location
Get my Location
search icon
phone icon in white color

कॉल करें

निःशुल्क परामर्श बुक करें

दूरबीन से अम्बिलिकल हर्निया का इलाज

अम्बिलिकल हर्निया (Umbilical hernia) के दर्द से राहत पाने के लिए प्रिस्टीन केयर के सर्वश्रेष्ठ सर्जन के साथ अपना परामर्श बुक करें। दूरबीन के द्वारा अम्बिलिकल हर्निया का दर्द रहित प्रक्रिया अपनाएं और जल्द से जल्द अपने रोज़ाना की जिंदगी में वापस जाएं।

अम्बिलिकल हर्निया (Umbilical hernia) के दर्द से राहत पाने के लिए प्रिस्टीन केयर के सर्वश्रेष्ठ सर्जन के साथ अपना परामर्श बुक करें। दूरबीन ... और पढ़ें

anup_soni_banner
डॉक्टर से सलाह लें
cost calculator
Anup Soni - the voice of Pristyn Care pointing to download pristyncare mobile app
i
i
i
i
Call Us
Call icon
स्टार रेटिंग
3 M+ संतुष्ट मरीज
200+ हॉस्पिटल
30+ शहर

आपके द्वारा दी गई जानकारी सुनिश्चित करने के लिए कृप्या ओटीपी डालें *

i

30+

शहर

Free Cab Facility

मुफ्त कैब सुविधा

No-Cost EMI

नो-कॉस्ट ईएमआई

Support in Insurance Claim

बीमा क्लेम में सहायता

1-day Hospitalization

सिर्फ एक दिन की प्रक्रिया

USFDA-Approved Procedure

यूएसएफडीए द्वारा प्रमाणित

अम्बिलिकल हर्निया ऑपरेशन के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर

Choose Your City

It help us to find the best doctors near you.

अहमदाबाद

बैंगलोर

भुवनेश्वर

चंडीगढ़

चेन्नई

कोयंबटूर

दिल्ली

हैदराबाद

इंदौर

जयपुर

कोच्चि

कोलकाता

कोझिकोड

लखनऊ

मदुरै

मुंबई

पटना

रायपुर

राँची

तिरुवनंतपुरम

विजयवाड़ा

विशाखापट्टनम

दिल्ली

हैदराबाद

पुणे

मुंबई

बैंगलोर

  • online dot green
    Dr. Vipin Nagpal - A general-surgeon for Umbilical Hernia

    Dr. Vipin Nagpal

    MBBS, MS-General Surgery
    31 Yrs.Exp.

    4.5/5

    31 Years Experience

    location icon Pristyn Care Elantis Hospital, Lajpat Nagar, Delhi
    Call Us
    080-6542-3711
  • online dot green
    Dr. Rakesh Shivhare - A general-surgeon for Umbilical Hernia

    Dr. Rakesh Shivhare

    MBBS, MS(GI & General Surgeon)
    30 Yrs.Exp.

    5.0/5

    30 Years Experience

    location icon Opp.Badwani Plaza, Manorama Ganj, Old Palasia, Indore, Madhya Pradesh 452003
    Call Us
    080-6542-3720
  • online dot green
    Dr. Apoorv Shrivastava - A general-surgeon for Umbilical Hernia

    Dr. Apoorv Shrivastava

    MBBS, DNB-General Surgery
    25 Yrs.Exp.

    4.5/5

    25 Years Experience

    location icon Pristyn Care Eminent Hospital 6/1 Opp. Barwani Plaza, Manorama Ganj, Old Palasia, Indore - 452018
    Call Us
    080-6542-3720
  • online dot green
    Dr. Daipayan Ghosh - A general-surgeon for Umbilical Hernia

    Dr. Daipayan Ghosh

    MBBS, DNB-General Surgery
    23 Yrs.Exp.

    4.5/5

    23 Years Experience

    location icon Pristyn Care Sheetla Hospital, Sector 8, Gurgaon
    Call Us
    080-6542-3711

अम्बिलिकल हर्निया ऑपरेशन क्या है?

