क्या पाइल्स का इलाज न कराने पर कैंसर का खतरा हो सकता है?
6 months ago
पाइल्स का इलाज न कराया जाए तो क्या वो कैंसरस हो सकता है?
Answers (1)
ये एक बहुत ही कॉमन और डर पैदा करने वाला सवाल है, लेकिन साफ़ तौर पर समझना ज़रूरी है कि पाइल्स न तो कैंसर में बदलते हैं और न ही पाइल्स का इलाज कराने से कैंसर होता है। पाइल्स और कैंसर दोनों की वजहें अलग-अलग होती हैं और इनका आपस में कोई डायरेक्ट संबंध नहीं है।
कैंसर आमतौर पर जेनेटिक प्रीडिस्पोज़िशन, कुछ प्री-कैंसरस कंडीशन्स या स्पोराडिक कारणों से होता है। अक्सर कन्फ्यूजन इसलिए होता है क्योंकि मोशन के समय ब्लीडिंग पाइल्स में भी हो सकती है और कैंसर में भी, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि पाइल्स कैंसर में कन्वर्ट हो गए।
अगर किसी व्यक्ति में पहले से कैंसर का रिस्क है या फैमिली हिस्ट्री है, तो भविष्य में कैंसर हो सकता है, चाहे उसे पाइल्स रहा हो या उसका इलाज हो चुका हो। इसलिए पाइल्स और पाइल्स के ट्रीटमेंट को कैंसर से जोड़कर डरने की ज़रूरत नहीं है।
Still have questions?
Our Specialists are available to answer your specific concern