app download
प्रिस्टिन केयर
निःशुल्क परामर्श बुक करें
Golden Colored Star Golden Colored Star Golden Colored Star Golden Colored Star Grey Colored Star प्ले स्टोर पर रेटिंग

फ्री में सलाह लें

Eye Views: 278

एडेनॉइडेक्टमी क्या है – जांच, प्रक्रिया और फायदे

एडेनोइड्स गला के ऊपरी और नाक के पिछले हिस्से में स्थिति होते हैं जो इम्यून सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनका काम बाहरी बैक्टीरिया या वायरस को शरीर के अंदर जाने से रोकना है। लेकिन कभी-कभी एडेनोइड्स भी बैक्टीरिया या वायरस से संक्रमित हो जाते हैं जिसके कारण इनमें सूजन आ जाती है और इनका आकार बढ़ जाता है।

adenoidectomy-kya-hai-procedure-aur-faayde

Social share:

Linkedin icon Whatsapp icon
अभी अपना फ्री में परामर्श बुक करें
Arrow Icon
Arrow Icon

हर कदम पर समर्पित समर्थन!

हमारे डॉक्टर आपकी सहायता के लिए दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन उपलब्ध हैं!

Hero Action

 

एडेनोइड्स में सूजन के कारणों में एडेनोइड्स में चोट लगना, एडिनोवायरस, एप्सटीन बर्र वायरस, राइनोवायरस, बैक्टीरियल इंफेक्शन, स्ट्रेप्टोकोकस का जीवाणु संक्रमण आदि शामिल हैं। इस समस्या से पीड़ित मरीज को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसमें होंठ और मुंह सुखना, नाक जाम होना, सांस लेने में तकलीफ, कान में दर्द, स्लिप एप्निया, गले में सुजन और खराश, तेज बुखार, सिर में दर्द और किसी वस्तु को निगलने में कठिनाई होना आदि शामिल हैं।

एडेनॉइडेक्टमी क्या है?

एडेनोइड्स का इलाज करने के लिए जिस सर्जरी का उपयोग किया जाता है उसे एडेनॉइडेक्टमी कहते हैं। यह एडेनोइड्स का बेस्ट इलाज माना जाता है। इस सर्जरी के दौरान ईएनटी सर्जन एडेनोइड्स को काटकर बाहर निकाल देते हैं। 

 

एडेनोइड्स से पीड़ित मरीज को सांस लेने में परेशानी होती है और कुछ मामलों में नाक एवं कान को जोड़ने वाली ट्यूब भी बंद हो जाती है जिसके कारण कान में द्रव जमा होने लगता है। अगर आप एडेनोइड्स में इंफेक्शन या सूजन से परेशान हैं और इसका बेस्ट इलाज पाना चाहते हैं तो एडेनॉइडेक्टमी आपको लिए के बेहतर विकल्प है।

हम आपकी देखभाल करते हैं
नो कॉस्ट ईएमआई, परेशानी मुक्त बीमा स्वीकृति
के साथ अपनी सर्जरी करवाएं

एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी से पहले जांच कैसे की जाती है?

एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी से पहले डॉक्टर मरीज का शारीरिक परीक्षण करते हैं और लक्षणों से संबंधित कुछ सामान्य प्रश्न पूछते हैं। साथ ही, डॉक्टर स्वैब टेस्ट और ब्लड टेस्ट करने का सुझाव दे सकते हैं। 

 

आगे पढ़ें:- कानों में फंगल इंफेक्शन का कारण, लक्षण, जांच और इलाज

 

इन सभी जांचों से डॉक्टर को एडेनोइड्स में पनपे इंफेक्शन के सटीक लोकेशन, प्रकार और गंभीरता को समझने में मदद मिलती है। उसके बाद, डॉक्टर एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी की प्रक्रिया को शुरू करते हैं।

एडिनॉइडेक्टमी सर्जरी के लिए शीर्ष डॉक्टर
सभी डॉक्टर
online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Naveen Kumar A G (D6cH6op517)

Dr. Naveen Kumar A G

MBBS, MS-Oto rhino larynology

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

26 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Satish Vitthal Bhong (2gLA7ZABCk)

Dr. Satish Vitthal Bhong

MBBS, MS- ENT

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

22 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Richa Mina (1FJxOOyBQw)

Dr. Richa Mina

MBBS, DLO | Otorhinolaryngologist

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.7/5

medikit icon

21 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Mayura Dighe (avzBmKE9RA)

Dr. Mayura Dighe

MBBS. DNB-ENT

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.7/5

medikit icon

17 Years Experience Overall

एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी कैसे की जाती है?

एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी की शुरुआत में डॉक्टर सबसे पहले मरीज की उम्र, स्वास्थ्य और उसकी स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एनेस्थीसिया देते हैं। एनेस्थीसिया के कारण सर्जरी के दौरान होने वाले दर्द का खतरा खत्म हो जाता है। उसके बाद, डॉक्टर एक खास प्रकार के उपकरण को मरीज के मुंह में डालते हैं जो मुंह को खुला रखता है। 

 

फिर क्यूरेट की मदद से सर्जन एडेनोइड्स को बाहर निकालकर इलेक्ट्रोकॉटरी या एब्लेशन से ब्लीडिंग को रोक देते हैं। एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी को पूरा होने में लगभग 30-45 मिनट का समय लगता है। सर्जरी खत्म होने के बाद मरीज को रिकवरी रूम में शिफ्ट कर दिया जाता है। 

 

एडेनॉइडेक्टमी की सर्जरी एक दिन की प्रक्रिया है, इसलिए सर्जरी खत्म होने के बाद मरीज को हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत नहीं पड़ती है। सर्जरी खत्म होने के कुछ ही समय बाद डॉक्टर आवश्यक दवाएं निर्धारित करके मरीज को डिस्चार्ज कर देते हैं।

एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी के क्या फायदे हैं?

एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी को एडेनोइड्स से सबंधित बीमारियों का बेस्ट इलाज माना जाता है। यह एक मॉडर्न और एडवांस सर्जिकल प्रक्रिया है जिससे एडेनोइड्स से संबंधित समस्याओं का परमानेंट इलाज किया जा सकता है। 

 

इस सर्जरी के अनेकों फायदों के कारण ही आज दुनिया भर में इसका उपयोग किया जा रहा है। एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी के निम्नलिखित फायदे हैं:-

01. एडेनोइड्स का परमानेंट इलाज

एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी एडेनोइड्स से संबंधित बीमारियों का परमानेंट इलाज है। इस सर्जरी के दौरान एडेनोइड्स को काटकर बाहर निकाल दिया जाता है जिसके बाद दोबारा एडेनोइड्स से संबंधित बीमारियां होने का खतरा खत्म हो जाता है। 

 

आगे पढ़ें:- सेप्टोप्लास्टी सर्जरी के क्या फायदे हैं?

 

अगर आप अपनी समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह एडवांस प्रक्रिया आपके लिए परफेक्ट है।

02. ब्लीडिंग और दर्द नहीं होता है

एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी को एनेस्थीसिया के प्रभाव में पूरा किया जाता है। इसलिए मरीज को इस सर्जरी के दौरान जरा भी दर्द या दूसरी किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। 

 

साथ ही, सर्जरी के दौरान एडेनोइड्स को काटकर बाहर निकालने के बाद एलेक्ट्रोकॉटरी या एब्लेशन से ब्लीडिंग को रोक दिया जाता है। अगर आप दर्द या ब्लीडिंग का सामना किए बिना एडेनोइड्स से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह सर्जरी आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है।

03. एक दिन की सर्जिकल प्रक्रिया है

एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी एक दिन की सर्जिकल प्रक्रिया है जो लगभग आधा से एक घंटा में पूरी हो जाती है। सर्जरी खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद मरीज अपने घर जा सकते हैं। 

 

अगर आप मात्र एक दिन एडेनोइड्स की सर्जरी कराना और अपनी समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी आपके लिए बेहतर विकल्प है।

 

इसे पढ़ें: एडेनोइड्स हटाने के टॉप 10 साइड इफेक्ट्स

04. रिकवरी जल्दी होती है

एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी तेजी से होती है। इस सर्जरी के मात्र 1-2 दिनों के बाद मरीज अपने दैनिक जीवन के कामों को दोबारा शुरू कर सकते हैं। 

 

हालांकि, एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी के बाद मरीज को पूरी तरह से ठीक होने में लगभग 1-2 सप्ताह तक का समय लग सकता है।

05. सुरक्षित और सफल प्रक्रिया

एडेनॉइडेक्टमी एक सफल और सुरक्षित प्रक्रिया है। इस सर्जरी के दौरान या बाद में जटिलताओं का खतरा लगभग शून्य होता है। आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि इस सर्जरी के लिए आप एक अनुभवी और विश्वसनीय ईएनटी सर्जन का चयन करें।

 

इसे पढ़ें:- क्या 1 दिन में टॉन्सिलाइटिस का परमानेंट इलाज संभव है?

