app download
प्रिस्टिन केयर
परामर्श बुक करें
Golden Colored Star Golden Colored Star Golden Colored Star Golden Colored Star Grey Colored Star प्ले स्टोर पर रेटिंग

अपॉइंटमेंट बुक करें

Eye Views: 2,080

एडेनोइड्स की सर्जरी: Adenoidectomy in hindi

एडेनोइड्स की सर्जरी

Social share:

Linkedin icon Whatsapp icon
अभी अपना परामर्श बुक करें
Arrow Icon
Arrow Icon

हर कदम पर समर्पित समर्थन!

हमारे डॉक्टर आपकी सहायता के लिए दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन उपलब्ध हैं!

Hero Action

एडेनोइड्स की सर्जरी को एडेनोक्टोमी कहते हैं। एडेनोइड्स हमारे शरीर के रोग प्रतिरोशक प्रणाली का एक हिस्सा है जो बैक्टीरिया और वायरस को ट्रैप कर लेता है। यह ग्लैंड गले के ऊपर और नाक के नीचे स्थिति होता है। यह संक्रमण से रक्षा करने में हमारी मदद करता है। छोटे बच्चों को इन्फेक्शन से दूर रखने में इसकी बहुत बड़ी भूमिका होती है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ यह सिकुड़ने लगता है और फिर इसके कोई फायदे नही रह जाते हैं।

पढ़ें- एडेनोइड्स और टॉन्सिल्स में क्या फर्क है?

एडेनोक्टोमी क्या है? - What is Adenoidectomy in Hindi

जब एडेनोइड्स संक्रमित हो जाते हैं तो रोगी को इसके कई दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ता है। परिणाम स्वरुप गले में सूजन और दर्द समेत बुखार जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। एडेनोइड्स का रंग परिवर्तन हो जाता है और इनका आकार भी बढ़ जाता है। अगर लक्षण दूर नहीं हो रहे हैं तो फिर एडेनोक्टोमी की जरुरत पड़ती है। डॉक्टर सर्जरी के माध्याम से एडेनोइड्स को काटकर हटा देते हैं।

हम आपकी देखभाल करते हैं
नो कॉस्ट ईएमआई, परेशानी मुक्त बीमा स्वीकृति
के साथ अपनी सर्जरी करवाएं

एडेनोइड्स में संक्रमण का कारण - Causes of Adenoids Infection in Hindi

एडेनोइड्स का संक्रमण वायरस और बैक्टीरिया की वजह से होता है। इन वायरस और बैक्टीरिया के नाम नीचे दिए गए हैं-

  • एडिनोवायरस (Adenovirus)
  • एपस्टीन-बर्र वायरस (Epstein-Barr Virus)
  • राइनोवायरस (Rhinovirus)
  • बैक्टीरियल इन्फेक्शन

एडेनोक्टोमी की जरूरत कब पड़ती है?

अगर ये लक्षण नजर आते हैं तो आपको एडेनोक्टोमी की आवश्यकता हो सकती है। 

  • बंद नाक
  • साँस लेने में तकलीफ
  • मुँह से सांस लेना
  • कान दर्द
  • स्लीप एपनिया
  • गले में खराश
  • गले में सूजन
  • बुखार
  • सिरदर्द

एडेनोक्टोमी के लिए परीक्षण - Diagnosis for Adenectomy in Hindi

ENT डॉक्टर इन्फेक्शन का सही स्थान पता करने के लिए कुछ फिजिकल टेस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा रोगी के रक्त की जांच भी की जा सकती है। रोगी के गले के तरल पदार्थ को स्वैब करके लैब में जांच के लिए भेजा जा सकता है। इससे यह पता लग जाता है कि, एडेनोइड्स का इन्फेक्शन वायरल है या बैक्टीरियल। इससे इलाज करने में आसानी होती है।

पढ़े – एडेनोइड्स में सूजन दूर करने के घरेलू उपाय

एडेनोक्टोमी की प्रक्रिया - Procedure of Adenectomy in Hindi

टेस्ट रिजल्ट और रोगी के लक्षणों को देखते हुए डॉक्टर एडेनोक्टोमी की सलाह दे सकते हैं। एडेनोक्टोमी की प्रक्रिया ENT स्पेशलिस्ट द्वारा की जाती है जिसमें लगभग आधा घंटा का समय लगता है। सर्जरी करने से पहले रोगी को जनरल एनेस्थीसिया दिया जाता है।

सर्जरी के दौरान रोगी का मुंह खुला रहे इसके लिए एक छोटे आकार का टूल इस्तेमाल में लाया जाता है। इसके बाद सर्जन एक विशिष्ट औजार की मदद से एडेनोइड्स को काटकर हटा देते हैं। कुछ डॉक्टर एडेनोइड्स को हटाने के लिए इलेक्ट्रिसिटी का सहारा लेते हैं।

