best-pregnancy-apps-in-hindi

अगर आप प्रेगनेंट हैं या फिर प्रेगनेंट होने की तैयारी कर रही हैं तो आपके पास इससे संबंधित सही जानकारी होना आवश्यक  है। आपकी प्रेगनेंसी की खबर मिलते ही दोस्त और परिवार वाले शुभकामनाएं देनी शुरू कर देते हैं। इस दौरान आपसे कुछ लोग ऐसे भी मिलते हैं जो गर्भावस्था से संबंधित बातें आपके साथ शेयर करते हैं। इनमें से कुछ बातें सही तो कुछ गलत भी हो सकती हैं। सही बातों से आपकी प्रेगनेंसी को फायदा और गलत से नुकसान भी हो सकता है। इसलिए यह जरूरी है की दूसरों की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बेहतर है की Pregnancy Apps in Hindi आप खुद को ही इन सभी चीजों के बारे में शिक्षित करें। 

आमतौर पर प्रेगनेंसी से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए किताब और इंटरनेट का सहारा लिया जाता है। लेकिन Pregnancy Apps in Hindi आज हम आपको उन पांच प्रेगनेंसी एप्स के बारे में बताएंगे जिसमें गर्भावस्था से संबंधित सभी सही जानकारियां मौजूद हैं। यह आपको खान पान से लेकर, व्यायाम, योग, सोने के तरीके, आपके अंदर आने वाले बदलाव, शिशु का विकास, शिशु का जन्म और उसकी परवरिश तक आपको गाइड करने में मदद करेंगे।                

पॉजिटिव प्रेगनेंसी एप — Positive Pregnancy App in Hindi

प्रेगनेंसी एक बहुत ही खूबसूरत और नाज़ुक पल है। इस दौरान जरा सी भी लापरवाही आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकती है। इस समय आपको मानसिक और शारीरिक रूप से चुस्त और दुरुस्त होने की आवश्यकता होती है। इन्ही चीजों को ध्यान में रखकर Pregnancy App in Hindi पॉजिटिव प्रेगनेंसी एप को बनाया गया है। इसके अंदर प्रेगनेंसी से संबंधित कथन, दवाओं और दूसरी ढेरों ऐसी चीजों से संबंधित जानकारियां उपलब्ध हैं जो आपको मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखने में मदद कर सकती हैं। (और पढ़े: प्रेगनेंसी में अपना ख्याल कैसे रखें)

प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोन में असंतुलन होने की वजह से आपके अंदर शारीरिक और भावनात्मक रूप से बहुत बदलाव आते हैं। कई बार ये बदलाव आपकी टेंशन या एंग्जाइटी का कारण बन सकते हैं। इन सभी स्थितियों से खुद के साथ साथ अपने गर्भ में पल रहे शिशु को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए आप Pregnancy Apps in Hindi इस एप का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह एप आईओएस और और एन्ड्रॉयड पर उपलब्ध है। 

सोलीएल ऑर्गेनिक एप — Soliel Organic App in Hindi

प्रेगनेंसी के दौरान खान पान को लेकर महिलाओं में बहुत भ्रम फैला हुआ है। बहुत कम ऐसी महिलाएं होती हैं जिन्हे प्रेगनेंसी डाइट की सही जानकारी होती है। Pregnancy Apps Hindi प्रेगनेंसी डाइट में ऑर्गेनिक चीजों को शामिल और नुकसानदायक चीजों को दूर करना  बहुत आवश्यक है। क्योंकि इस दौरान आपके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, इन सभी की वजह से आपका शरीर प्रभावित है और ऐसे में आपके शरीर को पोषक तत्वों से भरपूर डाइट की आवश्यकता होती है। 

यह एप आपके शरीर की सभी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होगा। प्रेगनेंसी के दौरान आपको किस तरह के भोजन का सेवन करना चाहिए, आपके डाइट में कौन कौन सी चीजें शामिल होनी चाहिए और कौन सी चीज को कितनी मात्रा होना चाहिए आदि Pregnancy App in Hindi सभी चीजों से संबंधित जानकारी इस प्रेगनेंसी एप में हैं। सोलीएल ऑर्गेनिक एप एक खास तरह का एप है जिसका इस्तेमाल हर गर्भवती महिला को करनी चाहिए।    

