kya-ovarian-cyst-mein-pregnancy-sambhav-hai

जीवन के सभी अनमोल पलों में एक पल प्रेगनेंसी का होता है। आपके प्रेगनेंसी की खबर सुनते ही आपके घर में खुशियों की बरसात शुरू हो जाती है। यह एक खूबसूरत एहसास है जिसे हर महिला अपने जीवन में कम से कम एक बार जरूर अनुभव करने की ख्वाहिश रखती है। प्रेगनेंसी नौ महीने की एक प्रक्रिया है जिसके दौरान आपको सैकड़ों मानसिक और शारीरिक बदलावों से गुजरना पड़ता है। प्रेगनेंसी का सबसे पहला स्टेज गर्भधारण यानी की कंसीव करना है। 

लेकिन बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जो किसी परेशानी या बीमारी के कारण गर्भधारण नहीं कर पाती हैं और कई बार उनके मां बनाने का सपना अधूरा सा रह जाता है। आज हमारे सामने ऐसी ढेरों समस्याएं और बीमारियां मौजूद हैं जो प्रेगनेंसी में बाधाएं पैदा करती हैं। ओवेरियन सिस्ट भी इन्ही में से एक है। महिलाओं में होने वाली यह एक सामान्य बीमारी है जिसके कारण महिला को कंसीव करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन इसका इलाज मौजूद है जिसकी मदद से इससे छुटकारा पाया जा सकता है।   

ओवेरियन सिस्ट क्या है 

ओवेरियन सिस्ट एक प्रकार की थैली है जो तरल पदार्थ से भरी होती है। यह महिलाओं के दो अंडाशय में किसी एक या दोनों में भी हो सकती है। शुरुआत में इसे पहचान पाना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि जब तक इसका आकार बड़ा या संख्या ज्यादा नहीं होती है तब तक इसके खास लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। Ovarian Cyst Pregnancy in Hindi ओवेरियन सिस्ट कोई बड़ी बीमारी या समस्या नहीं है लेकिन फिर भी समय पर इसका सही इलाज कराना आवश्यक है। क्योंकि कई मामलों में इसकी गांठ फट जाती है जिससे आपके सामने गंभीर समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। 

ओवेरियन सिस्ट के लक्षण

ओवेरियन सिस्ट के कोई खास लक्षण नहीं होते हैं लेकिन सिस्ट का आकार और संख्या बढ़ने के कारण आप अपने अंदर कुछ लक्षणों को महसूस करती है। इन लक्षणों की मदद से आप या आपके डॉक्टर इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं की आपको ओवेरियन सिस्ट है फिर कुछ चेकअप के बाद इस बात की पुष्टि की जाती है। नीचे हम इसके सामान्य लक्षणों के बारे में बता रहे हैं।

  • उलटी होना
  • बुखार लगना
  • जी मिचलाना 
  • चक्कर आना 
  • घबराहट हुआ 
  • धड़कन तेज होना 
  • पेट में सूजन होना 
  • सेक्स करते समय दर्द होना 
  • स्टूल पास करते समय तकलीफ होना  
  • पीरियड्स से पहले या उसके दौरान पेल्विक क्षेत्र में दर्द होना 

ये सभी ओवेरियस सिस्ट के लक्षण है जिनके बारे में जानने के बाद आप तुरंत एक्शन लेकर  इन्हे गंभीर रूप लेने से रोक सकती हैं। अगर आप इनमें से कोई भी लक्षण खुद में अनुभव करती हैं तो तुरंत स्त्री-रोग विशेषज्ञ से मिलकर इसकी जाँच और इलाज के बारे में बात करनी चाहिए।   

ओवेरियन सिस्ट और प्रेगनेंसी 

ओवेरी गर्भाशय के दोनों तरफ निचली ओर स्थित होता है। यह महिलाओं में प्रजनन का एक प्रमुख हिस्सा है। महिलाओं के शरीर में दो अंडाशय पाए जाते हैं जिनका कार्य एस्ट्रोजन और प्रेजोस्टेरोन हार्मोन बनाना है जो गर्भावस्था के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन ओवेरियन सिस्ट के इसमें बाधा डालने का काम करता है क्योंकि इसके कारण ओव्यूलेशन की प्रक्रिया संभव नहीं है। 