अम्बिलिकल हर्निया के ऑपरेशन में अम्बिलिकल हर्निया को ठीक किया जाता है। सबसे पहले समझते हैं कि अम्बिलिकल हर्निया किसे कहते हैं? अम्बिलिकल हर्निया नाभि में मौजूद एक छोटी सी गांठ होती है। इसका निर्माण तब होता है, जब आंत और वसा युक्त ऊतक पेट की आंतरिक मांसपेशियों की परत में से बाहर फैलने लगते हैं।

ऐसे कई मामले देखे गए हैं, जिनमें हर्निया से कोई भी नुकसान नहीं होता है, लेकिन कभी कभी जब आंत हर्निया के कारण अंदर दब जाती है या आंत तक रक्त का प्रवाह रुक जाता है, तो इससे गंभीर जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं। यह समस्या किसी को भी हो सकती है। अक्सर बच्चों में यह समस्या अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन व्यसकों में इस समस्या के लिए ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ती है। वयस्कों में, लक्षणों के आधार पर ऑपरेशन का सुझाव दिया जा सकता है, लेकिन बच्चों के संदर्भ में ऑपरेशन का सुझाव तब तक नहीं दिया जाता है, जब तक बच्चे की उम्र 4-5 साल नहीं हो जाती है। 

cost calculator

फ्री में नाभि हर्निया सर्जरी की कीमत जाने

वास्तविक कीमत जाननें के लिए जानकारी भरें

i
i
i

आपके द्वारा दी गई जानकारी सुनिश्चित करने के लिए कृप्या ओटीपी डालें *

i

अम्बिलिकल हर्निया ऑपरेशन के लिए सर्वश्रेष्ठ उपचार केंद्र

अम्बिलिकल हर्निया यानी गर्भनाल हर्निया एक दर्दनाक स्थिति उत्पन्न कर सकता है और इस स्थिति के पता चलते ही आपको तुरंत इलाज की तरफ अग्रसर होना चाहिए। इसलिए हम प्रिस्टीन केयर में लेप्रोस्कोपिक तकनीक यानी दूरबीन का प्रयोग करके अम्बिलिकल हर्निया के लिए आधुनिक इलाज प्रदान करते हैं। यह आधुनिक लेप्रोस्कोपिक तकनीक मरीज के लिए हर तरह से फायदेमंद साबित होता है। हमारे पैनल में कुछ ऐसे अस्पताल हैं, जो अपने अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं। प्रिस्टीन केयर इलाज के लिए यूएफएसडीए द्वारा प्रमाणित नैदानिक परीक्षण और चिकित्सा तकनीक का उपयोग करते हैं। इसका अर्थ है कि आपको सटीक और सुरक्षित इलाज मिल रहा है। 

प्रिस्टीन केयर में हमारे पास लैप्रोस्कोपिक सर्जनों की एक विशेष टीम भी है, जिनके पास सभी प्रकार के हर्निया के इलाज में विशेषज्ञता हासिल है। हमारे सर्जन के पास ओपन और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी करने का 10 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है, जिनकी सफलता दर 95% से भी अधिक है। अम्बिलिकल हर्निया के विशेषज्ञों से परामर्श एवं इलाज प्राप्त करने के लिए हमसे संपर्क करें। 

क्या आप इनमें से किसी लक्षण से गुज़र रहे हैं?

अम्बिलिकल हर्निया ऑपरेशन में क्या होता है?

