diet-after-balanitis-surgery-in-hindi

बैलेनाइटिस पुरुषों को होने वाली एक बीमारी है जिससे पीड़ित होने कि स्थिति में लिंग के अगले हिस्से में सूजन हो जाती है। सूजन होने के कारण आपको दर्द, जलन और बेचैनी होती है। रिपोर्ट के मुताबिक़, यह समस्या हर 20 में से एक 1 पुरुष को होती है और यह उन लोगों को सबसे अधिक प्रभावित करती है जिनका खतना नहीं हुआ होता है। बैलेनाइटिस कोई बहुत गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन समय पर इसका इलाज आवश्यक है। क्योंकि लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करने से यह दूसरी गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। 

इसे पढ़ें: बैलेनाइटिस के कारण, लक्षण और इलाज

बैलेनाइटिस का इलाज करने के लिए बाजार में ढेरों दवाएं, क्रीम, और लोशन मौजूद हैं। इस बीमारी का सही इलाज नहीं कराने पर आगे जाकर यह फाइमोसिस का रूप भी ले सकता है। क्योंकि फाइमोसिस के कारण लिंग कि ऊपरी स्किन जिसे फोरस्किन के नाम से जाना जाता है, काफी टाइट हो जाती है, जिसके कारण उसे पीछे करने में बहुत परेशानी होती है। फोरस्किन के पीछे नहीं जाने के कारण इंफ्केशन और यौन संचारित बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि डॉक्टर बैलेनाइटिस से पीड़ित होने पर मरीज को तुरंत इसका सटीक इलाज कराने कि सलाह देते हैं।   

बैलेनाइटिस की सर्जरी के बाद परहेज

बैलेनाइटिस की सर्जरी के दौरान डॉक्टर खतना करते हैं जो बैलेनाइटिस का सबसे बढ़िया इलाज है। खतना के बाद आपको अपने खान पान पर खास ध्यान देने कि सलाह दी जाती है। क्योंकि गलत खान के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है तथा आपकी रिकवरी भी धीमी हो जाती है। 

क्या नहीं खाएं 

डॉक्टर आपको प्रोसेस्ड फूड्स खाने से मना करते हैं, क्योंकि इनमें सबसे अधिक मात्रा में शुगर और नमक होते हैं जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। साथ ही प्रोसेस्ड फूड्स में खतना के बाद जल्दी रिकवरी करने वाले डायट्री फाइबर और जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स बहुत ही कम मात्रा में होते हैं। प्रोसेस्ड फूड्स में जो केमिकल प्रजर्वेटिव्स होते हैं वो खानों को हजम होने से रोकते हैं। खतना के बाद प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए अधिक मात्रा में केक, पेस्ट्रीज और कुकीज खाने से बचना चाहिए।          

इसे भी पढ़ें: खतना क्यों जरूरी है?

जंक फूड्स में भी फाइबर्स, विटामिन्स और मिनरल्स बहुत कम मात्रा में होते हैं। खतना के बाद जंक फूड्स का सेवन आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। खासकर मसाले और तेल में फ्राई किया खाना आपके पेट में कब्ज कि समस्या पैदा कर सकता है, जिससे आपकी रिकवरी प्रभावित होगी। कब्ज के कारण ही बोवेल मूवमेंट के दौरान अधिक दबाव लगाने कि जरूरत पड़ती है जो आपकी सेहत के लिए सही नहीं है। इसलिए खतना के बाद जंक फूड्स से दूर रहें। पोटैटो चिप्स, पिज्जा, बर्गर, व्हाइट ब्रेड और फ्रेंच फ्राइज आदि का सेवन करने से बचें। अधिक मात्रा में मिट, चीज, या डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करने से भी कब्ज कि शिकायत होती है। इसलिए कम से कम मात्रा में इनका सेवन करें।         

क्या खाएं 

ऊपर पढ़ने के बाद आप यह अच्छी तरह से समझ गए होंगे कि खतना के बाद आपको किन चीजों से परहेज करना है। नीचे हम आपको उन सभी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका आपको भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए। 

फाइबर से भरपूर डाइट लें। इसके लिए आप अपनी डाइट में गेंहू, राय, बार्ली, ओट्स आदि शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप ब्रोकोली, गाजर, खरबूज, संतरा और पियर्स को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि इनमें डायट्री फाइबर्स अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। फाइर्बर्स से भरपूर डाइट आपको खाना हाजन करने में मदद करते हैं और कब्ज कि समस्या को दूर रखते हैं। आपको प्रोटीन्स से भरपूर चीजों का भी सेवन करना चाहिए, क्योंकि यह खतना के बाद आपको जल्दी रिकवर होने में मदद करते हैं। प्रोटीन्स के लिए आप अंडा, मछली, और नट्स का सेवन कर सकते हैं। 

इसे पढ़ें: बैलेनाइटिस के इलाज के बारे में जानकारी

साथ ही विटामिन सी और विटामिन डी का सेवन करें, क्योंकि ये खतना के बाद आपको जल्दी ठीक होने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। विटामिन सी के लिए आप नींबू, कीवी, ग्रेपफ्रूट, बेरीज, और आलू आदि का सेवन कर सकते हैं। विटामिन डी के लिए आपको दूध, सिरिअल्स, सोय मिल्क, अंडे कि जर्दी और संतरे के जूस को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। इन सभी चीजों का सेवन करने से आप खतना यानी बैलेनाइटिस की सर्जरी के बाद जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे।

इसे पढ़ें: पैराफिमोसिस के इलाज की प्रक्रिया

बैलेनाइटिस की सर्जरी

खतना को बैलेनाइटिस का सबसे बेस्ट और परमानेंट इलाज माना जाता है। खतना कि मदद से बैलेनाइटिस कि समस्या को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है। खतना दो तरह से किया जाता है, एक ओपन सर्जरी से और दूसरा लेजर सर्जरी के जरिए। ओपन सर्जरी से खतना करने में लगभग आधे घंटे का समय लगता है। इस सर्जिकल प्रक्रिया के दौरान काफी ब्लीडिंग और दर्द होता है। कुछ मामलों में टांकों कि जरूरत भी पड़ सकती है। ओपन सर्जरी से खतना करने पर इंफेक्शन होने, दाग और जख्म बनने, तथा दूसरी जटिलताओं कि अधिक संभावना होती है। इस सर्जरी के बाद रिकवरी होने में भी लंबा समय लगता है। ओपन सर्जरी द्वारा खतना करने के बाद डॉक्टर आपको 2-3 सप्ताह तक रेस्ट लेने का सुझाव देते हैं। 

कुछ मामलों में अधिक ब्लीडिंग होने के कारण मरीज कमजोर हो जाता है तथा उसे खून चढ़ाने कि जरूरत भी पड़ जाती है। इतना ही नहीं, ओपन सर्जरी से खतना के दौरान कई बार फोरस्किन जरूरत से कम या अधिक कट जाता है जो कि एक बड़ी समस्या है। यही कारण हैं कि आज हर कोई खतना के लिए लेजर सर्जरी का चुनाव कर रहा है। क्योंकि लेजर सर्जरी से खतना करने पर ये सभी परेशानियां नहीं होती हैं और कुछ मामलों में अगर होती भी हैं तो कम से कम होती हैं।                  

इसे पढ़ें: लिंग की चमड़ी में सूजन का इलाज      

लेजर सर्जरी द्वारा खतना करने से पहले डॉक्टर आपकी शारीरिक जांच करते हैं। जिसमें वे लिंग, पेशाब और फोरस्किन की जांच करते हैं, जरूरत पड़ने पर लिंग से स्वैब लेकर लैब में उसकी जांच करते हैं तथा आपके लक्षणों के बारे में पूछते हैं, आपकी सेक्सुअल लाइफ पर इस बीमारी का अगर कोई असर पड़ रहा है तो वह क्या है, यह समस्या आपको कब से है आदि के बारे में भी पूछ सकते हैं। लेजर सर्जरी द्वारा खतना लगभग 10-15 मिनट के अंदर पूरी हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें: पुरुषों में इनफर्टिलिटी के प्रकार, कारण और इलाज के तरीके

लेजर सर्जरी द्वारा खतना की प्रक्रिया शुरू करने से पहले डॉक्टर आपको जेनेरल अनेस्थिसिया देते हैं ताकि आपको खतना के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी न हो और खतना सफलतापूर्वक पूरी हो सके। सर्जरी खत्म होने के बाद आपके लिंग की ड्रेसिंग की जाती है तथा कुछ ही घंटों के बाद आपको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाता है। लेजर सर्जरी के बाद जख्म, इंफेक्शन या दाग होने का खतरा लगभग न के बराबर होता है। इस प्रक्रिया के बाद आप बहुत ही कम समय में पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं। खतना के लगभग 48 घंटे के बाद आप अपने दैनिक जीवन के कामों को फिर से करने के लिए फिट हो जाते हैं। 

प्रिस्टीन केयर के पास देश के बेस्ट सर्जन हैं जिन्हे खतना की गहरी समझ और लेजर सर्जरी में महारत हासिल है। ये डॉक्टर बैलेनाइटिस की जांच करने के बाद खतना के जरिए आपकी परेशानी को जड़ से खत्म कर देंगे। अगर आप सबसे बेहतरीन और सुरक्षित तरीके से खतना करवाना चाहते हैं तो प्रिस्टीन केयर आपके लिए सबसे बढ़िया विकल्प है। 

और पढ़ें

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|

Top Doctors
All Doctors
online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Kiran Dua (f99T3BwhIM)

Dr. Kiran Dua

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

48 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Pradeep Dutta (iG42qSEAJL)

Dr. Pradeep Dutta

MBBS, Diploma in Radio Diagnosis & MD-TB & Respiratory Diseases

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

47 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Bhagat Singh Rajput (2tBWrJPbYX)

Dr. Bhagat Singh Rajput

MBBS, D.Ortho

₹8000₹4000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

45 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Khushwant Singh  (Fr0tBMgrvN)

Dr. Khushwant Singh

MBBS - Family Physician

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

44 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uma Challa (O3RA9o3QVo)

Dr. Uma Challa

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹1500₹750परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

42 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Mallavalli Surendranath (uWxdbb3vgA)

Dr. Mallavalli Surendranath

MBBS, MD-Pediatrics

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Krishna Mothukuri (ivz0C93SIb)

Dr. Krishna Mothukuri

MBBS, Diploma in Child Health

₹2000₹1000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Sunil Sobti (xB7DYO7QZ3)

Dr. Sunil Sobti

MBBS, MD-General Medicine

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

40 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Neeta Mishra (XvSf5FS9jd)

Dr. Neeta Mishra

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

40 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uday Ashok Gadgil (Epk1RbbyEE)

Dr. Uday Ashok Gadgil

MBBS, DOMS, DNB-Ophthalmology

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

40 Years Experience Overall