ओवेरियन सिस्ट से पीड़ित महिला को पॉलिसिस्टिक ओवेरियन डिजीज होने का खतरा ज्यादा होता है। जिसके लक्षणों में अनियमित रूप से पीरियड्स आना शामिल है। जब आपके गर्भ से निकलने वाले अंडे ओव्यूलेशन नहीं कर पते हैं और गर्भ नाली में चिपक जाते हैं तो बाद में ये सिस्ट का रूप ले लते हैं। जिसके कारण गर्भधारण में में समस्याएं पैदा करते हैं। 

ओवेरियन सिस्ट का इलाज 

ओवेरियन सिस्ट कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है लेकिन लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करना आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। Ovarian Cyst Pregnancy in Hindi कई मामलों में ओवेरियन सिस्ट अपने आप ही सिकुड़ जाते हैं और फिर अंडाशय पूरी तरह से सामान्य हो जाता है। आपके सिस्ट के आकार बड़े और उनकी संख्या ज्यादा नहीं होने की स्थिति में डॉक्टर आपको कुछ महीनों तक इंतजार करने की सलाह दे सकते हैं। 

साथ ही साथ उसी दौरान आपको पेल्विक अल्ट्रासाउंड का सुझाव भी देते हैं ताकि सिस्ट में हो रहे बदलाव को देखा और समझा जा सके। सिस्ट की स्थिति, आकार और गंभीरता को समझने के बाद डॉक्टर इलाज के माध्यम का चयन करते हैं। आमतौर पर इस समस्या का इलाज तीन तरह से किया जाता है जिसमें दवा, सर्जरी और घरेलू इलाज शामिल हैं।

ओवेरियन सिस्ट की स्थिति सामान्य होने पर डॉक्टर कुछ गर्भ निरोधक दवाओं का सेवन करने की सलाह देते हैं। जो नए सिस्ट के निर्माण को रोकने और ओवेरियन कैसंर की संभावना को कम करने में मदद करते हैं। Ovarian Cyst Pregnancy in Hindi लेकिन अगर आपके सिस्ट की स्थिति गंभीर है तो फिर डॉक्टर के पास सर्जरी ही एक मात्र विकल्प बचता है। इस बीमारी को ठीक करने के लिए दो तरह से सर्जरी की जाती है, इसमें पहला लैप्रोस्कोपी सर्जरी और दूसरा लैप्रोटोमी यानी की ओपन सर्जरी शामिल हैं।       

ओवेरियन सिस्ट में प्रेगनेंसी संभव है?

ओवेरियन सिस्ट एक सामान्य समस्या है जिसका इलाज संभव है। यह समस्या कुछ समय के अंदर अपने आप ही खत्म हो जाती है लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर आपको डॉक्टर से मिलकर इसकी जांच और इलाज के संबंध में बात करनी चाहिए। Ovarian Cyst Pregnancy in Hindi ओवेरियन सिस्ट की समस्या को कुछ दवाओं, सर्जरी और सावधानियों की मदद से दूर किया जा सकता है। जैसे ही समस्या ख़त्म होती है आपके पीरियड्स नियमित रूप से आने लगते हैं और फिर ओव्यूलेशन की प्रक्रिया में भी किसी तरह की कोई बाधा नहीं आती है। 

ऐसे में आपको गर्भधारण करने में कोई प्रॉब्लम नहीं होती है। लेकिन अगर आपके सिस्ट की स्थिति गंभीर हो गयी है और इसका इलाज किसी भी माध्यम से मुमकिन नहीं हो पा रहा है तो फिर इस सिचुएशन में डॉक्टर आपको आएविएफ (IVF) और दूसरे उपायों का सुझाव दे सकते हैं जिनकी मदद से आप मां बन सकती हैं।     

निष्कर्ष 

जिंदगी व्यस्त होने के कारण आज आप खुद को समय नहीं दे पाती हैं जिसके कारण आप अपने शरीर में हो रही छोटी समस्याओं पर ध्यान देना संभव नहीं है। ध्यान नहीं देने के कारण बाद में यही समस्याएं गंभीर बीमारी का रूप ले लेती हैं जिसके चलते आपके पर्सनल लाइफ के साथ साथ प्रोफेशनल लाइफ में भी परेशानियां शुरू हो जाती है। कई बार इन्ही परेशानियों में से किसी एक के कारण आप गर्भधारण करने में भी असमर्थ हो जाती हैं। ओवेरियन सिस्ट इन्ही में से एक है। यह समस्या होते ही आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर इसका सटीक इलाज कराना चाहिए। समय पर सही इलाज आपके भविष्य में आने वाली सभी परेशानियों को दूर कर देता है।

और पढ़े:

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|