 

प्रिस्टिनकेयर ऐप
अधिक सुविधाएं मुफ्त में प्राप्त करने के लिए ऐप डाउनलोड करें
लक्षणों की जाँच करें
काउइन सर्टिफिकेट
अवधि ट्रैकर
दंत संरेखक
Google Play App Store

एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी में कितना खर्च आता है?

आमतौर पर एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी का खर्च काफी चीजों पर निर्भर करता है। एडेनोइड्स की सर्जरी का खर्च काफी चीजों पर निर्भर करता है जैसे कि:-

 

  • सर्जरी का प्रकार
  • ईएनटी सर्जन का अनुभव
  • हॉस्पिटल की विश्वसनीय
  • सर्जरी से पहले किए जाने वाले जांच
  • सर्जरी के बाद की दवाएं
  • सर्जरी के बाद फॉलो-अप्स मीटिंग 

 

इसे पढ़ें:- साइनस का सर्जिकल इलाज क्या है?

 

अगर आप अपने शहर में कॉस्ट इफेक्टिव एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी कराना चाहते हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारी क्लिनिक में कॉस्ट इफेक्टिव एडेनोइड्स की सर्जरी करने के साथ-साथ मरीजों को अनेकों सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं जिसमें सर्जरी वाले दिन फ्री पिकअप और ड्रॉप, सभी जांचों पर 30% तक की छूट और सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक डॉक्टर के साथ प्राधान्य फॉलो-अप्स मीटिंग आदि शामिल हैं।

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी में दर्द होता है?

नहीं, एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी के दौरान मरीज को जरा भी दर्द नहीं होता है। क्योंकि इस सर्जरी को एनेस्थीसिया के प्रभाव में पूरा किया जाता है। यह एक दर्द रहित सर्जिकल प्रक्रिया है।

 

क्या एडेनोइड्स की सर्जरी में ब्लीडिंग होती है?

एडेनोइड्स की सर्जरी के दौरान डॉक्टर एडेनोइड्स को काटकर बाहर निकालने के बाद इलेक्ट्रोकॉटरी या एब्लेशन से ब्लीडिंग को रोक देते हैं। इसलिए सर्जरी के दौरान ब्लीडिंग का खतरा लगभग शून्य होता है। अगर आप दर्द या ब्लीडिंग का सामना किए बिना एडेनोइड्स से सबंधित बीमारियों से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं तो एडेनॉइडेक्टमी आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।

 

इसे पढ़ें:- टिम्पेनोप्लास्टी सर्जरी कैसे की जाती है और इसके क्या फायदे हैं?

 

क्या एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी के बाद मुझे हॉस्पिटल में रुकना पड़ेगा?

नहीं, एडेनॉइडेक्टमी एक दिन की सर्जिकल प्रक्रिया है जिसके बाद मरीज को हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत नहीं पड़ती है। सर्जरी खत्म होने के कुछ ही घंटों के बाद डॉक्टर आवश्यक दवाएं निर्धारित करके मरीज को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर देते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में मरीज की स्थिति और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक दिन के लिए हॉस्पिटल में रुकने का सुझाव दे सकते हैं।

 

एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी को पूरा होने में कितना समय लगता है?

आमतौर पर एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी को पूरा होने में लगभग 30-45 मिनट का समय लगता है। लेकिन स्थिति के प्रकार और उसकी गंभीरता के आधार पर इसमें बदलाव आ सकता है। अगर आप कम से कम समय में बिना किसी परेशानी का सामना किए एडेनोइड्स का बेस्ट इलाज पाना चाहते हैं तो एक अनुभवी और कुशल ईएनटी सर्जन से परामर्श करने के बाद एडेनॉइडेक्टमी सर्जरी का चुनाव कर सकते हैं।

 

और पढ़ें

 

अन्य लेख
थायराइड रोग में सपने में भी न खाएं ये आहार | Thyroid Me Kya Nahi Khana Chahiye

थायराइड रोग में सपने में भी न खाएं ये आहार | Thyroid Me Kya Nahi Khana Chahiye

17 days ago

गले में इंफेक्शन का कारण, लक्षण और घरेलू इलाज — Throat Infection in Hindi

गले में इंफेक्शन का कारण, लक्षण और घरेलू इलाज — Throat Infection in Hindi

17 days ago

एडेनोइड्स में सूजन के 10 घरेलू उपाय

एडेनोइड्स में सूजन के 10 घरेलू उपाय

1 year ago

ऐप खोलें