निदान 

अम्बिलिकल हर्निया ऑपरेशन से पहले निदान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक विशेषज्ञ डॉक्टर शारीरिक परीक्षण के द्वारा अम्बिलिकल हर्निया की पहचान कर सकते हैं। इस शारीरिक जांच के दौरान वह आपको बैठने, खड़े होने और लेटने के दौरान खांसने के लिए कह सकते है। अम्बिलिकल हर्निया के सटीक कारण जानने के लिए डॉक्टर आपके मेडिकल इतिहास के बारे में भी पूछ सकते हैं। 

इन सबके साथ स्थिति के सटीक निदान के लिए डॉक्टर पेट के अल्ट्रासाउंड (ultrasound), सीटी स्कैन (CT scan) या एमआरआई(MRI) जैसे इमेजिंग परीक्षण का सुझाव भी दे सकते हैं। परीक्षण के परिणामों के आधार पर, डॉक्टर सबसे सटीक इलाज और ऑपरेशन का चयन करते हैं। 

लेप्रोस्कोपिक अम्बिलिकल हर्निया ऑपरेशन की प्रक्रिया 

लेप्रोस्कोपिक अम्बिलिकल हर्निया ऑपरेशन से पहले एनेस्थीसिया (बेहोशी की दवा) के विशेषज्ञ आपको बेहोशी की दवा देते हैं। कुछ मामलों में सुन्न करने की दवा का भी प्रयोग हो सकता है। इस संबंध में आखिरी निर्णय आपके सर्जन के द्वारा लिया जाता है। जैसे ही एनेस्थीसिया प्रभावी होता है, आप ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार के दर्द या परेशानी का अनुभव नहीं करते हैं। 

इसके पश्चात सर्जन हर्निया के चारों तरफ 3-4 छोटे चीरे लगाते हैं। चीरे का आकार एक इंच से भी छोटा होता है। इन सभी चीरों में से एक चीरे में दूरबीन को डाला जाता है, जिसके माध्यम से सर्जन आपके पेट के अंदर के अंगों को साफ तरीके से देख पाते हैं। बाकी के चीरों के माध्यम से ऑपरेशन के लिए उपकरणों को डाला जाता है। इसके पश्चात सर्जन पेट को कार्बन-डाइऑक्साइड गैस से फुला लेते हैं, जिसके कारण हर्निया वाले क्षेत्र को देखने में समस्या नहीं होती है। 

इसके बाद सर्जन फिर सर्जिकल उपकरण की सहायता से निकले हुए अंग को वापस उसकी सही जगह पर लगा देते हैं और फिर छेद को सर्जिकल जाली यानी मेश (mesh) से या उसके बिना बंद कर देते हैं। अम्बिलिकल हर्निया ऑपरेशन के बाद, टांके, सर्जिकल गोंद या स्टेपल की मदद से चीरों को बंद कर दिया जाता है।

लेप्रोस्कोपिक अम्बिलिकल हर्निया ऑपरेशन की प्रक्रिया

लेप्रोस्कोपिक अम्बिलिकल हर्निया ऑपरेशन से पहले एनेस्थीसिया (बेहोशी की दवा) के विशेषज्ञ आपको बेहोशी की दवा देते हैं। कुछ मामलों में सुन्न करने की दवा का भी प्रयोग हो सकता है। इस संबंध में आखिरी निर्णय आपके सर्जन के द्वारा आपके स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर लिया जाता है। जैसे ही एनेस्थीसिया प्रभावी होता है, आपको ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार के दर्द या परेशानी का अनुभव नहीं होता है। 

इसके पश्चात सर्जन हर्निया के चारों तरफ 3-4 छोटे चीरे लगाते हैं। चीरे का आकार एक इंच से भी छोटा होता है। इन सभी चीरों में से एक चीरे में दूरबीन को डाला जाता है, जिसके माध्यम से सर्जन आपके पेट के अंदर के अंगों को साफ तरीके से देख पाते हैं। बाकी के चीरों के माध्यम से ऑपरेशन के लिए उपकरणों को डाला जाता है। इसके पश्चात सर्जन पेट को कार्बन-डाइऑक्साइड गैस से फुला लेते हैं, जिसके कारण हर्निया वाले क्षेत्र को देखने में समस्या नहीं होती है। 

इसके बाद सर्जन सर्जिकल उपकरण की सहायता से निकले हुए अंग को वापस उसकी सही जगह पर लगा देते हैं और छेद को सर्जिकल जाली यानी मेश (mesh) से या उसके बिना बंद कर देते हैं। अम्बिलिकल हर्निया ऑपरेशन की प्रक्रिया के बाद, टांके, सर्जिकल गोंद या स्टेपल की मदद से चीरों को बंद कर दिया जाता है।