इलेक्ट्रिसिटी के जरिए टिश्यू को हीट किया जाता है फिर उसे निकाल दिया जाता है। ब्लीडिंग रोकने के लिए खास इंतज़ाम किए जाते हैं।

एडेनोक्टोमी के बाद क्या सावधानी बरतनी चाहिए? - Precautions after Adenoidectomy in Hindi

एडेनोक्टोमी के बाद जल्द स्वस्थ होने के लिए आपको कुछ सावधानियाँ बरतने की जरुरत होती है। अगर इन सावधानियों को नजरअंदाज किया गया तो रिकवर होने में अधिक समय लगता है और दर्द बढ़ जाता है।

  • एडेनोक्टोमी के बाद आपको 2 से 3 दिन तक केवल आराम करना चाहिए।
  • भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ और विटामिन सी का सेवन करना चाहिए।
  • डॉक्टर की दी गई दवाइयां समय-समय पर खाएं और पूरा डोज खत्म करें।
  • दर्द होने पर डॉक्टर के द्वारा दी गई पेन पिल का सेवन कर सकते हैं।
  • एक हफ्ते तक कोई कड़ा व्यायाम या एक्सरसाइज न करें।
  • लगभग एक महीने तक प्रदूषण या धुएँ वाली जगह पर ना जाएँ।

एडेनोक्टोमी के क्या साइड इफेक्ट होते हैं? - What are the Side Effects of Adenoidectomy in Hindi

एडेनोक्टोमी के बाद ये साइड इफेक्ट्स नजर आ सकते हैं-

पढ़ें- एडेनोइड्स हटाने के फायदे और नुकसान

  • कुछ भी खाने या पीने के दौरान गले में दर्द होना। यह समस्या धीरे-धीरे ठीक हो जाती है।
  • उल्टी या मितली
  • कान दर्द
  • गले में खराश
  • साँस लेने में कठिनाई
  • साँस के साथ बदबू आना
  • कान दर्द
  • ब्लीडिंग
  • बुखार

सर्जरी के बाद दिन-प्रतिदिन आप रिकवर होते जाते हैं और ऊपर बताए गए साइड इफेक्ट्स नजर आना बंद हो जाते हैं। अगर सर्जरी के बाद सही से सावधानी बरती जाए तो  दुष्प्रभाव बहुत कम नजर आते हैं।

मेडिकल हेल्प कब लें?

सर्जरी के बाद कुछ असामान्य साइड इफेक्ट्स नजर आ सकते हैं। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए, जैसे-

  • 101.5 F से अधिक तेज बुखार होना
  • आँख या नाक का लाल हो जाना
  •  तेज दर्द या लगातार सिरदर्द
  • आँख या नाक में लगातार सूजन

प्रिस्टिनकेयर ऐप
अधिक सुविधाएं मुफ्त में प्राप्त करने के लिए ऐप डाउनलोड करें
लक्षणों की जाँच करें
काउइन सर्टिफिकेट
अवधि ट्रैकर
दंत संरेखक
Google Play App Store

निष्कर्ष- Conclusion

एडेनोइड्स में सूजन या संक्रमण में कई दर्दनाक लक्षणों का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर आपका चेकअप करने के बाद एडेनोक्टोमी की सलाह दे सकते हैं। सर्जरी के बाद जल्दी रिकवर होने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा समय आराम करना चाहिए। डॉक्टर की सलाह मानेंगे तो 3 दिन बाद ही काम पर जा सकते हैं।

पढ़ें- गले में खराश का इलाज करने की दवा

Pristyn Care में अनुभवी ENT सर्जन मौजूद हैं जिन्हें एडेनोक्टोमी का कई वर्षों का अनुभव है। हम एडवांस सर्जिकल टूल्स का इस्तेमाल करते हैं जिससे सर्जरी के बाद दुष्प्रभाव बहुत कम नजर आते हैं। कई फ्री सुविधाओं के साथ हम आपको कम्पलीट केयर ट्रीटमेंट प्रदान करते हैं। एडेनोइड्स के संक्रमण से जूझ रहे हैं तो अभी Pristyn Care में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करें और बेहतर इलाज पाने के हकदार बने।

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|

अन्य लेख
जीरोडॉल एसपी टैबलेट: इस्तेमाल, फायदे और नुकसान — Zerodol SP Tablet

जीरोडॉल एसपी टैबलेट: इस्तेमाल, फायदे और नुकसान — Zerodol SP Tablet

1 month ago

लैट्रिन (मल) में खून आना – कारण, लक्षण और इलाज । latrine me blood aana in hindi

लैट्रिन (मल) में खून आना – कारण, लक्षण और इलाज । latrine me blood aana in hindi

1 month ago

लेवोसेटिरिजिन क्या है — इस्तेमाल, फायदे और साइड इफेक्ट्स

लेवोसेटिरिजिन क्या है — इस्तेमाल, फायदे और साइड इफेक्ट्स

1 month ago

ऐप खोलें