पित्ताशय एक अंग है जो पित्त को स्टोर करता है और छोटी आंत में भेजता है। कुछ कारणों से पित्त में मौजूद बिलीरुबिन या कोलेस्ट्रॉल पित्ताशय में जमा हो सकते हैं, जिसे पित्ताशय की पथरी कहा जाता है।
पित्ताशय की पथरी का सफल इलाज के लिए सर्जरी की जरूरत होती है। प्रत्येक शहर में गॉल स्टोन सर्जरी की लागत अलग-अलग होती है। आज हम गाज़ियाबाद में पित्ताशय की पथरी के सर्जरी का खर्च जानेंगे।
Table of Contents
गाज़ियाबाद में पित्ताशय की पथरी के ऑपरेशन में कितना खर्च आता है?
गाज़ियाबाद में पित्ताशय की पथरी की सर्जरी का खर्च निम्न कारकों पर निर्भर करता है:
ऑपरेशन का प्रकार
आमतौर पर गॉल स्टोन का इलाज दो प्रमुख सर्जिकल प्रक्रियाओं द्वारा किया जाता है, ओपन और लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी।
गाज़ियाबाद में इन सर्जिकल प्रक्रियाओं का खर्च कुछ इस प्रकार है:
| सर्जरी का प्रकार | न्यूनतम खर्च | अधिकतम खर्च |
| ओपन कोलेसिस्टेक्टोमी | 30000 | 45000 |
| लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी | 40000 | 55000 |
सर्जन का अनुभव
गाज़ियाबाद में कुछ अनुभवी सर्जन हैं, जो पिछले कई वर्षों से पित्ताशय की पथरी की सर्जरी कर रहे हैं। आमतौर पर वे अधिक फीस लेते हैं।
आपको गॉल स्टोन सर्जरी के लिए हमेशा एक अनुभवी सर्जन को चुनना चाहिए, क्योंकि इससे पोस्ट-सर्जरी जटिलताओं की संभावना बहुत कम रहती है।
अस्पताल का प्रकार
यदि आप गाज़ियाबाद के किसी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में पित्ताशय की पथरी का ऑपरेशन कराते हैं तो वहां की कुल लागत एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की तुलना में अधिक होगी।
हॉस्पिटल स्टे का समय
यदि आप ओपन कोलेसिस्टेक्टोमी कराते हैं तो आपको 2-3 दिन तक हॉस्पिटल में रुकना पड़ सकता है। हॉस्पिटल में रुकने का खर्च आपको देना पड़ता है, जिससे सर्जरी की कुल लागत बढ़ जाती है। यदि आप लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी कराते हैं तो आमतौर पर 24 घंटे के भीतर हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाती है।
बीमा
यदि आपने हेल्थ इंश्योरेंस करा रखा है और आपकी बीमा पॉलिसी में पित्ताशय की पथरी का ऑपरेशन शामिल है, तो सर्जरी का खर्च बीमा कंपनी उठा सकती है।
Pristyn Care भारत की कई बड़ी बीमा कंपनियों के साथ जुड़ी हुई है। मतलब अब बीमा दावा करने के लिए आपको कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। यदि आपके पास जरूरी कागजात हैं तो हमारी इंश्योरेंस टीम पेपरवर्क में आपकी मदद करेगी और झट से इंश्योरेंस अप्रूव हो जाएगा।
अतिरिक्त सुविधाएं
गाज़ियाबाद के कुछ अस्पताल अपने मरीजों को कुछ विशेष सुविधाएं प्रदान करते हैं, ताकि वे झंझट मुक्त इलाज का आनंद उठा सकें। इसके लिए वे अलग से चार्ज करते हैं।
Pristyn Care भी गाज़ियाबाद में आपको कई सुविधाएं प्रदान करता है। हालांकि, हमारी अधिकांश सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध हैं, जिससे आप एक सामान्य बजट में झंझट मुक्त और बेस्ट उपचार करा सकें।
निष्कर्ष
गाज़ियाबाद में ओपन कोलेसिस्टेक्टोमी का औसतन खर्च लगभग ₹45,000 है और लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी का औसतन खर्च लगभग ₹55,000 है।
हमारे पास गाज़ियाबाद के सबसे अच्छे गैस्ट्रोइंटेस्टिनल सर्जन हैं जो पिछले कई वर्षों से पित्ताशय की पथरी का सफल इलाज करते आ रहे हैं। हमारे सर्जन उन्नत तकनीक और आधुनिक उपकरणों का उपयोग करते हैं, जो प्रक्रिया को न्यूनतम इनवेसिव बनाता है।
अधिक जानने के लिए या हमारे डॉक्टर से बात करने के लिए अभी अपॉइंटमेंट बुक करें।
डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दर्शाये गए शुल्क, Pristyn Care द्वारा लिए जाने वाले शुल्क हैं जो कि शहर और उपचार की लागत पर आधारित हैं और यह उपचार लागत अन्य कारकों के आधार पर बढ़ और घट भी सकती हैं| उपचार की बाज़ार लागत स्वास्थ्य बीमा कंपनी और शहर के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं|