FUT Hair Transplant in Hindi

गंजेपन की समस्या लगभग हर पुरुष को होती है। आंकड़ों की माने तो 85 प्रतिशत पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या पाई जाती है। महिलाओं में यह आंकड़ा 40 प्रतिशत का है। गंजेपन से छुटकारा पाने के कई तरीके हैं, लेकिन हेयर ट्रांसप्लांट ही एक ऐसा तरीका है जिसके बाद बाल पूरी तरह से उग सकते हैं। वर्तमान समय में हेयर ट्रांसप्लांटेशन दो तरीकों से किया जाता है।

  • फोलिक्युलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन (Follicular Unit Transplantation- FUT)
  • फोलिकल यूनिट एक्सट्रैक्शन (Follicular Unit Extraction- FUE)

एफयूटी हेयर ट्रांसप्लांट में सर्जन आपके खोपड़ी के पीछे की या बगल की चमड़ी को काटता है फिर प्रत्येक हेयर फॉलिकल को निकाला जाता है। इन हेयर फॉलिकल्स को खोपड़ी के उस क्षेत्र में लगाया जाता है जहाँ बाल नहीं होते हैं। मेल पैटर्न हेयर फाल को कम करने के लिए यह विधि कारगर और सफल मानी जाती है।

एफयूटी हेयर ट्रांसप्लांट क्या है? – What Is FUT Hair Transplant In Hindi

FUT हेयर ट्रांसप्लांट दोबारा से बाल उगाने का एक अच्छा तरीका है, जो FUE हेयर ट्रांसप्लांट से थोड़ा अलग है। FUT हेयर ट्रांसप्लांट में चमड़ी की एक पट्टी को सिर के पीछे से काटकर निकाला जाता है और चमड़ी से प्रत्येक हेयर फॉलिकल को निकाल दिया जाता है।

इन फॉलिकल्स को वहां लगाया जाता है जहाँ बाल उगाने हैं। इस प्रक्रिया में केवल उतनी ही चमड़ी काटी जाती है जितनी गंजेपन के क्षेत्र में जरुरी हेयर फॉलिकल्स की कमी पूरी हो सके। पट्टी का आकर लगभग डेढ़ सेंटीमीटर तक का होता है।

पढ़ें- FUE हेयर ट्रांसप्लांट क्या है?

एफयूटी हेयर ट्रांसप्लांट में कितना खर्च आता है? – Cost Of FUT Hair Transplant In India in Hindi

FUT हेयर ट्रांसप्लांट की लागत कई बातों पर निर्भर होती है, जैसे:-

  • कितने बाल निकाले और लगाए गए
  • FUT हेयर ट्रांसप्लांट करने के लिए आपके क्षेत्र में कुल कितने सर्जन हैं। जिस एरिया में हेयर ट्रांसप्लांटेशन क्लिनिक कम होती हैं, वहाँ ज्यादा खर्च लगता है।
  • सर्जन का अनुभव
  • सर्जरी के दौरान और बाद में उपयोग होने वाली दवाइयां
  • हेयर ट्रांसप्लांट के लिए उपयोग होने वाली तकनीक

हेयर ट्रांसप्लांटेशन के लिए आपको इंश्योरेंस से कोई मदद नहीं मिलने वाली है। इंश्योरेंस कम्पनियाँ कांस्मेटिक इलाज के लिए पैसे नहीं देती हैं। अगर जलने के कारण या ट्रामा (trauma) के कारण आपके बालों को नुकसान हुआ है तो कुछ इंश्योरेंस कम्पनियाँ इलाज के लिए पैसे दे सकती हैं।

एफयूटी हेयर ट्रांसप्लांट की क्या प्रक्रिया है- FUT Hair Transplant Procedure In Hindi

