IVF treatment ke options kya hain

गर्भधारण न हो पाने पर लोग आईवीएफ उपचार की ओर दौड़ते हैं, लेकिन प्रश्न उठता है कि क्या सच में आपको आईवीएफ उपचार की जरूरत है?

आईवीएफ आर्टिफीशियल रिप्रोडक्टिव ट्रीटमेंट में शामिल एक प्रजनन उपचार विधि है। आईवीएफ की तरह और भी कई प्रजनन उपचार विधियाँ हैं जिन्हें हम आईवीएफ के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

आमतौर पर प्रजनन विकार से पीड़ित हर कपल्स को आईवीएफ की जरूरत नहीं होती है। कुछ कपल्स बिना आईवीएफ उपचार के सफलता पूर्वक गर्भधारण कर पाते हैं, हालांकि बहुत से कपल्स के लिए यह गर्भधारण का अंतिम विकल्प होता है।

इस लेख में हम जानेंगे कि आईवीएफ उपचार के अन्य विकल्प क्या है और आपको सच में इसकी जरूरत कब पड़ती है?

आईवीएफ उपचार के विकल्प

दवाइयाँ

कई बार महिला गर्भधारण इसलिए नहीं कर पाती है क्योंकि उसके शरीर में गर्भधारण के लिए जरूरी हॉर्मोन असंतुलित होते हैं। यदि बांझपन का निदान के बाद डॉक्टर को लगता है कि हार्मोनल दवाइयाँ, इंजेक्शन आदि महिला को गर्भधारण में मदद कर सकते हैं तो वो आपको कुछ विशेष हार्मोनल दवाइयाँ देंगे।

कुछ  महिलाओं के शरीर में गर्भधारण के लिए जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है, ऐसी परिस्थिति में डॉक्टर कुछ विशेष सप्लीमेंट की सलाह देंगे।

ऐसी महिलाएं जो  नियमित रूप से या बिल्कुल भी ओव्यूलेट नहीं करती हैं, (जैसे- पीसीओएस से पीड़ित महिलाएं) उनके लिए ओव्यूलेशन इंडक्शन मददगार हो सकता है। ओवुलेशन इंडक्शन एक प्रकार की हार्मोनल थेरेपी है जो अंडाशय से अंडे रिलीज करने के लिए और ओवुलेशन को सक्रिय करने के लिए किया जाता है।

पुरुष बांझपन की स्थिति में कई बार पुरुषों को भी हार्मोनल थेरेपी की जरूरत पड़ सकती है।

इंट्रायूटेराइन इनसेमिनेशन (IUI)

यदि महिला का ओवुलेशन टाइम सही है तो इंट्रायूटेराइन इनसेमिनेशन एक प्रभावी उपचार साबित होता है। ज्यादातर मामलों में एक ओवरी में सिस्ट होने पर अथवा पुरुष के वीर्य की गुणवत्ता में कमी होने पर फर्टिलिटी विशेषज्ञ इस उपचार विधि की सलाह देते हैं।

अधिक जानने के लिए पढ़ें – आईयूआई उपचार क्यों किया जाता है? पूरी प्रक्रिया

कई बार ओवुलेशन विकार होने पर भी इस उपचार विधि की सलाह दी जा सकती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर ओवुलेशन को ट्रिगर करते हैं और स्टिमुलेशन के लिए कुछ हार्मोनल इंजेक्शन देते हैं।

यह बहुत ही साधारण प्रक्रिया है जिसमें महिला को कोई दर्द या असहजता नहीं होती है। प्रक्रिया बहुत सस्ती भी है। 

पढ़ें- भारत में आईयूआई का खर्च कितना है?

प्रजनन सर्जरी

यदि महिला फैलोपियन ट्यूब, ओवरी  या गर्भाशय में फाइब्रॉएड, एंडोमेट्रियोसिस जैसे असामान्य परिस्थितियों के कारण गर्भवती नहीं हो पा रही है तो मिनिमल इवेसिव सर्जरी गर्भधारण में मददगार हो सकती हैं।

यदि पुरुष के वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या कम है तो शुक्राणु को इंजेक्शन से निकाला जा सकता है। वैरीकोसेल की स्थिति में डॉक्टर सर्जरी करते हैं और सर्जरी के कुछ दिन बाद पुरुष का वीर्य बच्चा पैदा करने के लिए तैयार हो जाता है।

पढ़ें- आईवीएफ उपचार की पूरी प्रक्रिया

अपनी नेचुरल फर्टिलिटी बढ़ाएं

महिला और पुरुष दोनों को अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए। यदि आहार में जरूरी पोषक तत्वों की कमी है तो फर्टिलिटी डॉक्टर की सलाह के बाद आप सप्लीमेंट या मल्टीविटामिन टेबलेट की सलाह लें।

 यदि आपका प्रजनन उपचार चल रहा है तो ये आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे।

यदि आहा-विहार में पोषक तत्वों की कमी के कारण गर्भधारण में परेशानी हो रही है तो बात बन जाएगी।

ध्यान ये देना है कि आपको इन सप्लीमेंट का सेवन फर्टिलिटी डॉक्टर के सलाहानुसार करना है। यदि वे कहते हैं कि इसके अलावा गर्भधारण करने करने के लिए आपको अन्य उपचार विधियों की जरूरत होगी तो उनकी बात को जरूर मानें।

आईवीएफ उपचार की जरूरत कब पड़ती है?