सर्जरी के बाद प्रिस्टीन केयर द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क सेवाएँ

भोजन और जीवनशैली से जुड़े सुझाव

Post-Surgery Follow-Up

मुफ्त कैब सुविधा

24*7 सहायता

लेप्रोस्कोपिक अम्बिलिकल हर्निया ऑपरेशन के लिए खुद को कैसे तैयार करें?

  • आपको अम्बिलिकल हर्निया ऑपरेशन से कम से कम 6-8 घंटे पहले कुछ भी खाने या पीने से बचना होगा।
  • सर्जन को नियमित रूप से ली जाने वाली दवाओं की सूचना दें ताकि वह उस हिसाब से आपके ऑपरेशन की योजना बनाएं। 
  • सर्जन कुछ दवाओं को ऑपरेशन से पहले खाने की सलाह दे सकते हैं। इसके द्वारा ऑपरेशन की जटिलताओं से बचा जा सकता है। 
  • आपको ऑपरेशन से एक हफ्ते पहले कुछ दवाएं जैसे एस्पिरिन, ब्लड थिनर, विटामिन E और गठिया की दवाओं से बचने की सलाह दी जाती है। 
  • यदि आपको रक्तहानी की समस्या पहले से है या फिर बेहोशी की दवा से आपको एलर्जी है, तो इसकी सूचना अपने डॉक्टर को तुरंत दें। 
  • अस्पताल पहुंचने पर आपको ऑपरेशन के दौरान किसी भी संभावित जटिलताओं को खत्म करने के लिए ब्लड टेस्ट, छाती का एक्स-रे और अन्य टेस्ट करवाने पड़ सकते हैं।
  • अगर आप स्नान करना चाहते हैं, तो ध्यान रहे कि ऑपरेशन से पहले ही स्नान कर लें क्योंकि डॉक्टर ऑपरेशन के बाद सर्जिकल क्षेत्र को सूखा रखने की सलाह देते हैं। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो संक्रमण का खतरा अधिक बना रहता है।

अम्बिलिकल हर्निया ऑपरेशन के बाद क्या उम्मीद कर सकते हैं?

अम्बिलिकल हर्निया ऑपरेशन के तुरंत बाद, आप ऑपरेशन वाले क्षेत्र में किसी भी प्रकार के सेंसेशन को महसूस नहीं कर पाएंगे। इसका अर्थ यह है कि आप एनेस्थीसिया के प्रभाव में रहते हैं। जैसे ही इसका प्रभाव खत्म होता है आपको दर्द होगा, जिसके लिए डॉक्टर आपको कुछ दर्द निवारक दवाएं दे सकते हैं। 

कई मामलों में, जब हर्निया का ऑपरेशन पूरा हो जाता है, तो मरीज को उसी दिन छुट्टी दे दी जाती है। लेकिन अगर डॉक्टर को लगता है की किसी जोखिम या जटिलता के उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, तो ऐसे मामलों में सर्जन मरीज को 24 घंटे के लिए अस्पताल में रख सकते हैं। 

अस्पताल से छुट्टी होने से पहले आपको कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे, जिसका पालन कर आप जल्द से जल्द रिकवर हो सकते हैं। आवश्यकता के अनुसार सर्जन आपको फॉलो-अप सत्र के लिए भी बुला सकते हैं। 

लेप्रोस्कोपिक अम्बिलिकल हर्निया ऑपरेशन के फायदे

प्रिस्टीन केयर में हम अम्बिलिकल हर्निया के ऑपरेशन के लिए लेप्रोस्कोपिक तकनीक (दूरबीन) का प्रयोग करते हैं क्योंकि इसके कई फायदे हैं जैसे-

