मुझे आगे क्या करना चाहिए?

Asked By Saniya | Female | Age 28

9 Views

Like

Share

3 months ago

Answers (1)

Dr. Anjani Dixit

Top Doctor

MBBS, MS, DNB,FMAS|14 Years Experience Overall

Mar 20 2026

आपकी उम्र कम है और रिपोर्ट्स के अनुसार स्थिति मैनेजेबल लगती है, लेकिन सही प्लानिंग बहुत जरूरी है। अल्ट्रासाउंड में जो सिस्ट दिखाई दे रहा है, उसकी पूरी कन्फर्मेशन के लिए MRI करवाना बेहतर रहेगा, क्योंकि कुछ सिस्ट (जैसे डर्मॉइड या अन्य) अल्ट्रासाउंड में पूरी तरह स्पष्ट नहीं होते। साथ ही, एक AMH टेस्ट करवाना चाहिए जिससे आपकी फर्टिलिटी रिजर्व का सही अंदाज़ा मिल सके। अगर सिस्ट पहले से मौजूद है या सर्जरी की जरूरत पड़ती है, तो उसके बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने में ज्यादा देरी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि कम उम्र में कंसीव करने के चांस बेहतर होते हैं।

दूसरी महत्वपूर्ण बात आपकी प्री-डायबिटीज है-प्रेग्नेंसी से पहले आपका HbA1c लेवल 6% से कम होना चाहिए, जिसके लिए डाइट, एक्सरसाइज और जरूरत पड़ने पर दवाइयों से शुगर कंट्रोल करना जरूरी है। सही जांच और कंट्रोल के साथ आप सुरक्षित रूप से प्रेग्नेंसी प्लान कर सकती हैं, इसलिए पहले सभी रिपोर्ट्स पूरी कर लें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार आगे बढ़ें।

Still have questions?

Our Specialists are available to answer your specific concern