Select city location icon
शहर चुनें
location
Get my Location
search icon
phone icon in white color

कॉल करें

निःशुल्क परामर्श बुक करें

आस-पास के सर्वश्रेष्ठ ईएनटी क्लीनिकों में आधुनिक मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी पाएं

मास्टॉयडेक्टॉमी (Mastoidectomy) एक सर्जरी है, जिसकी मदद से अस्वस्थ मैस्टॉइड वायु कोशिकाओं को हटाया जाता है। मैस्टॉइड कान के पीछे स्थित खोपड़ी का हिस्सा होता है। यह हड्डी से बना होता है जो हवा की कोशिकाओं से भरा रहता है और शहद के छत्ते जैसा दिखाई देता है। Pristyn Care में करवाएं आधुनिक मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी और पाएं लंबे समय तक राहत।

मास्टॉयडेक्टॉमी (Mastoidectomy) एक सर्जरी है, जिसकी मदद से अस्वस्थ मैस्टॉइड वायु कोशिकाओं को हटाया जाता है। मैस्टॉइड कान के पीछे स्थित खोपड़ी का ... और पढ़ें

anup_soni_banner
डॉक्टर से फ्री सलाह लें
cost calculator
Anup Soni - the voice of Pristyn Care pointing to download pristyncare mobile app
i
i
i
i
Call Us
Call icon
स्टार रेटिंग
3 M+ संतुष्ट मरीज
200+ हॉस्पिटल
30+ शहर

आपके द्वारा दी गई जानकारी सुनिश्चित करने के लिए कृप्या ओटीपी डालें *

i

30+

शहर

Free Cab Facility

मुफ्त कैब सुविधा

No-Cost EMI

नो-कॉस्ट ईएमआई

Support in Insurance Claim

बीमा क्लेम में सहायता

1-day Hospitalization

सिर्फ एक दिन की प्रक्रिया

USFDA-Approved Procedure

यूएसएफडीए द्वारा प्रमाणित

मास्टॉयडेक्टॉमी के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर

Choose Your City

It help us to find the best doctors near you.

बैंगलोर

चेन्नई

दिल्ली

हैदराबाद

कोच्चि

मुंबई

पुणे

दिल्ली

हैदराबाद

पुणे

मुंबई

बैंगलोर

  • online dot green
    Dr. Asha M S - A ent-specialist for Mastoidectomy

    Dr. Asha M S

    MBBS, DNB-ENT
    15 Yrs.Exp.

    5.0/5

    15 Years Experience

    location icon Kochi, Ernakulam, Kerala 682025
    Call Us
    080-6962-5909
  • online dot green
    Dr. Richa Mina - A ent-specialist for Mastoidectomy

    Dr. Richa Mina

    MBBS, DLO | Otorhinolaryngologist
    21 Yrs.Exp.

    4.8/5

    21 Years Experience

    location icon Pristyn Care La Midas, Main, Nathupur Rd, nr. 38, DLF Phase 3, Sector 24, Gurugram, Haryana 122002
    Call Us
    080-6541-4451
  • online dot green
    Dr. Mayura Dighe - A ent-specialist for Mastoidectomy

    Dr. Mayura Dighe

    MBBS. DNB-ENT
    18 Yrs.Exp.

    4.5/5

    18 Years Experience

    location icon First Floor, B- 1-6 Dev Corpora, Eastern Express Hwy, Khopat, Thane West, Thane, Maharashtra 400601
    Call Us
    080-6541-7868
  • online dot green
    Dr. Saloni Spandan Rajyaguru - A ent-specialist for Mastoidectomy

    Dr. Saloni Spandan Rajya...

    MBBS, DLO, DNB
    18 Yrs.Exp.

    4.5/5

    18 Years Experience

    location icon 3B/79, Ekta Recidency, Pipeline road, near Hanuman mandir, Oppo. Noble medical, Chembur (w), Tilak Nagar, Mumbai, Maharashtra - 400089.
    Call Us
    080-6541-7868

मास्टॉयडेक्टॉमी क्या है?

मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी एक मिनिमल  इनवेसिव सर्जरी है जिसमें ईएनटी(ENT) सर्जन रोगग्रस्त कोशिकाओं को मास्टॉयड हड्डी में हवा से भरे स्थानों से हटा देता है। यह गंभीर क्रोनिक मास्टोइडाइटिस या कोलेस्टेटोमा के मामले में सबसे प्रभावी और सटीक उपचार है। खोपड़ी (और मस्तिष्क) में मास्टॉयड संक्रमण को फैलने से रोकने के  लिए ये सर्जरी ज़रूरी है। आमतौर पर, सर्जन मास्टॉयड हड्डी के रोगग्रस्त हिस्सों को हटा देता है और हड्डी के हिस्सों को हटा देने के बाद भी सुनने की क्षमता के लिए मास्टॉयड हड्डी को ईयर कैनाल से जोड़ा जाता है। रोगग्रस्त कोशिकाएं अक्सर कान के संक्रमण के कारण होती हैं जो दिमाग में फैलती हैं। मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी की मदद से कान के एक असामान्य विकास को भी ठीक किया जा सकता है जिसे कोलेस्टेटोमा (cholesteatoma) के रूप में जाना जाता है।

cost calculator

फ्री में मास्टोइडेक्टोमी सर्जरी सर्जरी की कीमत जाने

वास्तविक कीमत जाननें के लिए जानकारी भरें

i
i
i

आपके द्वारा दी गई जानकारी सुनिश्चित करने के लिए कृप्या ओटीपी डालें *

i

मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी के लिए सर्वश्रेष्ठ ईएनटी(ENT) उपचार केंद्र

Pristyn Care भारत में सबसे आधुनिक सर्जरी प्रदानकर्ताओं में से एक है, ज़्यादातर प्रमुख भारतीय शहरों में ईएनटी क्लीनिक होने के साथ साथ, हम कई अस्पतालों से भी जुड़े हैं। हमारे पास ईएनटी विशेषज्ञों की एक टीम है, जिनके पास आधुनिक सिर और गर्दन की सर्जरी जैसे मास्टॉयडेक्टॉमी, स्टेपेडेक्टोमी, टाइम्पेनोप्लास्टी, आदि  करने का 10 वर्षों का अनुभव है। आधुनिक उपचार के अलावा, हम अपने सभी मरीजों को अन्य सहायक सेवाएं भी प्रदान करते हैं जैसे बीमा सहायता, मुफ्त कैब सेवा, अस्पताल में भर्ती होने के दौरान मुफ्त भोजन और डॉक्टर के साथ मुफ्त परामर्श आदि।

क्या आप इनमें से किसी लक्षण से गुज़र रहे हैं?

मास्टॉयडेक्टॉमी के दौरान क्या होता है?

निदान

कोलेस्टेटोमा या गंभीर मास्टॉयड संक्रमण के लिए मास्टॉयडेक्टॉमी की जा सकती है। इसके लक्षण अक्सर अन्य कान के संक्रमण और समस्याओं जैसे ही हो सकते हैं इसलिए आपके ईएनटी डॉक्टर को उपचार योजना तैयार करने से पहले सटीक निदान करने की ज़रूरत होती है। सटीक निदान करने के लिए, आपको एमआरआई(MRI), सीटी स्कैन और आपके सिर और कान की जगह के एक्स-रे के साथ-साथ ब्लड टेस्ट जैसे कई नैदानिक परीक्षणों की ज़रूरत हो सकती है।

उपचार 

आपकी स्थिति की गंभीरता के आधार पर, आपकी सर्जरी अलग हो सकती है। एक साधारण मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी में डॉक्टर केवल हड्डी के रोगग्रस्त हिस्से को हटा देता है और ईयर कैनाल को बरकरार रखता है। लेकिन अगर आपकी समस्या गंभीर है तो सर्जन आपके मैस्टॉइड वायु कोशिकाओं, कान के परदे, कान के बीच के ज़्यादातर हिस्से और कान की नली को हटा सकते हैं। इस सर्जरी की प्रक्रिया को रैडिकल मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी कहते हैं।

ये सर्जरी आमतौर पर लोकल एनेस्थीसिया के तहत की जाती है, और आप सर्जरी के दिन ही घर जा सकेंगे। सर्जरी से होने वाले निशान को कम करने के लिए कान के पीछे सर्जिकल चीरा लगाया जाता है, और एक बार हड्डी के संक्रमित क्षेत्रों को हटाए जाने के बाद, चीरे को टांके के साथ अच्छे से बंद कर दिया जाता है। सर्जरी को पूरा होने में लगभग 2 से 3 घंटे लगते हैं।

मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी के लिए खुद को कैसे करें तैयार?

