motiyabind-operation-se-pahle-kin-bato-ka-dhyan-rakhe

मोतियाबिंद का इलाज दवा या आई ड्रॉप से संभव नहीं है। सर्जरी ही एकमात्र ऐसा माध्यम जिससे इस बीमारी को हमेशा के लिए ठीक किया जा सकता है। मोतियाबिंद की सर्जरी को एक नेत्र रोग विशेषज्ञ के द्वारा पूरा किया जाता है। अगर आप मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

आज हमारा जीवन टेक्नोलॉजी पर आधारित हो गया है। कोरोना के बाद से हर किसी की लाइफस्टाइल लगभग पूरी तरह से बदल गयी है। आज जॉब के साथ-साथ पढ़ाई और दूसरे भी अनेकों काम मोबाईल, लैपटॉप और इंटरनेट की मदद से पूरे किए जा रहे हैं।

लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन के सामने समय बिताने से आँखों में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं। मोतियाबिंद भी उन्हीं में से एक है। विशेषज्ञ का यह भी कहना है कि आने वाले समय में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।

मोतियाबिंद आँखों को प्रभावित करने वाली एक सामन्य बीमारी है। इसे दुनियाभर में अंधेपन का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। इस बीमारी से पीड़ित होने पर लेंस में धुंधलापन छा जाता है जिसके कारण मरीज को वस्तुएं धुंधली दिखाई पड़ती हैं। 

मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने से पहले निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:-

01. अपनी आंखों की जांच कराएं

अगर आप खुद में मोतियाबिंद के लक्षणों को देखते है या इस बीमारी से पीड़ित है तो डॉक्टर से परामर्श करने के बाद सबसे पहले इसका उचित जांच कराएं। जांच की मदद से आपको इस बात का पता चलेगा कि आपको किस प्रकार का मोतियाबिंद है और वह कितना गंभीर है। 

इसे पढ़ें: मोतियाबिंद होने पर क्या करना चाहिए?

मोतियाबिंद के प्रकार और उसकी गंभीरता के आधार पर इसका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया जा सकता है। इतना ही नहीं, ऑपरेशन से पहले जांच कराने से जटिलताओं का खतरा खत्म हो जाता है।

02. अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ का चयन करें

मोतियाबिंद की सर्जरी कराने से पहले डॉक्टर के अनुभव और विश्वसनीयता के बारे में पता करें। एक अनुभवी और विश्वसनीय नेत्र रोग विशेषज्ञ को मोतियाबिंद की सर्जरी में काफी कुशलता प्राप्त होती है, जिसके कारण सर्जरी के सफल होने की संभावना अधिक और मोतियाबिंद सर्जरी के साइड इफेक्ट्स या जटिलताओं का खतरा कम से कम होता है।

आप जिस डॉक्टर से मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले हैं उनके अनुभव और विश्वसनीयता के बारे में अवश्य पता करें। अब तक वह कितनी सर्जरी कर चुके हैं। उनके सर्जरी की सफसलता दर क्या है। एक डॉक्टर की विश्वसनीयता, अनुभव और कुशलता के बारे में पता करने के लिए आप उनकी वेबसाइट को देख सकते हैं, गूगल और प्रैक्टो पर उनके बारे में रिव्यूज पढ़ सकते हैं। 

आमतौर पर जिस डॉक्टर के पास 6-8 वर्षों का अनुभव प्राप्त होता है, उसे एक अनुभवी और विश्वसनीय डॉक्टर के रूप में देखा जाता है।

03. मरीज के प्रति डॉक्टर का रवैया कैसा है इस बारे में पता करें

एक डॉक्टर के पास पर्याप्त अनुभव और कुशलता होने के साथ-साथ मरीज के प्रति उसका रवैया सही होना भी आवश्यक है। आप जिस डॉक्टर से अपने मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराना चाहते हैं उसके साथ आपका कम्फर्टेबल होना जरूरी है।

इसे पढ़ें: मात्र 1 दिन में मोतियाबिंद का परमानेंट इलाज पाएं

उस डॉक्टर को सबसे बेहतरीन माना जाता है जिसके पास पर्याप्त अनुभव होने के साथ-साथ मरीज के प्रति रेस्पेक्ट होता है, जो मरीज की बातों को पूर्ण रूप से सुनता है, उनके सभी प्रश्नों का सही उत्तर देता है और सर्जरी से संबंधित सभी सही जानकारियां साझा करता है।

हर इंसान उस डॉक्टर से अपना इलाज कराना पसंद करता है जो उनकी बातों को गौर से सुनता और उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश करता है। मरीज के प्रति एक डॉक्टर का रवैया कैसे है, इस बात का पता लगाने के लिए आप उन लोगों से बात कर सकते हैं जो पहले उस डॉक्टर से अपने मोतियाबिंद का इलाज करा चुके हैं।

04. मोतियाबिंद की सर्जरी किस माध्यम से की जाती है?