  • प्रक्रिया में बहुत छोटे चीरे लगाए जाते हैं, जिसकी वजह से रिकवरी जल्दी होती है। 
  • ऑपरेशन में कम से कम सर्जिकल उपकरणों को शरीर में प्रवेश कराया जाता है। 
  • ओपन सर्जरी की तुलना में रक्त हानि और संक्रमण की संभावना भी कम होती है।
  • लेप्रोस्कोपिक हर्निया ऑपरेशन में लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती है। इसलिए मरीज को ऑपरेशन वाले दिन ही छुट्टी मिल जाती है।
  • रिकवरी जल्दी होती है, और ऑपरेशन के बाद की जटिलताओं की संभावना भी कम होती है।
  • मरीज सामान्य गतिविधियों को जल्द से जल्द फिर से शुरू कर सकते हैं, क्योंकि कोई बड़ा बाहरी घाव नहीं होगा, जो रोज़ाना के कामों में बाधा डाल सके।

अम्बिलिकल हर्निया ऑपरेशन के लिए किन तकनीकों का प्रयोग होता है?

  •  ओपन सर्जरी (open surgery)-  अम्बिलिकल हर्निया का इलाज करने के लिए ओपन सर्जरी का इस्तेमाल लंबे समय से हो रहा है। सर्जरी के इस प्रकार में, डॉक्टर प्रभावित क्षेत्र में एक बड़ा कट लगाते हैं और कुछ ख़ास उपकरणों की मदद से बाहर निकले हुए अंग को उसकी मूल जगह पर वापस लगाकर हर्निया को ठीक करते हैं।

प्रक्रिया की शुरुआत में डॉक्टर मरीज को बेहोश करते हैं या फिर सर्जरी वाले इलाके को पूरी तरह सुन्न कर देते हैं। सर्जरी करने में कुछ घंटों का वक्त लगता है। सर्जरी करने के बाद मरीज की स्थिति सामान्य होने तक उसे अस्पताल में रुकना पड़ता है और एक हफ्ते के भीतर मरीज को छुट्टी दे दी जाती है।

ओपन सर्जरी के चलते रिकवरी का समय ज्यादा होता है। इसलिए, सर्जरी के बाद सर्जन मरीज को कई हफ्ते तक आराम करने की सलाह देते हैं।

  • लैप्रोस्कोपिक सर्जरी (laparoscopic surgery)- इन दिनों हर्निया की लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन का प्रचलन बहुत जोरो पर है। कम समय में खत्म हो जाने वाली यह सर्जरी ओपन सर्जरी के मुकाबले बहुत ही अच्छी होती है। लैप्रोस्कोपिक की प्रक्रिया में सर्जन हर्निया की सर्जरी करने के लिए प्रभावित क्षेत्र के पास बहुत छोटे-छोटे चीरे(आधा इंच से भी कम) लगाते हैं और उसके जरिए लैप्रोस्कोप (एक प्रकार की ट्यूब जिसके अंत में एक छोटा कैमरा लगा होता है) और अन्य उपकरण को भीतर डालकर बाहर निकले हुए अंग को उसकी जगह में व्यवस्थित करते हैं।

भीतर के सभी अंग साफ-साफ दिखाई दें, इसलिए, सर्जन कार्बन डाई-ऑक्साइड गैस को पेट में या ऑपरेशन वाले स्थान में डालते हैं। कार्बन डाई-ऑक्साइड और लैप्रोस्कोप में लगा हुआ कैमरा भीतरी अंग देखने में सर्जन की मदद करते हैं जिससे सर्जन सर्जरी को आसानी से बिना किसी रिस्क के पूरा कर पाते हैं। पूरी प्रक्रिया करने में बहुत कम समय लगता है और मरीज को 48 घंटे के भीतर अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है।