सर्जरी से पहले किन बातो का ध्यान रखना चाइये|

  • डॉक्टर के अनुसार निर्धारित दवाएं ही लें। सर्जरी से पहले खुद से ही कोई दवा ना लें।
  • सर्जरी से लगभग 2 से 3 हफ्ते पहले तंबाकू का सेवन बंद कर दें क्योंकि निकोटीन और तंबाकू से उपचार में देरी हो सकती है और निशान पड़ सकते हैं।
  • सर्जन के द्वारा बताए गए आहार के अनुसार ही भोजन करें।
  • अगर आपको सर्जरी से एक दिन पहले बुखार या बेचैनी हो रही हो, तो सुनिश्चित करें कि आपके सर्जन को इसके बारे में पहले से पता होना चाहिए ताकि सर्जन उस अनुसार ही आपकी सर्जरी की तैयारी करेंगे।
  • सर्जरी के लिए ढीले-ढाले कपड़े पहनें ताकि आप आराम महसूस करें और सुनिश्चित करें कि आपने सर्जरी के दिन आप कोई गहना ना पहनें और ना ही मेकअप लगाएं।

सर्जरी के बाद प्रिस्टीन केयर द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क सेवाएँ

भोजन और जीवनशैली से जुड़े सुझाव

Post-Surgery Recovery Follow up

मुफ्त कैब सुविधा

24*7 सहायता

मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी के बाद आप क्या उम्मीद कर सकते हैं?

सर्जरी के 24 घंटों के अंदर ही आपको अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और अगले कुछ दिनों में आप अपनी रोज़ाना की गतिविधियों को शुरू कर सकते हैं। मास्टॉयडेक्टॉमी के बाद पूरी तरह से ठीक होने में लगभग 6 से 12 हफ्ते लगते हैं, रिकवरी इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी सर्जरी कितनी गंभीर थी।

सर्जरी के पीछे मुख्य लक्ष्य संक्रमण को खत्म करना और इसे खोपड़ी तक फैलने से रोकना है, इसलिए सुनने की क्षमता थोड़ी कम हो सकती है, खासकर रैडिकल मास्टॉयडेक्टॉमी के बाद। हालांकि, ज़्यादातर मरीजों को सर्जरी के बाद सुनने की क्षमता में सुधार दिखाई देता है।

मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी की ज़रूरत कब होती है?

अगर मरीज के कान में गंभीर संक्रमण है जो दवाओं और दूसरे उपचारों के बाद भी कम नहीं हो रहा है तो ऐसे मामलों में, संक्रमण सिर  तक फैल सकता है और चेहरे का पैरालेसिस, बिल्कुल सुनाई ना देना, मेनिनजाइटिस, सेप्सिस आदि जैसी गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है। मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी क्रोनिक ओटिटिस मीडिया (COM) की समस्याओं का इलाज कर सकती है। COM कान के बीच में होने वाले कान का संक्रमण होता है। कोलेस्टेटोमा एक स्किन सिस्ट है, जो संक्रमण के कारण होती है। यह सिस्ट समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ती रहती है और गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।

मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी के फायदे क्या है|

अगर आप मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी करवाते हैं तो आपको इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है जैसे:

  • चेहरे की तंत्रिकाओं को नुकासान पहुंचना (damage to your facial nerve)
  • बहरापन (deafness)
  • चक्कर आना (dizziness or vertigo)
  • दिमाग में फोड़ा होना (abscess in the brain)
  • मस्तिष्क की झिल्लियों में सूजन आना (inflammation of the membranes of your brain)
  • कान के अंदर सूजन होना (inflammation of your inner ear)
  • कान का बहना (ongoing ear drainage)

मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी (Mastoidectomy Surgery) में होने वाली प्रक्रिया क्या है?

