anjeer-ke-fayde-aur-nuksan

Table of Contents

अंजीर क्या है — What is Figs in Hindi

अंजीर एक तरह का फल है जिसे अंग्रेजी में Fig कहा जाता है। यह दो प्रकार का होता है। एक अंजीर बोया हुआ होता है जिसके फल और पत्ते बड़े होते हैं और दूसरा जंगली होता है जिसके फल और पत्ते छोटे हैं। कच्चे अंजीर का रंग हरा होता है और पके हुए का रंग पीला या बैंगनी और अंदर से हल्का लाल रंग का होता है। Anjeer Ke Kya Fayde Hai — कैंसर, दिल और सांस से संबंधित बीमारी, गठिया, टीवी, डायबिटीज, यौन शक्ति, पाचन क्रिया जैसी दूसरी काफी शारीरिक बीमारियों को ठीक करने के लिए अंजीर का इस्तेमाल किया जाता है। 

अंजीर के फायदे — Benefits of Figs in Hindi — Anjeer Ke Fayde Hindi Me

अंजीर के फायदे पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में — Benefits of Figs For Digestion System in Hindi

Anjeer Ke Fayde in Hindi — अंजीर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने का काम करता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसमें फाइबर भी शामिल है। अंजीर में फाइबर लगभग 30% तक मौजूद होता है जिसकी वजह से यह पेट में गैस बनने या कब्ज होने से रोकता है और खाना को समय पर हजम करता है। खाना समय पर हजम होने की वजह से सौच समय पर होता है जिसके कारण पेट अच्छे से साफ हो जाता है और भूख भी समय पर लगती है। अगर आपको पाचन से संबंधित किसी तरह की कोई समस्या है तो आप अंजीर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अंजीर के फायदे हड्डियों को मजबूत बनाने में — Benefits of Anjeer For Bones in Hindi

अंजीर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसका काम हड्डियों को मजबूत बनाना है। अंजीर का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ साथ इससे जुडी बीमारियों को ठीक भी करता है। अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं या फिर आपकी हड्डियों में किसी तरह की कोई बीमारी है तो आप इस फल का सेवन कर सकते हैं।

अंजीर के फायदे यौन शक्ति बढ़ाने के लिए — Benefits of Anjeer For Sexual Power in Hindi

Anjeer Aur Doodh Ke Fayde — दूध के साथ अंजीर का सेवन करने से शारीरिक दुर्बलता जल्दी खत्म हो जाती है और यौन शक्ति बढ़ती है। यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए इस फल का इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है। अगर आपको यौन शक्ति बढ़ानी है तो इस फल का दूध के साथ सेवन कर सकते हैं।

अंजीर के फायदे दिल को सेहतमंद बनाने के लिए — Benefits of Anjeer For Heart in Hindi

Anjeer ke Fayde Hindi Mein — अंजीर में फिनोल और ओमेगा 3 के गुण पाए जाते हैं जो दिल को सेहतमंद रखने के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। साथ ही अंजीर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है जिससे दिल के मरीजों को बहुत आराम मिलता है। अगर आपको दिल से संबंधित किसी तरह की कोई समस्या है तो आप इस फल को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अंजीर के फायदे हाई ब्लड प्रेशर के लिए — Anjeer Ke Fayde High Blood Pressure Ke Liye

शरीर में पोटैशियम और सोडियम की कमी होने के कारण हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है। इस स्थिति में अंजीर का इस्तेमाल कर इस समस्या को दूर किया जा सकता है क्योंकि इसमें पोटैशियम काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। साथ ही अंजीर में सोडियम की मात्रा काफी कम होती है जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए जरूरी है। Anjeer Ke Fayde Batao कुल मिलाकर अंजीर के अंदर वे सभी गुण मौजूद हैं जिनकी मदद से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।     

वजन घटाने में अंजीर के फायदे — Anjeer Ke Fayde Wajan Kam Karne Ke Liye

बेकार जीवनशैली और खराब खान पान की वजह से आज काफी लोग मोटापे से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए हर तरह की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन क्या आपको पता है की आप घर बैठे बैठे अंजीर की मदद से अपने वजन को कम कर सकते हैं। अंजीर में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिसका इस्तेमाल वजन कम करने के लिए किया जा सकता है। एक अंजीर में लगभग 50 कैलोरी होती जिसका मतलब यह हुआ की सूखे अंजीर का सेवन उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो अपना वजन कम करना चाहते हैं।   

