मेडिकल साइंस की फिल्ड में नई नई तकनीक आने से आज हमारे पास हर एक चीज का इलाज करने के लिए विकल्प मौजूद हैं। जहां हजारों बीमारिया हैं वही हजारों से ज्यादा उनके इलाज के तरिके भी मौजूद हैं। गलत लाइफस्टाइल होने की वजह से आज हम कई तरह की बीमारियों और परेशानियों से घिरे हुए हैं। बाल झड़ना यानी की गंजापन भी उनमें से एक है। हर कोई चाहता है की उसके सिर पर बाल हो और वो खूबसूरत दिखें। इसमें कोई बुराई भी नहीं है।
गंजेपन को दूर करने के लिए आज हमारे पास इलाज के कई विकल्प मौजूद हैं। इसमें सबसे बेस्ट हेयर ट्रांसप्लांट को माना जाता है। इस विधि की मदद से किसी भी गंजे व्यक्ति के सिर पर बाल लगाया जाता है जिससे उनके गंजेपन की समस्या दूर हो जाती है। Side Effect of Hair Transplant in Hindi — जहां एक तरफ लोग हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद अपने जीवन को एन्जॉय करते हैं वहीँ कुछ लोग डॉक्टर का चक्कर लगाते हुए दिखाई पड़ते हैं।
जहां एक तरफ ट्रांसप्लांट के बहुत सारे फायदे हैं वहीं दूसरी तरफ इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं। आज हम बात करेंगे हेयर ट्रांसप्लांट के साइड इफेक्ट्स के बारे में जो आमतौर लोगों द्वारा अनुभव किए जाते हैं।
Table of Contents
खून आना
हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद कई बार सिर से खून आने लगता है जो की बहुत कम मामलों में देखा गया है। आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। डॉक्टर के पास जाने के बाद वे इसको ठीक कर देते हैं।
इंफेक्शन होना
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद होने वाले साइड इफेक्ट्स में इंफेक्शन होना भी शामिल है। गंजापन को दूर करने की इस प्रकिया के बाद इंफेक्शन होने का खतरा नहीं होता है लेकिन कभी कभी यह समस्या भी सामने आती है। ऐसी स्थिति में आपको अपने डॉक्टर से तुरंत मिलना चाहिए।
खुजली होना
हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद स्कैब में तुरंत बदलाव आता है जिसकी वजह से सिर में खुजली होना बहुत आम बात है। लेकिन तुरंत डॉक्टर को इसे नहीं दिखाया गया तो यह गंभीर रूप ले सकती है। Hair Transplant Ke Side Effect — हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद सिर में खुजली होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करनी चाहिए। वे आपको शैंपू इस्तेमाल करने की सलाह दे सकते हैं जिससे एक या दो दिन के अंदर यह समस्या खत्म हो जाती है।
सूजन होना
सिर में बाल लगाने के बाद जिनकी स्किन टोन खराब होती है उन्हें सिर में सूजन होने की शिकायत हो सकती है। हालांकि यह अपने आप ही दो से तीन दिन के अंदर ठीक हो जाती है। यह सूजन सिर के अलावा माथे और चेहरे पर साफ दिखाई देती है। Hair Transplant Side Effect in Hindi — ज्यादा परेशानी होने पर अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करनी चाहिए।
बालों का पतला होना
हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बाद कई बार कुछ मरीजों को बाल पतला होने की शिकायत होती है। इस प्रक्रिया के दौरान सिर पर बाल लगाते समय कुछ बाल अच्छे से नहीं लग पाते हैं जिसकी वजह से बाद में वे पतले होकर झड़ना शुरू हो जाते हैं।
अल्सर होना
हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान जब बालों की जड़ें डैमेज हो जाती है और स्किन के अंदर धस जाती हैं तो अल्सर की समस्या होती है। अल्सर घातक नहीं होता है लेकिन फिर बिना देरी किए अपने डॉक्टर से मिलकर उन्हें यह दिखाना चाहिए।
सिर का सुन्न होना
कई बार हेयर ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को उनका सिर सुन्न होने की भी शिकायत होती है। यह समस्या एनेस्थीसिया की वजह से हो सकती है। ऐसी स्थिति होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए।
Hair Transplant Side Effects in Hindi — हेयर ट्रांसप्लांट ही नहीं हर एक इलाज के कुछ न कुछ साइड इफेक्ट्स होते ही हैं। लेकिन आपको इनसे डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि डॉक्टर द्वारा दिए गए सुझाव का पालन कर आप इससे बच सकते हैं। साइड इफेक्ट होने के बहुत से कारण हो सकते हैं लेकिन इन सब में कहीं न कहीं गलत हॉस्पिटल और डॉक्टर का चुनाव करने के साथ साथ हेयर ट्रांसप्लांट के बाद मरीज की तरफ से लापरवाही देखी गयी है।
अगर आप अपने हेयर ट्रांसप्लांट के बाद किसी भी तरह की कोई परेशानी को नहीं देखना या झेलना चाहते हैं तो आपको एक अच्छे हॉस्पिटल का चुनाव करने के साथ साथ उन सभी चीजों से परहेज करने की भी जरूरत है जिसकी आपके डॉक्टर ने सलाह दी है।
प्रिस्टीन केयर + हेयर ट्रांसप्लांट = नो साइड इफेक्ट्स
प्रिस्टीन केयर (Pristyn Care) में हेयर ट्रांस्पलांट बहुत ही अनुभवी और कुशल डॉक्टर के द्वारा किया जाता है। इस प्रक्रिया के बाद मरीज को किसी भी तरह का कोई भी साइड इफेक्ट्स होने का खतरा लगभग न के बराबर होता है। आपको बस डॉक्टर द्वारा बताई गयी कुछ खास बातों का ध्यान रखना होता है।
प्रिस्टीन केयर के डॉक्टर हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को हाइली मॉडर्न मेडिकल इंस्ट्रूमेंट और अपनी सालों के अनुभव की मदद करते हैं। यह प्रकिया कम से कम समय में पूरी हो जाती है। अगर आप अपने गंजेपन को बिना किसी परेशानी के दूर करना चाहते हैं तो आप प्रिस्टीन केयर को संपर्क कर सकते हैं। हेयर ट्रांसप्लांट करने में यह हॉस्पिटल सबसे बेहतरीन माना जाता है।
डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|