बार-बार पस और सूजन के साथ पाइलोनाइडल साइनस हो रहा है, क्या सर्जरी जरूरी है
1 month ago
मुझे पिछले कुछ महीनों से बार-बार पाइलोनाइडल साइनस की समस्या हो रही है। पहले इसे सेलुलाइटिस बताया गया था और एंटीबायोटिक लेने से कुछ समय के लिए ठीक हो जाता है, लेकिन दवा बंद करते ही फिर से इंफेक्शन हो जाता है। लगभग हर 10–12 दिन में एक छोटा सा फोड़ा बनता है, जो खुद फटकर पस और थोड़ा खून निकाल देता है। अभी मैं कुछ घरेलू उपाय भी कर रहा हूँ, जिससे थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन समस्या बार-बार वापस आ रही है। क्या यह बिना सर्जरी के ठीक हो सकता है या मुझे ऑपरेशन कराना ही पड़ेगा?
Answers (1)
बार-बार होने वाला पाइलोनाइडल साइनस आमतौर पर सिर्फ दवाइयों से पूरी तरह ठीक नहीं होता, क्योंकि दवाइयाँ केवल इंफेक्शन को अस्थायी रूप से कम करती हैं, लेकिन असली समस्या (बालों का अंदर जाना और ट्रैक बनना) बनी रहती है।
अगर बार-बार पस बन रहा है और फट रहा है, तो सर्जरी ही इसका स्थायी इलाज होती है। सर्जरी लेजर या ओपन दोनों तरीके से हो सकती है, जिसमें लेजर में रिकवरी जल्दी होती है। हालांकि दोनों में रिकरेंस का थोड़ा जोखिम रहता है, इसलिए बाद में हेयर रिमूवल भी जरूरी हो सकता है।
सही इलाज तय करने के लिए डॉक्टर द्वारा जांच (जैसे MRI) कराना जरूरी है।
Still have questions?
Our Specialists are available to answer your specific concern