phone icon in white color

Call Us

Book Free Appointment

N

IVF से क्या मुश्किलें हो सकती हैं?

11 months ago

मेरे परिवार वाले IVF के लिए दबाव डाल रहे हैं, लेकिन मुझे डर है कि IVF से सिर्फ सिजेरियन डिलीवरी ही होती है। क्या यह सच है? IVF से कोई और प्रॉब्लम हो सकती है?

Asked By Neha Verma | Female | Age 41

235 Views

Like

Share

11 months ago

Answers (1)

Dr. Mannan Gupta

Top Doctor

MBBS, MS-Obs & Gyne|15+ Years Experience Overall

Nov 13 2025

IVF पूरी तरह से सुरक्षित है और यह आपके प्रेग्नेंसी के लिए एक समाधान है। भारतीय फैमिली में शादी के बाद जल्दी से जल्दी बच्चे की उम्मीद होती है, और अगर नेचुरली कंसीव नहीं हो पा रही है, तो IVF की मदद से प्रेग्नेंसी संभव है।

IVF प्रेग्नेंसी का मतलब यह नहीं है कि सिर्फ सिजेरियन डिलीवरी होगी। IVF प्रेग्नेंसी को “प्रेशियस” माना जाता है क्योंकि यह शादी के बाद लंबे समय में और बहुत मेहनत, समय और खर्च के बाद होती है।

सिजेरियन डिलीवरी इसलिए प्रेफर की जाती है क्योंकि इसमें डॉक्टर तुरंत बच्चे को सुरक्षित रूप से जन्म दे सकते हैं। नॉर्मल डिलीवरी में 24–36 घंटे तक लेबर होती है और उस दौरान बच्चे या मां को जोखिम हो सकता है। इसलिए डॉक्टर हाई-एज या प्रेशियस प्रेग्नेंसी में सिजेरियन को प्राथमिकता देते हैं।

लेकिन अगर आप चाहें और डॉक्टर को बताएं कि आप नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं, तो कोशिश की जाएगी। IVF से कोई जरूरी समस्या नहीं होती, बस सावधानी और सही मेडिकल सपोर्ट के साथ प्रेग्नेंसी मैनेज की जाती है।

|

Still have questions?

Our Specialists are available to answer your specific concern

Welcome Back

Login to your account

Confirm Your Phone Number

Enter the OTP sent to to verify your number.

02:00 min

Create Account

Join our health community today