मोतियाबिंद की सर्जरी को कई तरह से किया जाता है। इसमें एक्स्ट्राकैप्सूलर कैटरैक्ट एक्सट्रैक्शन, फेम्टोसेकेंड कैटरैक्ट सर्जरी और माइक्रो इंसीजन या फैको सर्जरी आदि शामिल हैं। आपकी सर्जरी किस माध्यम से जाएगी इस बारे में पता लगाएं। वैसे तो मोतियाबिंद की सर्जरी को ऊपर बताए गए सभी माध्यमों से किया जा सकता है। 

लेकिन इन सबमें फेम्टोसेकेंड सर्जरी को मोतियाबिंद का बेस्ट इलाज माना जाता है। यह मोतियाबिंद का एक मॉडर्न और एडवांस सर्जिकल इलाज है। इस सर्जरी के दौरान डॉक्टर की मानवीय भूमिका कम हो जाती है। इसलिए सर्जरी के दौरान जटिलताओं का खतरा लगभग शून्य और सफलता दर अधिक से अधिक होती है।

अगर आप बिना किसी परेशानी का सामना किए मोतियाबिंद का बेस्ट इलाज कराना चाहते हैं तो अपना ऑपरेशन कराने से पहले इस बात का पता करें कि उस क्लिनिक या हॉस्पिटल में किस प्रकार की सर्जरी का उपयोग किया जाता है।

05. सर्जरी का अनुमानित खर्च कितना है?

मोतियाबिंद की सर्जरी का अनुमानित खर्च काफी चीजों पर निर्भर करता है। आमतौर इसका खर्च डॉक्टर के अनुभव, क्लिनिक की छवि और सर्जरी के प्रकार पर निर्भर करता है। आप जिस क्लिनिक या हॉस्पिटल का चयन करने वाले हैं वहां इस सर्जरी के अनुमानित खर्च के बारे में बात करें। इसकी मदद से आप अपने ऑपरेशन को सही से प्लान कर सकते है।

निष्कर्ष

दूसरे किसी भी ऑपरेशन की तरह मोतियाबिंद ऑपरेशन के दौरान और बाद में जटिलताओं का खतरा होता है। लेकिन आप ऊपर दिए बिंदुओं की मदद से इस ऑपरेशन के दौरान या बाद में होने वाली जटिलताओं की संभावनाओं को दूर कर सकते है। अधिकतर मामलों में नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास पर्याप्त अनुभव नहीं होने और मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद परहेज नहीं करने के कारण जटिलताओं की समस्याएं पैदा होती है।

अगर आप अपने शहर के टॉप रेटेड क्लिनिक में मोतियाबिंद का बेस्ट सर्जिकल इलाज पाना चाहते है तो प्रिस्टीन केयर से संपर्क करें। हमारे क्लिनिक में मॉडर्न और एडवांस लेजर सर्जरी से मोतियाबिंद का इलाज किया जाता है। इस सर्जरी को हमारे अनुभवी और विश्वसनीय नेत्र रोग विशेषज्ञ के द्वारा परफेक्शन के साथ पूरा किया जाता है।

मोतियाबिंद ऑपरेशन के दिन हम अपने मरीजों को फ्री पिकअप और ड्रॉप, सभी जांचों पर 30% तक की छूट और सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक प्राधान्य फॉलो-अप्स की सुविधा आदि प्रदान करते है। इतना ही नहीं, मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद हमारे डॉक्टर मरीज को जल्द से जल्द रिकवर होने के लिए फ्री टिप्स भी देते है। मोतियाबिंद का सुरक्षित और परमानेंट इलाज पाने के लिए आप अभी हमसे संपर्क कर सकते है।

और पढ़ें

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|