प्रेग्नेंसी में पाइल्स : सुरक्षित और प्रभावी इलाज क्या है?
6 months ago
मैं लगभग 28 हफ्ते की प्रेग्नेंट हूँ और प्रेगनेंसी के दौरान मुझे पाइल्स हो गया है। क्या इसके लिए कोई सुरक्षित और स्पेसिफिक ट्रीटमेंट है?
Answers (1)
प्रेग्नेंसी के दौरान पाइल्स आम हैं क्योंकि कॉन्स्टिपेशन की समस्या बढ़ जाती है, जिससे एनल वेंस पर दबाव पड़ता है। अगर सिम्प्टम्स बहुत ज्यादा गंभीर नहीं हैं, तो इसे आमतौर पर कंज़र्वेटिव तरीके से मैनेज किया जाता है।
इसमें शामिल हैं हाई फाइबर डाइट लेना, पर्याप्त पानी पीना, गुनगुने पानी में बैठना, लैक्सेटिव्स या लोकल एप्लीकेशन ऑइंटमेंट का इस्तेमाल। प्रेग्नेंसी में सर्जरी केवल तभी की जाती है जब सिम्प्टम्स गंभीर और इमरजेंसी वाले हों, क्योंकि पहले और तीसरे ट्राइमेस्टर में सर्जरी से बच्चे को रिस्क हो सकता है।
Still have questions?
Our Specialists are available to answer your specific concern