FUT हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया में कई स्टेप हैं-

  1. जिस जगह से हेयर फॉलिकल को प्रत्यारोपण के लिए तैयार करना है उस स्थान को सर्जन द्वारा चिह्नित किया जाएगा और वहाँ के बालों को लगभग २ मिलीमीटर तक छोटा कर दिया जाएगा। बाल निकालने वाले क्षेत्र को डोनर क्षेत्र भी कहते हैं।
  2. खोपड़ी में लोकल एनेस्थेसिया का इस्तेमाल कर कर चिन्हित क्षेत्र को शून्य कर देंगे। एनेस्थेसिया के इस्तेमाल के कारण सर्जरी के दौरान कोई दर्द नहीं होगा।
  3. अब चिह्नित किए गए स्थान से चमड़ी निकाल ली जाएगी। चमड़ी निकालने के बाद डोनर क्षेत्र के ऊपर और नीचे की चमड़ी को खींचकर टांका लगा दिया जाएगा।
  4. कटी हुई चमड़ी से एक-एक हेयर फॉलिकल को निकाला जाएगा और इन्हें प्रत्यारोपण के लिए तैयार किया जाएगा। इस प्रक्रिया में कई सर्जन एक साथ काम करेंगे।
  5. फॉलिकल को ट्रांसप्लांट करने के लिए तैयार करने के साथ-साथ आपके गंजे खोपड़ी में कुछ विशेष उपकरण की मदद से छेद भी किए जाएंगे।
  6. इस छेद के भीतर तैयार हो चुके हेयर फॉलिकल्स को डाला जाएगा।
  7. अब सर्जन मरहम पट्टी करके आपको छुट्टी दे देंगे।

इस सर्जरी का प्रत्यक्ष परिणाम देखने के लिए कम से कम 9 महीने का समय लगता है। कुछ लोगों को साल भर का वक्त भी लग सकता है।

पढ़ें- हेयर ट्रांसप्लांट के फायदे और नुकसान

एफयूटी हेयर ट्रांसप्लांट के साइड-इफ़ेक्ट – Side Effects Of FUT Hair Transplant In Hindi

FUT हेयर ट्रांसप्लांट के बहुत कम साइड-इफेक्ट्स होते हैं। हमारे खोपड़ी में ब्लड की सप्लाई काफी ज्यादा होती है जिससे इन्फेक्शन का बहुत कम खतरा होता है और प्रत्यारोपित किए गए सभी हेयर फॉलिकल को पर्याप्त पोषण मिलता है। FUT हेयर ट्रांसप्लांट के साइड-इफ़ेक्ट बहुत कम लोगों में देखे जाते हैं जो इस प्रकार से हैं-

  • अप्राकृतिक दिखने वाले बाल
  • निशान
  • बालों के रोम का सूज जाना (फॉलिकुलिटिस – Folliculitis)
  • खून बहना
  • सूजन
  • दर्द
  • सुन्न होना
  • खोपड़ी में इन्फेक्शन
  • सर्जरी वाले जगह पर पपड़ी बनना

ये सभी साइड-इफेक्ट बहुत ही कम लोगों में देखने को मिलते हैं जो कई बार अच्छे सर्जन का चुनाव न करने से भी हो सकते हैं। इसके अलावा हेयर ट्रांसप्लांट के बाद शुरूआती दो महीने में कुछ बाल झड़ सकते हैं। यह सामान्य है। चार महीनों के भीतर बाद बाल दोबारा आ जाते हैं।

पढ़ें- हेयर ट्रांसप्लांट के साइड-इफेक्ट्स

एफयूटी हेयर ट्रांसप्लांट के बाद क्या सावधानी बरतें

  • सर्जरी के बाद शुरू के 3 से 4 दिनों तक बालों को बिल्कुल न धोएं। 3 से 4 दिन बाद जब बालों को धोएं तो हार्ड शैम्पू इस्तेमाल में न लाएं।
  • रिकवरी हो जाने के बाद आप किसी भी तरह से बाल धो सकते हैं। 
  • हेयर ट्रांसप्लांट के बाद कुछ दिनों तक आपको बेचैनी हो सकती है। इस दौरान सिर को न खुजलाएँ और न ही सहलाएं। 
  • लगभग एक हफ्ते तक रेस्ट करें। काम से छुट्टी ले लें।
  • तीन से चार सप्ताह तक बालों पर कंघी न करें।
  • सर्जरी के बाद दो हफ्ते तक कोई एक्सरसाइज न करें। सिर के बल की जाने वाली या सिर में दबाव बनाने वाली एक्सरसाइज एक महीने तक न करें।
  • कुछ दिनों तक टोपी या कोई वस्त्र सिर पर न लगाएँ। 
  • डॉक्टर के द्वारा बताई गई डाइट फॉलो करें। डॉक्टर की सारी बातें मानें।

हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद अगर आपके बाल झड़ते हैं तो घबराए नहीं। हो सकता है कुछ दिनों तक आपके बाल झड़े। लेकिन 4 से 5 महीने बाद आपके बाल घने हो जाएंगे। कई बार बाल घने होने में 8 से 9 महीने तक का समय भी लग जाता है। इन सभी चीजों के बारे में अपने सर्जन से सवाल करें।

FUT हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के लिए आपको हमेशा एक अनुभवी सर्जन का चयन करना चाहिए, जिसने पहले भी कई हेयर ट्रांसप्लांट किए हों क्योंकि, ट्रांसप्लांट के दौरान डिजाइन में की गई गलती से यह पता लग जाता है कि आपने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है। 

FUT हेयर ट्रांसप्लांट के पहले क्या न करें

  • सर्जरी के दो सप्ताह पहले से विटामिन की गोली या अन्य सप्पलीमेंट का सेवन न करें। 
  • हेयर ट्रांसप्लांट के एक दिन पहले से नशा न करें।
  • सर्जरी के पहले अपने बाल न कटवाएं।
  • सर्जरी के पहले ब्लड थिनर गोलियों का सेवन न करें। 
  •  एक सप्ताह पहले से सिर की मालिश करें। इससे रक्त प्रवाह बेहतर होगा। 
  • 2 सप्ताह पहले से एन्टी डिप्रेशन दवाइयां न लें। डिप्रेशन के मरीज हैं तो इसके बारे में डॉक्टर से पूछे।

FUT हेयर ट्रांसप्लांट के लिए Pristyn Care

अगर आप FUT हेयर ट्रांसप्लांट के जरिए इलाज करवाना चाहते हैं तो Pristyn Care आपके लिए अच्छा विकल्प होगा। हमारे सभी सर्जन अनुभवी हैं इसके साथ हम FUT की प्रक्रिया के दौरान एडवांस टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हैं जिससे रोगी को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा आरामदायक कमरे में इलाज, गुप्त परामर्श, फ्री फॉलो-अप, इंश्योरेंस का पूर्ण लाभ आदि कई विशेष फैसिलिटी हैं जो सिर्फ Pristytn Care मुहैया करवाती है।

आप आज ही हमें फोन करके अपना अपॉइंटमेंट बुक करा सकते हैं, यह बिल्कुल मुफ्त है।

निष्कर्ष – Conclusion

एफयूटी हेयर ट्रांसप्लांट में खोपड़ी के पीछे से या साइड से बालों को चमड़ी सहित निकालते हैं और फोल्लिव्ल्स को अलग करके गंजेपन वाले क्षेत्र में उसे प्रत्यारोपित करते हैं। यदि यह एक अनुभवी सर्जन से कराई जाए तो सुरक्षित प्रक्रिया है, अन्यथा इसके कुछ दुष्प्रभाव भी देखे जा सकते हैं। डायबिटीज होने पर या रक्त से जुड़ी समस्या होने पर डॉक्टर हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से मना कर सकते हैं। यदि यह किसी अच्छे एवं अनुभवी सर्जन से कराया जाए तो बालों का शेप पूरी तरह से प्राकृतिक होगा।

अगर आप हेयरट्रांसप्लांट के लिए एक अच्छे सर्जन की तलाश में हैं तो हम आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प हैं।

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|

अधिकतर पूछे गए प्रश्न

एफयूटी हेयर ट्रांसप्लांट में कितना समय लगता है?
यह इस बात पर निर्भर करता है कि कितने बड़े हिस्से में प्रत्यारोपण किया जा रहा है। जैसा कि इसमें हर काम बारीकी से करना पड़ता है, इसलिए डॉक्टर को अधिक समय लगता है। पूरी प्रक्रिया होने में 4 से 12 घंटे तक का समय लग सकता है। तय समय गंजापन की गंभीरता पर निर्भर करता है।