अंजीर का फायदा अनीमिया दूर करने में — Anjeer Ke Fayde Anemia Ko Dur Karne Ke Liye

शरीर में खून की कमी होने पर अनीमिया की शिकायत होती है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप इस समस्या को अंजीर का सेवन कर दूर कर सकते हैं। अंजीर में आयरन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो खून की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। अगर आप अनीमिया से पीड़ित है तो आप इस फल को अपने डाइट में शामिल कर साकेत हैं।  

अंजीर के फायदे कैंसर को ठीक करने के लिए — Anjeer Ke Fayde Cancer Thik Karne Ke Liye

अंजीर पेट और ब्रेस्ट कैंसर को होने से रोकता है। इसके अंदर कुछ गुण पाए जाते हैं जो पेट में जमा विषैले पदार्थ को एक साथ जमा करके मल के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देते हैं। जिस्से किसी तरह की कोई बीमारी होने का खतरा नहीं रहता है। रिसर्च ने इस बात को साफ किया है की अंजीर में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जो ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को काफी हद तक खत्म करता है। कैंसर की समस्या को दूर करने की नियत से अंजीर का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से मिलकर उनकी राय जरूर लें। अगर वे मना करें तो अंजीर के सेवन से बचें। 

अंजीर के फायदे अस्थमा को दूर करने के लिए — Anjeer Ke Fayde Asthama Ko Dur Karne Ke Liye

अंजीर में बहुत से ऐसे गुण पाए जाते हैं जो अस्थमा की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। अंजीर का मेथी दाने के पाउडर और शहद के साथ सेवन करके अस्थमा को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। साथ ही साथ आप चाहें तो अंजीर का ज्यूस भी पी सकते हैं। अगर आपको अस्थमा की समस्या है तो आप इस फल को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। अस्थमा को ठीक करने के साथ साथ यह दूसरी भी कई शारीरिक बीमारियों को ठीक करने तथा शरीर को फिट रखने में मदद करता है। 

अंजीर के नुकसान — Side Effects of Anjeer in Hindi — Anjeer Ke Nuksaan

Anjeer Ke Fayde Aur Nuksan जैसे अंजीर के ढेरों फायदे हैं वैसे ही इसके कुछ नुकसान भी हैं। अंजीर का इस्तेमाल करने से पहले आपको इससे जुड़े नुकसान और सावधानियों के बारे में पता होना जरूरी है। जैसे किसी भी दूसरी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से परेशानी शुरू हो जाती है वैसे ही अंजीर का ज्यादा सेवन भी आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

  • अंजीर का सेवन करने से कुछ लोगों को एलर्जी की शिकायत हो सकती है।
  • अगर आपको पहले ही इससे एलर्जी है तो इसका सेवन करने से बचें।
  • अगर आप पहली बार इसका सेवन करने जा रहे हैं तो कम मात्रा में इसका सेवन करें।
  • अंजीर में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है इसलिए डायबिटीज के मरीज को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
  • अंजीर को ज्यादा खाने से दांत सड़ सकते हैं और इसमें कीड़े भी लग सकते हैं। इसलिए सावधानी और जरूरत मुताबिक ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • अंजीर की तासीर बहुत गर्म होती है इस वजह से इसका ज्यादा सेवन करने पर आपके शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है और इस स्थिति में आपके एनस या वजाइना से खून भी निकल सकता है।
  • अंजीर के बीज आंतों में रुकावट पैदा करते हैं जिसकी वजह से आपको लिवर में समस्या हो सकती है। 

अंजीर के बहुत सारे फायदे हैं लेकिन कुछ नुकसान भी हैं। अगर आप इसका सेवन करने की सोच रहे हैं तो आपको ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही अगर आप इसका इस्तेमाल अपनी किसी बीमारी को ठीक करने के लिए करना चाहते हैं तो उससे पहले डॉक्टर से एक बार जरूर मिलें और उनकी राय लें। डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। अपने मन मुताबिक इसका सेवन करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। 

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|