पाइल्स की लेज़र ट्रीटमेंट के बाद क्या दोबारा होने का खतरा रहता है?
4 months ago
पाइल्स की लेजर ट्रीटमेंट कराने के बाद क्या फिर से होने का खतरा रहता है?
Answers (2)
देखिए, पाइल्स की लेजर सर्जरी में पाइल्स की बीमारी को ट्रीट किया जाता है, लेकिन एनल कैनाल को हटाया नहीं जाता, क्योंकि वही मल त्याग की नॉर्मल प्रक्रिया के लिए ज़रूरी होता है। जैसे किडनी स्टोन में किडनी नहीं निकाली जाती बल्कि सिर्फ स्टोन हटाया जाता है, उसी तरह पाइल्स में भी बीमारी को ठीक किया जाता है।
अब चूँकि पाइल्स होने के पीछे जेनेटिक कारण और लाइफस्टाइल दोनों का रोल होता है, इसलिए अगर सर्जरी के बाद भी कॉन्स्टिपेशन, कम फाइबर डाइट, कम पानी पीना या लंबे समय तक कमोड पर बैठने जैसी आदतें बनी रहती हैं, तो दोबारा पाइल्स होने की संभावना हो सकती है।
लेकिन अगर लेजर ट्रीटमेंट के बाद सही लाइफस्टाइल, हाई-फाइबर डाइट, पर्याप्त पानी और सही बाउल हैबिट्स फॉलो की जाएँ, तो पाइल्स के दोबारा होने का रिस्क काफी हद तक कम किया जा सकता है।
लेजर ट्रीटमेंट के बाद पाइल्स दोबारा होने की संभावना कम होती है, लेकिन गलत खान-पान और कब्ज से रिस्क बढ़ सकता है।
इसलिए सही सलाह के लिए प्रोक्टोलॉजिस्ट से फेस-टू-फेस, कॉल पर या मैसेज पर संपर्क करें।
Still have questions?
Our Specialists are available to answer your specific concern