Views: 3,151
दिल्ली में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी
उम्र बढ़ने, मोटापा, शिशु को जन्म देने या चर्बी जमा होने और दूसरे कई कारणों से महिलाओं के स्तन ढीले होकर लटक जाते हैं। स्तन के ढीले होने या लटकने के कारण महिलाओं का आत्मविश्वास कम हो जाता है। हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक, दिल्ली की महिलाओं में ढीले और लटकते हुए स्तनों की समस्या काफी अधिक है।
हर कदम पर समर्पित समर्थन!
हमारे डॉक्टर आपकी सहायता के लिए दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन उपलब्ध हैं!
टाइट और सुडौल स्तन महिलाओं को खूबसूरत और आकर्षक बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उनके स्तन टाइट और सुडौल हों। अगर आप भी अपने ढीले और लटकते स्तनों से परेशान हैं और दिल्ली में इसका बेस्ट इलाज चाहती हैं तो ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी आपके लिए एक वरदान से कम नहीं है।
दिल्ली के सैकड़ों क्लिनिक और हॉस्पिटल में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। इस सर्जरी के दौरान, प्लास्टिक सर्जन स्तनों से एक्स्ट्रा चर्बी और उत्तकों को हटाकर स्तनों के आकार में सुधार करते हैं। ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी का इस्तेमाल गाइनेकोमैस्टिया का इलाज करने के लिए भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं, कुछ लोग वजन कम करने के लिए भी इस सर्जरी का चुनाव करते हैं।
Table of Contents
दिल्ली में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी करवाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
दिल्ली में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी कराने से पहले आपको कुछ चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए। ताकि सर्जरी के दौरान या बाद में आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अगर आप दिल्ली में ब्रेस्ट लिफ्ट करवाना चाहती हैं तो डॉक्टर/क्लिनिक का चुनाव करने से पहले निम्नलिखित बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
-
प्लास्टिक सर्जन का अनुभव और विश्वसनीयता
दिल्ली में ढेरों प्लास्टिक सर्जन ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी करते हैं। लेकिन आपको एक प्लास्टिक सर्जन का चुनाव करने से पहले उनके अनुभव और विश्वसनीयता के बारे में जानना आवश्यक है। एक अनुभवी और विश्वसनीय प्लास्टिक सर्जरी ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी को पूरी परफेक्शन के साथ करता है, जिसके दौरान साइड इफेक्ट्स या जटिलताओं का खतरा लगभग शून्य होता है।
-
क्लिनिक या हॉस्पिटल का लोकेशन और ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी में उनका ट्रैक रिकॉर्ड
डॉक्टर का चुनाव करने के बाद, आपको उस क्लिनिक या हॉस्पिटल के बारे में भी पता करना चाहिए जहां आपकी सर्जरी होने वाली है। आमतौर पर घर के नजदीक स्थित क्लिनिक या हॉस्पिटल को तवज्जोह दिया जाता है। लेकिन इसके साथ-साथ आपको उस क्लिनिक या हॉस्पिटल के ट्रैक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।
एक हॉस्पिटल या क्लिनिक में अब तक कितने सफल ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी किए जा चुके हैं और वहां मरीजों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहिए। आप उस हॉस्पिटल में कभी भी अपनी सर्जरी नहीं कराना चाहेंगी, जहां मरीजों की सही से देखभाल नहीं की जाती है।
-
सर्जिकल प्रक्रिया कैसे की जाती है?
ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी को कई तरह से किया जाता है। आपको अपने डॉक्टर के साथ इस बारे में बात करनी चाहिए कि आपके लिए सबसे बेस्ट विकल्प कौन है।
-
मरीज के रिव्यू को पढ़ें
आप जिस डॉक्टर और क्लिनिक या हॉस्पिटल का चुनाव करना चाहती हैं, उनके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको उनके मरीजों का रिव्यू पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से आपको उस डॉक्टर और क्लिनिक के बारे में सही जानकारी मिलती है।
-
सर्जरी से पहले और बाद वाले फोटो को देखें
प्लास्टिक सर्जन के अनुभव और विश्वसनीयता को मापने के लिए आप उनसे उनके मरीज के ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी से पहले और सर्जरी के बाद वाले फोटो मांगकर देख सकती हैं। फोटो देखने से आपको यह समझ में आता है कि आप सही डॉक्टर का चुनाव कर रही हैं या नहीं।
-
रिकवरी में कितना समय लगेगा?
