avocado-in-hindi

Table of Contents

एवोकाडो क्या है — Avocado In Hindi

एवोकाडो हरे रंग का एक फल है। इसमें विटामिन ए, बी, प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। कम फैट और मोनोसैचुरेटेड होने के कारण यह आपको कई बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करता है। बीमारियों को दूर करने के साथ साथ आप इसका इस्तेमाल सुंदरता से संबंधित प्रॉब्लम को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। 

Avocado Means In Hindi — ऐसा माना जाता है की एवोकाडो की शुरुआत लगभग सात या आठ हजार साल पहले साउथ मेक्सिको  और कोलंबिया में हुई थी। एवोकाडो की बनावट के आधार पर इसे एलिगेटर पियर्स के नाम से भी जाना जाता है। 

पूरी दुनिया भर में एवोकाडो के कई प्रकार पॉपुलर हैं लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हास एवोकाडो है। हास एवोकाडो में पोषक तत्वों का भंडार होता है और यही वजह है की दुनिया के कई देशों में इसकी खेती की जाती है।      

Avocado In Hindi Meaning — दुनिया के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में एवोकाडो का नाम शामिल है। इसका टेस्ट हल्का मक्खन के जैसा होता है इसलिए काफी लोगों के बीच यह बटर फ्रूट के नाम से भी जाना जाता है। आप एवोकाडो का सेवन कई तरह से कर सकते हैं जैसे की ब्रेड टोस्ट, स्मूथी, आइसक्रीम, सलाद या सैंडविच के साथ।   

एवोकाडो के फायदे — Benefits of Avocado In Hindi 

Meaning of Avocado In Hindi — एवोकाडो एक फल है जो आपको हर तरह से फायदा पहुंचता है। अगर आपको अपना वजन कम करना है, दिल, लिवर, और खून की बीमारियों से दूर रहना है, कोलेस्ट्रॉल, शुगर और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचना और अपनी सुंदरता को निखारना है तो आप एवोकाडोका इस्तेमाल कर सकते हैं। Avocado In Hindi Name — एवोकाडो में एसिड और कॉलेजस्तोल का लेवल बहुत कम होता है। लेकिन इसमें कैलरी बहुत ज्यादा मात्रा में होती है। आप इसका सेवन कर के खुद को चुस्त दुरुस्त और खूबसूरत बना सकते हैं। 

Avocado In Hindi Meaning — इस ब्लॉग के जरिए आज हम आपको बताएंगे की कैसे एवोकाडो आपके शरीर के लिए लाभदायक है। यह किस तरह से आपको सेहतमंद रखने में मदद करता है। कैसे इसका सेवन करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी भी आपसे दूर रहती हैं। तो एवोकाडो से संबंधित सभी चीजों के बारे में जानने के लिए इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें।  

  1. एवोकाडो दिल को स्वस्थ रखता है — Avocado Keeps Heart Healthy In Hindi

What We Call Avocado In Hindi — एवोकाडो का सेवन करने से आपका दिल हमेशा अच्छे से काम करता है। एक रिसर्च ने इस बात की पृष्टि की है की एवोकाडो एचडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी के अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और एलडीएल कॉलेजस्टरोल यानी की खराब कॉलेजस्टरोल को कम करने का काम करता है जो की दिल के लिए अच्छा माना जाता है। अपने दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप एवोकाडो को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

  1. एवोकाडो दिमाग को तेज करता है — Avocado Boosts Mind In Hindi

एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फाइबर और विटामिन ई पाए जाते हैं जो दिमाग का विकास करने और इसके काम करने की क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए आप इस फल का इस्तेमाल अपने या अपने बच्चों के दिमाग को तेज और उनकी शक्ति को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। 

  1. एवोकाडो पाचन क्रिया को ठीक रखता है Avocado Maintains Digestive System In Hindi

एवोकाडो में पोटैशियम और फाइबर बहुत ज्यादा मात्रा में होती है जो पाचन को ठीक रखने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही इसमें फ्रुक्टोज की मात्रा कम होती है जिसकी वजह से पेट में गैस बनने का खतरा खत्म हो जाता है। अगर आप डायरिया से पीड़ित है तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। पेट की परेशानियों से बचने के लिए आप इस फल को अपने जीवनशैली में शामिल कर सकते हैं। इसके अंदर पोटैशियम होता है जो कम हुए इलेक्ट्रोलाइट को पूरा करने का काम करता है। 

  1. एवोकाडो कैंसर को दूर रखता है — Avocado Keeps Cancer At Bay In Hindi

एवोकाडो का इस्तेमाल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचने के लिए किया जा सकता है। क्योंकि इसके अंदर एवोकैटिन बी मौजूद होता है जो ल्यूकेमिया स्टेम कोशिकाओं से लड़ने का काम करता है जिनकी वजह से कैंसर होने का खतरा नहीं होता है। 