ग्लो नर्चर प्रेगनेंसी एप  — Glow Nurture Pregnancy App in Hindi 

यह एप एक नोटबुक की तरह है जो आपकी प्रेगनेंसी से संबंधित सभी चीजों को एक जगह रखने का काम करता है। Pregnancy Apps Hindi यह प्रेगनेंसी के आंकड़े, डॉक्टर का अप्वाइंटमेंट, बेबी बंप की तस्वीर, आपको कौन सी चीज कब खानी है, कौन कौन सी चीजों का ध्यान रखना है, डिलीवरी क्या है और नॉर्मल तरीके से डिलीवरी कैसे होती है, अपने शिशु को जन्म देने के बाद उसका ख्याल कैसे रखना है आदि सभी सवालों के जवाब विस्तार से इस एक एप में दिए गए हैं। 

प्रेगनेंसी के लक्षणों की वजह से अक्सर आपका मन चिड़चिड़ा सा रहता है। सारा सामान इधर उधर होता है, ऐसे में आवश्यक चीजों को ढूंढने में आपको परेशानी और झल्लाहट भी होती है। लेकिन यह एप आपकी सभी परेशानियों को दूर कर सकता है। आप इस एप का इस्तेमाल कभी भी कर सकती हैं। लेकिन  अगर आप गर्भवस्था के तीसरे महीने में हैं तो फिर आपको इस एप का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए।        

मॉमी मेड्स एप — Mommy Meds App in Hindi

प्रेगनेंसी के दौरान बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान छोटी से छोटी समस्या होने पर अक्सर महिलाएं गलत दवाओं का सेवन कर लेती हैं। जिसका सीधा प्रभाव उनकी गर्भावस्था पर पड़ता है जिसकी वजह से कभी कभी गर्भपात भी हो जाता है। Pregnancy App in Hindi मॉमी मेड्स एप आपको ऐसी परेशानियों से बचने में आपकी पूरी मदद कर सकता है। 

इस एप में प्रेगनेंसी से संबंधित लगभग 20,000 से भी ज्यादा दवाओं और पोषक तत्वों की लिस्ट मौजूद है। आप इसकी मदद से गलत दवाओं का सेवन करने से खुद को बचा सकती हैं। Pregnancy App Hindi प्रेगनेंसी के दौरान अगर आपकी तबियत खराब होती रहती है और आप डॉक्टर के पास जाना भी नहीं चाहती हैं तो फिर यह एप आपकी काफी हद तक मदद कर सकता है। इसकी मदद से आप सही दवा का चुनाव कर खुद की छोटी मोटी परेशानी को आसानी से दूर कर सकती हैं।  (और पढ़े: प्रेगनेंसी का नौवां महीना — जानें सभी जरूरी बातें)        

माइंड द बम्प — Mind The Bump App in Hindi 

प्रेगनेंसी नौ महीने की एक प्रक्रिया है जिसके दौरान आप सैकड़ों बदलाव से होकर गुजरती हैं। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान आपका मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। लेकिन कई बार हार्मोनल असंतुलन होने के कारण आपके स्वभाव, पसंद और नापसंद में थोड़े समय के लिए बड़े बदलाव आ जाते हैं जो आपके डिप्रेशन का कारण बन सकते हैं। 

ऐसी स्थिति में आपके लिए मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना मुश्किल हो जाता है। इन्ही सभी बातों को ध्यान में रखकर Pregnancy App Hindi ऊपर बताए गए सभी खास प्रेगनेंसी एप्स को तैयार किया गया है। यह आपको हर तरह से एक्टिव, फ्रेश और सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। अगर आप भी अपनी प्रेगनेंसी के दौरान अपने तन और मन को बिलकुल सुखी, शांत और सुरक्षित रखना चाहती हैं तो आप ऊपर बताए गए एप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।   

आगे पढ़ें

इन तरीकों से जाने आपके गर्भ में लड़का है या लड़की

प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने का सबसे बेहतरीन तरीका

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|