phone icon in white color

Call Us

Book Free Appointment

M

पीछे (एनल एरिया) में बार-बार जलन : क्या यह पाइल्स की वजह हो सकती है?

4 months ago

पीछे (एनल एरिया) में बार-बार जलन होती है। क्या यह पाइल्स की वजह से हो सकता है?

Asked By Mohit | Male | Age 37

186 Views

Like

Share

4 months ago

Answers (1)

Dr. Piyush Gulabrao Nikam

Top Doctor

MBBS,MS-General Surgery, FMAS (MUHS), FIAGES|17 Years Experience Overall

Dec 04 2025

पीछे (एनल एरिया) में बार-बार जलन होने के कई कारण हो सकते हैं और यह ज़रूरी नहीं कि यह केवल पाइल्स की वजह से ही हो।

पाइल्स एक कारण हो सकता है, लेकिन अक्सर जलन हाइजीन की कमी, मोशन के बाद सही तरीके से सफाई न होना, मल के कण त्वचा पर चिपके रहना, ज्यादा तीखा मसालेदार या बाहर का खाना, अधिक पसीना आना, या वेस्टर्न टॉयलेट के हाई-प्रेशर फ्लश से होने वाली माइक्रोस्कोपिक चोटों की वजह से भी होती है।

इसके अलावा, ग्रेड 4 पाइल्स या पुराना (क्रॉनिक) फिशर जिसमें स्किन टैग्स या बड़े लंप बन जाते हैं, उनमें सफाई ठीक से न होने के कारण भी जलन हो सकती है। इसलिए केवल जलन के आधार पर यह कहना सही नहीं है कि यह पाइल्स ही हैं; सही कारण जानने के लिए डॉक्टर द्वारा फिजिकल एग्जामिनेशन कराना ज़रूरी होता है।

|

Still have questions?

Our Specialists are available to answer your specific concern

Welcome Back

Login to your account

Confirm Your Phone Number

Enter the OTP sent to to verify your number.

02:00 min

Create Account

Join our health community today