साथ ही यह भी माना जाता है की यह फल प्रोस्टेट कैंसर को रोकने का काम भी करता है। क्योंकि यह प्रोटेट कैंसर की कोशिकाओं का विकास रोक देता है जिसकी वजह से उस बीमारी के आगे बढ़ने का खतरा नहीं होता है। इन गंभीर बीमारियोंसे बचने के लिए आप एवोकाडोका सेवन कर सकते हैं।

  1. एवोकाडो डायबिटीज को दूर करता है — Avocado Controls Diabetes In Hindi

अगर आप डायबिटीस से पीड़ित हैं तो आप एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। यह आपके डायबिटीस को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। एवोकाडो में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो डायबिटीज के मरीजों में बहुत जल्दी ब्लड शुगर के लेवल को कम देता है।  

  1. एवोकाडो लिवर को स्वस्थ रखता है — Avocado Keeps Liver Healthy In Hindi

इस फल में फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है जो लिवर को स्वस्थ रखने का काम करता है। इसलिए लिवर को चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए आप इस फल को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह लिवर से संबंधित सभी खतरों को दूर और आपको स्वस्थ रखता है।  

  1. एवोकाडो किडनी को बेहतर रखता है — Avocado Keeps Kidney In Good Condition In Hindi

विश्व के सबसे लोकप्रिय इस फल में पोटैशियम बहुत मात्रा में पाया जाता है जो किडनी से संबंधित जोखिमों को कम करने तथा दूर रखने का काम हैं। साथ ही साथ पोटैशियम शरीर के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है जिसकी वजह से दिल, किडनी और स्ट्रोक से संबंधित बीमारियां होने का खतरा कम रहता है।  

  1. एवोकाडो अर्थराइटिस की समस्या को दूर करता है Avocado Relieves Problem of Arthritis In Hindi

एवोकाडो में फ्लेनॉयड, फाइटोस्टिरॉल, फाइटोकेमिकल, कैरोटीनॉयड, फैटी एल्कोहल, फैटी एसिड ओमेगा-3 और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो पैरों के जोड़ों और मांसपेशियों के सूजन को कम करने तथा अर्थराइटिस की समस्या को दूर करने में सहायता करते हैं। 

  1. एवोकाडो सोरायसिस की समस्या को दूर करता है — Avocado Relieves Problem of Psoriasis In Hindi

एवोकाडो तेल में मौजूद विटामिन बी12 सोरायसिस की समस्या को दूर कर सकता है। साथ ही साथ इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड एसिड स्किन के सूजन को कम करने में भी मदद करता है जो सोरायसिस का इलाज करने में मददगार साबित होता है। 

  1. एवोकाडो हड्डियों को मजबूत बनाता है Avocado Makes Bones Stronger In Hindi

इस फल के अंदर बोरॉन नामक मिनरल और विटामिन के भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। बोरॉन कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है जिसकी वजह से हड्डियों को फायदा होता है। विटामिन के हड्डियों को स्वस्थ रखने का काम करता है। एवोकाडो का इस्तेमाल गठिया जैसी बीमारी को ठीक करने के लिए भी किया जा सकता है। 

  1. एवोकाडो वजन कम करता है — Avocado Helps In Losing Weight In Hindi

आप इसका इस्तेमाल कर अपने वजन और बीएमआई को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अंदर फाइबर और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद होते हैं जिनकी मदद से वजन को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। एवोकाडो मेटाबोलिक सिंड्रोम होने के खतरा को भी कम करता है। 

  1. एवोकाडो बालों को मजबूत बनाता है — Avocado Makes Hair Stronger In Hindi

इस फल का सेवन करने से बाल मजबूत होते हैं क्योंकि इसमें विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पायी जाती है जो बालों को बढ़ने और मजबूत होने में सहायता करती है। 

  1. एवोकाडो चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है — Avocado Removes Facial Wrinkles In Hindi

इस फल में फैटी एसिड पाए जाते हैं जो बढ़ती उम्र के साथ स्किन पर आई हुई झुर्रियों को कम करने में सहायता करते हैं। अपने चेहरे की झुर्रियों तथा घाव को भरने के लिए आप एवोकाडो के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा भी माना जाता है की इसके तेल का इस्तेमाल करने से स्किन में कोलेजन बढ़ सकता है। 

  1. एवोकाडो चेहरे को यू.वी किरणों से बचाता है — Avocado Protects Face From UV Rays In Hindi

अपने चेहरे को सूरज की यू.वी किरणों से बचाने के लिए आप एवोकाडो सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर से बाहर निकलने से पहले इस क्रीम को अपने चेहरे पर लगा लें। इस लोशन में मौजूद पोषक तत्व आपके चेहरे की स्किन को सूरज की किरणों से बचाने में मदद करेंगे।   