  • रोबोटिक लेप्रोस्कोपिक (robotic laparoscopic)- हर्निया की रोबोटिक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, यह सर्जरी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की तरह ही होती है। बस इसमें फर्क यह है कि यह प्रक्रिया रोबोटिक है जिसमें, डॉक्टर कंट्रोल रूम में बैठकर कंसोल की मदद से सभी प्रकार के उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, रोबोटिक सर्जरी का इस्तेमाल कुछ छोटी हर्निया या कमजोर क्षेत्रों को ठीक करने के लिए किया जाता है, इसके अलावा इसका इस्तेमाल पेट की दीवारों को दोबारा बनाने में किया जा सकता है। 

सर्जरी के बाद रिकवरी और परिणाम

अम्बिलिकल हर्निया रिपेयर सर्जरी के बाद ठीक होने में लगभग 3 से 6 हफ्ते लगते हैं। रिपेयर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक और मरीज की उपचार क्षमताओं के आधार पर हर एक मरीज के लिए उनके हिसाब से सर्जरी की अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। अगर मरीज स्वस्थ है और ओपन रिपेयर की जाती है, तो ठीक होने में लगभग 4 से 6 हफ्ते लगेंगे। वहीं, अगर लैप्रोस्कोपिक रिपेयर की जाती है, तो रिकवरी का समय लगभग 3 से 4 हफ्ते का होगा। अगर मरीज स्वस्थ नहीं है तो उसे ठीक होने में लंबा समय लग सकता है। 

अम्बिलिकल हर्निया रिपेयर सर्जरी के परिणाम सर्जरी के तुरंत बाद दिखाई देंगे। सर्जरी वाली जगह पर कुछ चोट और सूजन होगी। लेकिन अंग को पीछे धकेलने पर उभार पूरी तरह से गायब हो जाएगा।

अम्बिलिकल हर्निया ऑपरेशन के बाद देखभाल

  • यदि संभव हो, तो ऑपरेशन के बाद तरल पदार्थ का अधिक मात्रा में सेवन करें और फिर धीरे धीरे अपने आहार में थोड़ी-थोड़ी सॉलिड चीजों को जोडें। 
  • इस बात की भी अधिक संभावना है कि आपको पहले की तरह भूख भी न लगे। अपने आप को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखें और एक दिन में कम से कम 6 से 8 गिलास पानी पीएं। 
  • यदि आप दर्द निवारक दवाओं का सेवन करते हैं, तो शराब से आपको दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। 
  • ऑपरेशन से पहले और कुछ दिनों के बाद तक ढीले ढाले कपड़े पहनें। 
  • खुद को सक्रिय रखने का प्रयास करें और जितना संभव हो उतना टहलें। 
  • अपनी नींद पूरी लें। 
  • अम्बिलिकल हर्निया ऑपरेशन के बाद कुछ दिनों तक भारी वजन न उठाएं या ऐसी गतिविधियों को करने से बचें जिसमें आपको जोर लगाना पड़े। 
  • बहुत ज्यादा समय के लिए एक ही जगह पर न बैठें।
  • शराब और धूम्रपान से दूरी बनाएं।
  • रक्त बहने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

दूरबीन से हर्निया के ऑपरेशन के जोखिम कारक

बाकी सभी ऑपरेशन की तर्ज पर हर्निया के भी कुछ जोखिम कारक हैं। हर प्रकार के हर्निया के ऑपरेशन के कुछ सामान्य जोखिम होते हैं जैसे-

  • एनेस्थीसिया से एलर्जी 
  • नसों, रक्त वाहिकाओं और मांसपेशियों को नुकसान
  • ब्लीडिंग 
  • संक्रमण 

इसके अलावा, रिकवरी पूरी होने तक ऑपरेशन के बाद की जटिलताएं होने के कुछ जोखिम भी हैं जैसे-

  • सर्जिकल जाली(मेश) का संक्रमण होना। 
  • घाव या टांके में तेज दर्द होना।
  • हेमेटोमा या रक्त संचय होना। 
  • घाव में संक्रमण का होना। 
  • पेशाब ठीक से न होना। 
  • हर्निया का फिर से परेशान करना। 

इन जोखिमों की संभावना को कम करने के लिए, डॉक्टर विस्तार में योजना बनाते हैं, जिसमें तेजी से रिकवरी के लिए कुछ सामान्य दिशा निर्देश होते हैं।

Community member 1 Community member 2 Community member 3
+5k

Connect. Share. Heal.