इस सर्जरी को पूरा होने में दो से तीन घंटे का समय लग सकता है। सर्जरी शुरू करने से पहले डॉक्टर आपको बेहोश करने के लिए एनेस्थीसिया इंजेक्शन दिया जाता है |  जिससे सर्जरी के दौरान होने वाली प्रक्रिया के कारण आपको दर्द का एहसास नहीं होगा। मास्टॉयडेक्टॉमी के दौरान, आपका सर्जन आमतौर पर:

  • अपने कान के पीछे एक चीरा लगाते हैं, ताकि वो उस चीरे की मदद से मैस्टॉइड की हड्डी तक पहुंच सकें।
  • मैस्टॉइड की हड्डी खोलने के लिए एक माइक्रोस्कोप और एक छोटी ड्रिल का इस्तेमाल किया जाता है।
  • हड्डी को धूल से सुरक्षित रखने के लिए सर्जरी वाली त्वचा पर सक्शन इरिगेशन का इस्तेमाल किया जाता है।
  • संक्रमित वायु कोशिकाओं को बाहर निकाला जाता है।
  • जिसके बाद लगाए गए चीरे को सिल दिया जाता है।
  • घाव को साफ और सूखा रखने के लिए चीरे वाले स्थान को कवर कर दिया जाता है।
  • सर्जरी के दौरान आपका सर्जन आपके चेहरे की तंत्रिकाओं की भी देखरेख करते हैं, ताकि इस प्रक्रिया के दौरान चेहरे की तंत्रिका को कोई नुकसान ना पहुंचें।

मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी के बाद रिकवरी

मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी के बाद किन बातो का ध्यान रखें चाइये |

  • सर्जरी के बाद कम से कम एक या दो हफ्ते तक काम पर बिलकुल ना जाएं और घर पर आराम करें।
  • अगर खांसी या छींक आती है तो मुंह को खुला ना रखे बल्कि मुंह पर रुमाल रख कर ही खांसें।
  • सर्जरी के बाद कुछ महीनो तक व्यायाम या कसरत ना करें ताकि कानों पर प्रभाव ना पड़े।
  • सर्जरी के बाद स्नान के पहले कानो में रुई डाले, स्विमिंग बिलकुल भी ना करें इससे कानो में पानी जा सकता है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
  • कान की रुई को हमेशा बदलते रहना चाहिए ताकि संक्रमण का खतरा ही ना रहे।
  • सर्जरी के बाद जबड़ो में सूजन आ सकती है, इसलिए हल्का भोजन ही खाएं।
  • सोते समय सिर के निचे दो तकिए का इस्तेमाल करें ताकि सिर आपके शरीर से थोड़ा ऊंचा रहे।
  • अपने सिर को ज़्यादा ना हिलाएं और ना ही ज़्यादा भारी वास्तु या सामान उठाएं।

Community member 1 Community member 2 Community member 3
+5k

Connect. Share. Heal.

Because healing is better together.

सबसे अधिक पूछे जाने वाले सवाल

क्या मास्टॉयडेक्टॉमी के बाद भी मुझे कान में संक्रमण हो सकता है?

मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी लगभग 80 से 90% मामलों में सफल होती है, और सर्जरी के बाद फिर से संक्रमण होने की बहुत ही कम संभावना होती है। आपको समय-समय पर कान के हल्के संक्रमण हो सकते हैं, लेकिन संक्रमण को दवाओं के माध्यम से आसानी से कम किया जा सकता है।

मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी के बाद मेरे कान को कितने समय तक ड्रेसिंग की ज़रूरत होगी?

आप 2 दिनों के बाद अपने ड्रेसिंग को हटा सकते हैं, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पानी और अन्य पदार्थ ईयर कैनाल में प्रवेश ना करें। नहाते समय ईयर कैनाल को ढक कर रखने के लिए आप एंटीबायोटिक या वैसलीन को रूई पर लगा कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या मुझे मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी के साथ टिम्पेनोप्लास्टी सर्जरी की ज़रूरत होगी?

अगर आपके पास मास्टॉयड या मध्य कान के संक्रमण के अलावा एक छिद्रित ईयरड्रम है, तो आपको मास्टॉयडेक्टॉमी के साथ टिम्पेनोप्लास्टी की ज़रूरत हो सकती है। सर्जरी उसी समय की जाएगी, और आप 6 से 8 हफ्ते के अंदर ही ठीक हो जाएंगे।

भारत में मास्टॉयडेक्टॉमी कराने का कितना खर्च लगता हैं?

