phone icon in white color

Call Us

Book Free Appointment

A

गॉल ब्लैडर में स्टोन का इलाज : लक्षण, सर्जरी के विकल्प और रिकवरी

3 months ago

मैंने हाल ही में सोनोग्राफी करवाई थी जिसमें पता चला कि मेरे गॉलब्लैडर में छोटे-छोटे पत्थर हैं। मुझे कभी-कभी पेट में दर्द और भारीपन महसूस होता है, खासकर ऑयली या मसालेदार खाना खाने के बाद। मैं जानना चाहता हूँ कि क्या ये दवाइयों से ठीक हो सकता है या ऑपरेशन ही एकमात्र इलाज है? अगर सर्जरी करनी पड़े तो क्या उसमें बड़ा चीरा लगेगा और रिकवरी में कितना समय लगेगा?

Asked By Amit | Male | Age 41

11 Views

Like

Share

3 months ago

Answers (1)

Dr. Raj Kumar Singh

Top Doctor

MBBS, MS-General Surgery|13 Years Experience Overall

Feb 19 2026

आपकी रिपोर्ट के अनुसार, गॉलब्लैडर में स्टोन हैं,  है। यह समस्या तब होती है जब पित्त (बाइल) में मौजूद पदार्थ जमकर पत्थर का रूप ले लेते हैं। एक बार पत्थर बन जाने के बाद, यह दवाइयों से पूरी तरह खत्म नहीं होते, और समय के साथ इनकी संख्या या आकार बढ़ सकता है।

ऐसे में सबसे प्रभावी और स्थायी इलाज है लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन से) सर्जरी, जिसमें पित्ताशय को ही निकाल दिया जाता है। यह एक मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया होती है, जिसमें बड़े चीरे की जरूरत नहीं पड़ती सिर्फ 1-2 छोटे छेद (1.5–2 सेमी) के जरिए ऑपरेशन किया जाता है।

इस सर्जरी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें दर्द कम होता है, रिकवरी तेज होती है और आमतौर पर मरीज को 24 घंटे के अंदर छुट्टी मिल जाती है। आप लगभग 5–7 दिनों में सामान्य कामकाज फिर से शुरू कर सकते हैं।

अगर इस समस्या को नजरअंदाज किया जाए, तो कभी-कभी पत्थर बाइल डक्ट में फंस सकते हैं, जिससे इंफेक्शन या गंभीर दर्द हो सकता है। इसलिए समय पर इलाज कराना बेहतर रहता है।

खान-पान में आपको बहुत ज्यादा तैलीय और मसालेदार चीजों से बचना चाहिए, लेकिन ऑपरेशन के बाद आपकी डाइजेशन सामान्य रहती है और जीवनशैली पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। यह एक सुरक्षित और आम सर्जरी है, जिससे आपको लंबे समय तक राहत मिल सकती है।

|

Still have questions?

Our Specialists are available to answer your specific concern

Welcome Back

Login to your account

Confirm Your Phone Number

Enter the OTP sent to to verify your number.

02:00 min

Create Account

Join our health community today