उपरोक्त प्रजनन उपचार विकल्प के लगातार फेल हो जाने पर अथवा उनसे गर्भधारण होने की कोई संभावना नहीं होने पर बच्चा पैदा करने के लिए आईवीएफ की जरूरत पड़ती है।

जैसा कि हमने ऊपर कहा – प्रजनन विकार से पीड़ित बहुत से कपल्स बिना आईवीएफ के गर्भधारण कर पाते हैं। यदि आप उनमें से एक हैं तो आपको मुबारक हो!

इसलिए आईवीएफ उपचार से पहले अपने फर्टिलिटी डॉक्टर से अच्छी तरह सलाह करें और यह सुनिश्चित करें कि क्या आपका प्रजनन उपचार अन्य विधियों की मदद से हो सकता है? या नहीं! यदि हो सकता है तो आपको आईवीएफ का चयन नहीं करना चाहिए।

प्रजनन उपचार के अन्य विकल्पों के लगातार विफल हो जाने के बाद ही आईवीएफ का चयन करना चाहिए।

पढ़ें – आईवीएफ में गर्भाशयदर्शन के लाभ

भारत में ज्यादातर महिलाएं पीसीओएस/पीसीओडी की वजह से गर्भवती नहीं हो पाती हैं और इस मामलें में हार्मोनल थेरेपी काम आ सकती है।

इसलिए सर्वप्रथम आप अपने बांझपन का कारण पता करें और कारण के आधार पर डॉक्टर की सलाहानुसार सही उपचार विकल्प का चयन करें!

यदि आप आईवीएफ उपचार करा रही हैं और आपको एक आईवीएफ साइकिल के बाद असफलता मिली है तो घबराने की जरूरत नहीं है। अगली साइकिल में आप अपने गर्भधारण की संभावना को कई गुना बढ़ा सकती हैं।

अधिक जानने के लिए पढ़ें – आईवीएफ की प्रक्रिया सफल कैसे बनाएं?

ये भी पढ़ें- आईवीएफ फेल हो जाने पर उसे सफल बनाने के लिए क्या करें?

Pristyn Care से करा सकते हैं बांझपन उपचार

बांझपन से पीड़ित दंपत्ति को प्रजनन उपचार प्रदान करने के लिए Pristyn Care के डॉक्टर मशहूर हैं। हमारे फर्टिलिटी डॉक्टर महिला और पुरुष बांझपन का अच्छी तरह से निदान करते हैं और परिणाम के अनुसार सही प्रजनन उपचार का चयन करते हैं।

ज्यादातर मामलों में आईयूआई, हार्मोनल दवाइयाँ या सर्जरी कारगर हो सकती हैं। ऐसी परिस्थिति में वे आईवीएफ उपचार कराने की सलाह नहीं देंगे। यदि आप अपने बांझपन का असली कारण जानकार सही उपचार प्राप्त करना चाहते हैं तो आज ही Pristyn Care में अपना अपॉइंटमेंट बुक करें या फोन करें।

निष्कर्ष

प्रजनन विकार के कुछ मामलों में आईवीएफ की कोई आवश्यकता नहीं होती है। अन्य प्रजनन उपचार विधि गर्भधारण में मदद कर सकते हैं। हालांकि कुछ मामलों में सफलतापूर्वक गर्भधारण के लिए आईवीएफ उपचार कराना अनिवार्य होता है। हमारे डॉक्टर महिला और पुरुष बांझपन का निदान करके दंपत्ति को सही उपचार प्रदान करते हैं।

Top Doctors for Ivf
All Doctors
online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Ila Gupta (jNBHAbeoMV)

Dr. Ila Gupta

MBBS, MS-Obs & Gynae | Chief Consultant – IVF & Fertility Sciences

₹2400₹1200परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

34+ Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Prerna Gupta (HJtXxsx8ka)

Dr. Prerna Gupta

MBBS, MD-Obs & Gynecologist

₹2400₹1200परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

22+ Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Priyanka (9cX8G6QGB3)

Dr. Priyanka

MBBS, MD, DNB, Obs & Gynae, FNB Reproductive Medicine

₹2400₹1200परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

16+ Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Priyanka  (pDEoUDhBh7)

Dr. Priyanka

MBBS, MS-Obs & Gynae

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

12+ Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Kriti Tiwari  (lzz1TatJjC)

Dr. Kriti Tiwari

MBBS, MS-Obs&Gynae, Fellowship N.B. (Reproductive Medicine)

₹2400₹1200परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

11+ Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Samhitha Alukur (83t9oYCWt5)

Dr. Samhitha Alukur

MBBS, DGO, DNB, FRM, DMAS, FMAS

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

12+ Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Sujatha (KrxYr66CFz)

Dr. Sujatha

MBBS, MS

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.9/5

medikit icon

23+ Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Vinit Ramesh Dhake (fvpZ4uCxMj)

Dr. Vinit Ramesh Dhake

MBBS, MS-OBGY, FMAS

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

16+ Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Amit Agrawal (1FejDYeuce)

Dr. Amit Agrawal

MBBS, DNB (Obs & Gyn)

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

16+ Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Shilpa Gupta KS (u5usqYXK5W)

Dr. Shilpa Gupta KS

MBBS, MS - Obstetrics & Gynaecology, DNB, MRCOG (Part 1) FIRM

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

16+ Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Anjani Dixit  (R5LRCJokGw)

Dr. Anjani Dixit

MBBS, MS, DNB,FMAS

₹1800₹900परामर्श शुल्क

star icon

4.8/5

medikit icon

14+ Years Experience Overall