यह प्रश्न आपको अपने डॉक्टर से पूछना आवश्यक है। इस प्रश्न के उत्तर के मुताबिक आप अपनी सर्जरी को प्लान कर सकती हैं। जितनी परफेक्शन के साथ इस सर्जरी को पूरा किया जाता है, रिकवरी उतनी ही जल्दी होती है।
-
सर्जरी का टोटल खर्च कितना है?
इन सबके अलावा, आपको ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी में आने वाले टोटल खर्च के बारे में भी जानना चाहिए। किसी भी सर्जरी का खर्च एक मरीज के लिए बहुत मायने रखता है। आमतौर पर ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी का खर्च डॉक्टर, क्लिनिक, हॉस्पिटल और सर्जरी की प्रक्रिया के आधार पर तय होता है। अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें।
अगर आप ऊपर बताए गए सभी बातों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के बेस्ट क्लिनिक में सबसे अनुभवी और विश्वसनीय प्लास्टिक सर्जन के द्वारा अपनी ब्रेस्ट सर्जरी कराना चाहती हैं तो प्रिस्टीन केयर से संपर्क करें। दिल्ली में हमारे क्लिनिक के ढेरों ब्रांच हैं। हमारे क्लिनिक में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी को एक अनुभवी, कुशल और विश्वसनीय प्लास्टिक सर्जन के द्वारा पूरा किया जाता है।
हमारे सर्जन को स्तनों के बनावट की गहरी समझ और ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी में महारत हासिल है। ये सर्जन अब तक हजारों सफल ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी कर चुके हैं। हमारे क्लिनिक में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी की सफलता दर 99% और सर्जरी के दौरान या बाद में होने वाले साइड इफेक्ट्स या जटिलताओं का खतरा लगभग शून्य है।
इतना ही नहीं, दिल्ली में स्थित प्रिस्टीन केयर क्लिनिक में कम से कम खर्च में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी करने के साथ-साथ मरीजों को ढेरों सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। इसमें सर्जरी वाले दिन कैब फैसिलिटी (सर्जरी से पहले मरीज को घर से हॉस्पिटल लाना और सर्जरी खत्म होने के बाद हॉस्पिटल से घर वापस छोड़ना), सभी डायग्नोस्टिक टेस्ट पैट 30% छूट और सर्जरी के बाद प्राधान्य फॉलो-अप्स आदि शमिल हैं।
हमारे क्लिनिक में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी कराने के निम्नलिखित फायदे हैं:-
- कम से कम खर्च आता है
- कम से कम ब्लीडिंग होती है
- जटिलताओं की संभावना कम होती है
- यह एक सफल और सुरक्षित प्रक्रिया है
- गोपनीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध है
- सर्जरी को पूरा होने में 2-3 घंटा लगता है
- उसी दिन इलाज और डिस्चार्ज की सुविधा
- अनुभवी और विश्वसनीय प्लास्टिक सर्जन हैं
- सर्जरी के दौरान मरीज को दर्द नहीं होता है
- एक दिन की कॉस्मेटिक सर्जिकल प्रक्रिया है
- रिकवर होने में 5-6 सप्ताह का समय लगता है
- स्तनों की खूबसूरती और जवानी वापस आती है
के साथ अपनी सर्जरी करवाएं
ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी किसे कहते हैं?
ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी को स्तन लिफ्ट सर्जरी और मेडिकल की भाषा में मेस्टोपेक्सी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक कॉस्मेटिक सर्जरी है, जिसे एक अनुभवी और कुशल प्लास्टिक सर्जन के द्वारा पूरा किया जाता है। इस सर्जरी की मदद से ढीले और लटकते हुए स्तनों में कसावट लाकर उन्हें ऊपर उठाया जाता है।
इसे पढें: स्तनों को टाइट करने के घरेलू उपाय
ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी की मदद से स्तनों के आकार को छोटा या बड़ा किया जा सकता है। इस सर्जरी के दौरान निप्पल की पोजीशन में भी बदलाव आता है। जिन महिलाओं के स्तनों का आकार बड़ा होता है, उन्हें अपने स्तनों को कम करवाने के लिए ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी करवानी चाहिए। क्योंकि बड़े आकार के स्तनों पर ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी का असर लंबे समय तक नहीं होता है।
4.8/5
24 Years Experience Overall
4.7/5
22 Years Experience Overall
4.5/5
18 Years Experience Overall
4.8/5
18 Years Experience Overall
दिल्ली में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी को कैसे किया जाता है?