Because healing is better together.

ज़्यादातर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या बिना ऑपरेशन के अम्बिलिकल हर्निया का इलाज संभव है?

आमतौर पर, वयस्कों में अम्बिलिकल हर्निया के इलाज के लिए सर्जरी ज़रूरी है। लेकिन बच्चों में यह स्थिति बच्चे के 4-5 साल की उम्र तक अपने आप गायब हो सकती है। अगर स्थिति अपने आप ठीक नहीं होती है, तो हर्निया के रिपेयर के लिए सर्जरी की जाती है।

भरता में अम्बिलिकल हर्निया हर्निया रिपेयर सर्जरी का खर्च कितना है?

भारत में लैप्रोस्कोपिक अम्बिलिकल हर्निया रिपेयर सर्जरी का खर्च लगभग 90000 से शुरू हो कर 130000 रुपए तक हो सकता है। ये खर्च अस्पताल, सर्जन, सर्जरी के बाद की दवाइयों और शहर के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

क्या गर्भावस्था के दौरान अम्बिलिकल हर्निया का इलाज करा जा सकता है?

 हां, अगर हर्निया के कारण असुविधा और दर्द हो रहा है, तो इसे गर्भावस्था के दौरान सर्जिकल प्रक्रिया के द्वारा कम से कम जोखिम के साथ ठीक किया जा सकता है। लेकिन अगर हर्निया से कोई समस्या नहीं हो रही है, तो डॉक्टर बच्चे के जन्म तक इलाज की प्रतीक्षा करने की सलाह दे सकते हैं।

 

अम्बिलिकल हर्निया रिपेयर सर्जरी के बाद मैं कब चल सकता हूं?

 अम्बिलिकल हर्निया रिपेयर सर्जरी होने के बाद बिलकुल चल सकते हैं। बाद में कोई शारीरिक काम या आहार प्रतिबंध नहीं हैं। आप चल सकते हैं, सीढ़ियाँ चढ़ सकते हैं और बैठ भी सकते हैं। अगर कसरत, चलने, सीढ़ियाँ चढ़ने या बैठने के दौरान आपको दर्द महसूस होता है, तो डॉक्टर आपको धीरे-धीरे इन गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए कह सकते हैं।

हर्निया मेश(mesh) से संक्रमण होने पर मैं क्या कर सकता हूँ?

अगर आपको हर्निया मेश से संक्रमण होता है, तो डॉक्टर हर्निया मेश को हटाने की सलाह देंगे। यह एक दूसरी सर्जिकल प्रक्रिया है जिससे मेश को हटाया जा सकता है।

 

क्या Pristyn Care हर्निया मेश को हटाने की सर्जरी करता है?

हां, Pristyn Care में, हम उन मरीजों के लिए हर्निया मेश(mesh) हटाने की सर्जरी करते हैं। 

हमारे मरीज़ों के अनुभव

Based on 220 Recommendations | Rated 5.0 Out of 5
  • SU

    Sumit

    verified
    3/5

    Good experience and services

    City : Hyderabad
  • SH

    Shubham

    verified
    5/5

    The swelling near my navel had reduced much

    City : Lucknow
    Treated by : Dr. Amit Kumar
  • UC

    Urvashi Chilkoti

    verified
    5/5

    Now I'm feeling quite normal

    City : Madurai
  • KA

    Kaushal

    verified
    5/5

    The bulge reduced completely after surgery and daily activities became easier.

    City : Thiruvananthapuram
    Treated by : Dr. Shammy SS
  • TA

    Tanishk

    verified
    5/5

    Good doctor

    City : Pune
    Treated by : Dr. Pankaj Waykole
  • SK

    Sooraj Kushwaha

    verified
    5/5

    The swelling near my navel reduced after surgery and recovery was comfortable.

    City : Ranchi
    Treated by : Dr. Md Umar