  1. एवोकाडो आंखों को ठीक रखता है — Avocado Keeps Eyes Healthy In Hindi

एवोकाडोमें जैक्सेथिन और ल्यूटिन नाम के कैरोटिनॉयड काफी मात्रा में होते हैं जो आंखों को सेहतमंद रखने का काम करते हैं। एवोकाडो में विटामिन ई बहुत ज्यादा मात्रा में मौजूद होती है और यह आंखों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी तत्व है। ऐसा भी माना जाता है की उम्र के साथ आंखों से संबंधित बीमारियां जैसे की कम दिखाई देना आदि को ठीक करने के लिए भी इस फल का सेवन किया जा सकता है।  

  1. एवोकाडो मुंह को स्वस्थ रखता है — Avocado Muh Ko Svasth Rakhta Hai

इस फल के अंदर फैटी एसिड, फाइबर और विटामिन डी बहुत ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं जो मसूड़ों में सूजन और इसके संक्रमण को दूर करने का काम करते हैं। इससे मसूड़े और दांत दोनों स्वस्थ रहते हैं। अपने मुंह को स्वस्थ रखने के लिए आप एवोकाडो को अपने खान पान में शामिल कर सकते हैं।  

  1. एवोकाडो स्किन के कलर को साफ करता है — Avokado Skin Color Ko Saaf Karta Hai

एवोकाडो और पपीते के मिश्रण में थोड़ा सा शहद मिलाकर एक लेप तैयार करें और फिर उसे अपने चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर तक इस लेप को लगाने के बाद ठंढे पाने से चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे की गंदगी बाहर आ जाएगी और आपके चेहरे का रंग साफ हो जाएगा। 

एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो स्किन को पोषण देकर इसकी सुंदरता से संबंधित काफी परेशानियों को दूर करते हैं। एवोकाडो का इस्तेमाल करने के लिए आप इसके लेप का उपयोग करने के साथ साथ रोजाना एक एवोकाडो को खा भी सकते हैं।   

एवोकाडो को इस्तेमाल करने का तरीका — How To Use Avocado in Hindi

Avocado Ka Istemal Kaise Kare —  यह एक खास तरह का फल है जिसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं जैसी की : –

  • इसे आप सलाद में मिलाकर खा सकते हैं।
  • आप इसका सुप बनाकर पी सकते हैं।
  • आप इसे लंबे आकर का काटकर सेब की तरह खा सकते हैं।
  • आप एवोकाडोको पीसकर ब्रेड या सैंडविच के साथ खा सकते हैं।
  • आप चाहें तो एवोकाडो का ज्यूस बनाकर पी सकते हैं।
  • पीसे हुए ऐवकाडो का इस्तेमाल सैंडविच स्प्रेड के रूप में कर सकते हैं।
  • आप एवोकाडो को पीस कर क्रीम के जैसा भी बना सकते हैं।
  • इसमें में आप थोड़ा सा नमक और हल्का नींबू मिलाने के बाद खा सकते हैं।
  • अपनी जरूरत मुताबिक एवोकाडो को किसी भी खास डेजर्ट या फूड के साथ मिलाकर खा सकते हैं। 

एवोकाडो के नुक्सान — Side Effects of Avocado In Hindi

Meaning of Avocado In Hindi —  एवोकाडो का सेवन करने के बहुत सारे फायदे हैं लेकिन इसके कुछ नुक्सान भी हैं जैसे की:

  • एवोकाडो खाने से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है। 
  • एवोकाडो का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से आपके शरीर पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। 
  • जो लेटेक्स के प्रति संवेदनशील होते हैं उन्हें एवोकाडोके इस्तेमाल से बचना चाहिए क्योंकि उनके शरीर में एलर्जी होना का खतरा ज्यादा होता है। 
  • एवोकाडो में फाइबर की मात्रा काफी होती है जिसकी वजह से कुछ लोग इसका इस्तेमाल वजन बढ़ाने के लिए करते हैं। अगर आप पहले ही मोटापा से पीड़ित हैं तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।
  • जिनकी स्किन संवेदनशील होती है उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि किसी भी तरीके से इसका इस्तेमाल उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। 
  • जरूरत से ज्यादा एवोकाडो का इस्तेमाल करने से आपको जी मचलाना, उलटी होना, प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता और माइग्रेन की समस्या हो सकती हैं।

इन सब से खास, किसी भी समस्या को ठीक करने के लिए एवोकाडो का इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर मिलें और उन्हें अपनी समस्या के बारे में बताएं। अगर वो आपको इसका इस्तेमाल करने को बोलों तभी इसका सेवन करें नहीं तो छोड़ दें। डॉक्टर आपके शरीर की स्थिति को देखने के बाद ही अपनी राय देते हैं। इसलिए यह हमेशा बेहतर है की आप खुद की मनमानी करने के बजाय डॉक्टर की सलाह का पालन करें। 

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|