आईवीएफ के लिए महिला को किस उम्र में डॉक्टर से मिलना चाहिए

इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) बांझपन के इलाज का एक चैन है, जिसमें कई प्रक्रियाएं शामिल हैं। इस उपचार की मदद से महिला कृत्रिम गर्भधारण कर पाती है। इसमें महिला के ओवेरी (अंडाशय) से मैच्योर (परिपक्व) अंडे निकाले जाते हैं और लैब में स्पर्म की मदद से उर्वरित (fertilize) किए जाते हैं।

उर्वरित हो चुके अंडों (एम्ब्र्यो) में से सबसे स्वस्थ अंडे को महिला के गर्भाशय में डाल दिया जाता है। कई बार IVF चैन की पूरी प्रक्रियाओं को अलग-अलग किया जाता है जिससे अधिक समय लग सकता है। आईवीएफ का सहारा तब लिया जाता है जब किसी कारण वश महिला प्राकृतिक रूप से गर्भ धारण न कर पा रही हो। हालांकि, इस कृत्रिम प्रक्रिया की अच्छी सफलता दर के इए एक उम्र निर्धारित है और उसी उम्र तक ही आईवीएफ ट्रीटमेंट किया जा सकता है।

पढ़ें- आईवीएफ की पूरी प्रक्रिया

आईवीएफ की प्रक्रिया में कितना समय लगता है?

सामान्य रूप से आईवीएफ की एक साइकिल 6-8 हफ़्तों के भीतर हो जाती है। अगर किसी प्रक्रिया के दौरान महिला का स्वास्थ्य बिगड़ता है तो प्रक्रिया लंबी जा सकती है। इसके अलावा अगर उपचार सफल नहीं हुआ तो इसे दोबारा से किया जाता है, जिसमें अधिक समय लगता है।

आईवीएफ के लिए सही उम्र क्या है?

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक़ गर्भ धारण करने वाली महिला पूरी तरह से स्वस्थ होनी चाहिए और उसके जननांग तथा गर्भाशय भी स्वस्थ होना चाहिए। यह पता करने के लिए कुछ टेस्ट निर्धारित किए गए हैं जैसे मनोवैज्ञानिक परीक्षण, शारीरिक परीक्षण और हिस्टेरोस्लिंगोग्राफी।

महिला के स्वयं के अंडों से आईवीएफ ट्रीटमेंट प्राप्त करने की औसत उम्र 36 वर्ष है, दूसरों के अंडों के उपयोग से ट्रीटमेंट प्राप्त करने की औसत उम्र लगभग 41 है।

पढ़ें- टेस्ट ट्यूब बेबी (आईवीएफ) की सफलता के लिए दवाइयों के प्रकार

अगर महिला की उम्र 40 या 45 के ऊपर है तो एक नौजवान महिला के अंडे लेने की सलाह दी जाती है। इस उम्र में महिला के अंडे अच्छे से निषेचित नहीं हो पाते हैं।

अगर महिला की उम्र 20-30 वर्ष के बीच में है तो उसे गर्भ धारण में आसानी होगी। ICMR के मुताबिक़ इन विट्रो फर्टिलाइजेशन के लिए महिला की आयु 45 वर्ष और पुरुष की आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आईवीएफ उपचार के लिए Pristyn Care है आपके शहर में नंबर वन क्लीनिक

नॉएडा और दिल्ली जैसे बड़े शहर में अब Pristyn Care के सुपर स्त्री रोग विशेषज्ञ के कारण आईवीएफ की सफलता दर बहुत अधिक है, आईवीएफ उपचार के लिए Pristyn Care में शामिल ये चीजें महिला के गर्भवती होने की सफलता दर को बहुत अच्छा बनाते हैं-

  • महिला के प्रजनन अंग की संपूर्ण जाँच की जाती है, और गर्भधारण में बाधा बनने वाले कारण को दूर किया जाता है।
  • भ्रूण को महिला के गर्भाशय में ट्रान्सफर करने से पहले उसकी कई स्टेप में जाँच की जाती है, जिससे सफलता दर अधिक हो जाती है।
  • हमारे पास अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं जिससे प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं होती है।
  • आईवीएफ साइकिल को सफल बनाने के लिए डॉक्टर उच्च गुणवत्ता के ड्रग्स (दवाइयाँ) देते हैं।
  • हमारे यहाँ से आईवीएफ का उपचार करवाने वाली ज्यादातर महिलाएं संतान का सुख प्राप्त कर रही हैं।
  • महिला के आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसलिए स्त्री रोग विशेषज्ञ समय-समय पर महिला को क्लीनिक में बुलाकर जाँच करते हैं।

अगर महिला प्राकृतिक रूप से गर्भवती नहीं हो पा रही है तो उसे उचित उम्र में ही आईवीएफ ट्ट्रीटमेंट कराना चाहिए। आप अपने शहर में सबसे अच्छा आईवीएफ ट्रीटमेंट Pristyn Care क्लीनिक में करा सकते हैं।

हमारे फर्टिलिटी डॉक्टर आईवीएफ की प्रक्रिया शुरू करने से पहले महिला और पुरुष की जांच करते हैं। जांच के बाद उचित तरीके से आईवीएफ ट्रीटमेंट किया जाता है। पूरी प्रक्रिया के दौरान महिला डॉक्टर की निगरानी में रहती है। अपने शहर में सबसे अच्छा IVF उपचार कराने के लिए Pristyn Care में अपॉइंटमेंट बुक करें।

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|