भारत में मास्टॉयडेक्टॉमी कराने का कुल खर्च लगभग 55500 से 75000 रुपए तक लग सकता है। हालांकि भारत में बहुत से बड़े अस्पताल के डॉक्टर है जो मास्टॉयडेक्टॉमी का इलाज करते है। लेकिन सभी अस्पतालों में मास्टॉयडेक्टॉमी का खर्च अलग-अलग है।

मास्टॉयडेक्टॉमी के लिए मुझे किस डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

अगर आपको कान की समस्या है और आपको संदेह है कि आपको मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी की ज़रूरत हो सकती है, तो आपको एक ईएनटी(ENT) विशेषज्ञ (कान, नाक और गले के डॉक्टर) से परामर्श करना चाहिए।

क्या मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी दर्द होता है|

नहीं, सर्जरी लोकल एनेस्थीसिया के तहत की जाती है, इसलिए सर्जरी के दौरान दर्द नहीं होता है। सर्जरी के बाद, रिकवरी समय के दौरान थोड़ा दर्द और परेशानी हो सकती है, जिसे पैन किलर दवाओं के द्वारा प्रबंधित किया जा सकता है।

मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी करवाने के बाद आपको सिरदर्द, बेचैनी हो सकती है।

इस तरह की भी समस्याएं देखीं जा सकती हैं जैसे:

  • चेहरे की नर्व कमजोर हो सकती है, हालांकि ऐसा होने की संभावनाएं कम होती हैं।
  • सुनाई देना कम हो सकता है।
  • कुछ दिनों तक बार-बार चक्कर आने की शिकायत रह सकती है।
  • खाने के स्वाद में बदलाव हो सकता है, जिसकी स्थिति कुछ महीनों तक बनी रह सकती है
  • टिनिटस यानी कान बजने की समस्या हो सकती है, जिससे आपके कानों में हमेशा एक शोर सुनाई देता रहता है।

अगर सर्जरी के बाद इनमें से किसी भी तरह के लक्षण आप महसूस करते हैं, तो इसकी जानकारी तुरंत आपने सर्जन को दें। अगर आपके कान से खून बहता है या कोई तरल पदार्थ बहता है या 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक बुखार होता है या सर्जरी के लिए लगाए गए चीरे ठीक नहीं हो पा रहा हो, तो अपने डॉक्टर के पास जाएं।

इस सर्जरी को करवाने से पहले इससे जुड़ी सभी सावधानियों को समझें और संभावित जोखिमों और दुष्प्रभावों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।

मास्टॉयडेक्टॉमी की अलग-अलग प्रक्रियाएं कौनसी हैं?

मास्टॉयडेक्टॉमी (simple mastoidectomy)

इसमें सर्जन मैस्टॉइड हड्डी को खोलते हैं, जिसमें से संक्रमित वायु कोशिकाओं को हटाते हैं और कान के मध्य मौजूद गंदी नली को साफ करते हैं।

रैडिकल मास्टॉयडेक्टॉमी (radical mastoidectomy)

इसमें सर्जन आपके मैस्टॉइड वायु कोशिकाओं, कान के परदे, कान के बीच के ज़्यादातर हिस्से और कान की नली को हटा सकते हैं। हालांकि, यह प्रक्रिया तभी की जाती है जब अस्वस्थ मैस्टॉइड की समस्या ज्यादा गंभीर होती है।

माडफाइड रैडिकल मास्टॉयडेक्टॉमी (modified radical mastoidectomy)

यह रैडिकल मास्टॉयडेक्टॉमी से कम गंभीर मामले में इस्तेमाल की जाती है। इस प्रक्रिया में सिर्फ मैस्टॉइड वायु कोशिकाओं को ही निकाला जाता है।

हमारे मरीज़ों के अनुभव

Based on 1 Recommendations | Rated 5.0 Out of 5
  • DK

    Devanand kumar

    verified
    5/5

    My co-ordinator mr.sumit is very kind and helpful.Doctor was very knowledgeable and best part of him that he explains everything in very detailed. Patient get satisfied and he answers all question. Last he will always say no worry ur disiase are very curable . No worry at all so patient get happy

    City : Bangalore
    Treated by : Dr. Madhu Sudhan V