दिल्ली में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी को सफलतापूर्वक करने के लिए सर्जन मरीज को सर्जरी से 5-6 सप्ताह पहले से सिगरेट पीने बंद करने की सलाह देते हैं। सिगरेट पीने से सर्जरी के दौरान और बाद में जटिलताओं का खतरा अधिक रहता है। साथ ही, सर्जरी के बाद रिकवरी में भी बाधाएं आती हैं। इसके अलावा, सर्जन मरीज से कुछ जांच कराने और पहले से चल रही दूसरी दवाओं के सेवन को बंद करने का भी सुझाव दे सकते हैं।
इन सबके बाद, ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी की प्रक्रिया को शुरू करते हैं। ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी की प्रक्रिया स्तनों के शेप, आकार, पोजीशन, एरिओला के आकार, स्तन की शिथिलता का स्तर, एक्स्ट्रा स्किन की क्वालिटी और क्वांटिटी आदि पर निर्भर करता है।
इसे पढें: फेस लिफ्ट सर्जरी क्या है और क्यों किया जाता है?
सर्जरी शुरू करने से पहले मरीज को एनेस्थीसिया दिया जाता है। उसके बाद, स्तनों में कट लगाए जाते हैं। स्तनों से एक्स्ट्रा चर्बी और स्किन को हटाया जाता है। फिर स्तनों को एक नया आकार दिया जाता है और उसके स्किन को टाइट करने के बाद कट को बंद कर दिया जाता है। सर्जरी खत्म होने के तुरंत बाद इसके रिजल्ट को देखा और अनुभव किया जा सकता है।
दिल्ली में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी का खर्च कितना आता है?
आमतौर पर दिल्ली में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी का खर्च लगभग 1.5 लाख से 2 लाख रुपए आता है। लेकिन यह इस सर्जरी का फिक्स्ड प्राइस नहीं है। इसमें बदलाव भी आ सकते हैं। ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी का खर्च काफी चीजों पर निर्भर करता है जैसे कि:-
- स्तनों का आकार और शेप
- प्लास्टिक सर्जन का अनुभव और विश्वसनीयता
- क्लिनिक और हॉस्पिटल का लोकेशन और ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी में उनका ट्रैक रिकॉर्ड
- एनेस्थेटिस्ट की फीस
- सर्जरी के बाद हॉस्पीटलाईजशन
- सर्जरी के बाद दवाओं का सेवन
- सर्जरी के बाद डॉक्टर के साथ फॉलो-अप्स मीटिंग
दिल्ली में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी के बाद ठीक होने में कितना समय लगता है?
दिल्ली में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी के बाद पूरी तरह से ठीक होने में लगभग 6 सप्ताह का समय लगता है। ब्रेस्ट लिफ्ट एक दिन की सर्जिकल प्रक्रिया है। इसलिए सर्जरी के बाद, मरीज को हॉस्पिटल में रुकने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। सर्जरी खत्म होने के कुछ ही घंटों के बाद मरीज को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाता है।
निष्कर्ष
अगर आप अपने ढीले और लटकते स्तनों से दुखी हैं और इन्हें फिर से टाइट, सुडौल और जवान बनाना चाहती हैं तो एक अनुभवी प्लास्टिक सर्जन से परामर्श करने के बाद ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी का चुनाव कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि अगर आप भविष्य में गर्भधारण करने वाली हैं तो इस सर्जरी को नहीं करवाना चाहिए। क्योंकि गर्भधारण करने के बाद, स्तनों में बदलाव आ जाता है।
साथ ही, जो महिलाएं अपना वजन कम करना चाहती हैं, उन्हें वजन कम करने के बाद ही ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी करवानी चाहिए। ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी के बारे में अधिक जानने के लिए आप हमारे विश्वसनीय प्लास्टिक सर्जन से अभी संपर्क कर सकती हैं।
और पढें
डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|
लेखक:
Ashwani Kumar
Related Calculators
हर कदम पर समर्पित समर्थन!
हमारे डॉक्टर आपकी सहायता के लिए दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन उपलब्ध हैं!
Related Calculators
हमारे विशेषज्ञ डॉक्टरों से फ्री में संपर्क करें!
- कृपया 6, 7, 8 या 9 से शुरू होने वाला 10 अंकीय नंबर दर्ज करें.