कान में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं। कान का पर्दा फटना भी उन्ही में से एक है। यह कई कारणों से होता है, जिसमें मुख्य तौर पर कान या सिर में चोट लगना, किसी शारीरिक गतिविधि के दौरान कान में अधिक दबाव पड़ना, अचानक से तेज आवाज़ सुन लेना और कान साफ करते समय किसी चीज से कान के पर्दे पर चोट आना आदि शामिल हैं।
कान के पर्दे की सर्जरी को मेडिकल की भाषा में टिम्पेनोप्लास्टी सर्जरी कहा जाता है। आमतौर पर भारत में टिम्पेनोप्लास्टी सर्जरी का खर्च 50,000-70,000 रुपए तक आता है। लेकिन यह कान की सर्जरी का फाइनल कॉस्ट नहीं है। कान की सर्जरी का खर्च काफी चीजों पर निर्भर करता है।
कान के पर्दा को मेडिकल की भाषा में टिम्पेनिक झिल्ली कहा जाता है। यह बाहरी और मध्य कान के बीच में स्थित एक दीवार की तरह है, जो इन दोनों को अलग करता है। पर्दा कान का एक ख़ास हिस्सा है, जिसकी मदद से हम बाहरी ध्वनि को सुनते हैं। लेकिन कान का पर्दा फटने पर मरीज को सुनने में परेशानी होने लगती है।
इसे पढ़ें: टिम्पेनोप्लास्टी सर्जरी कैसे की जाती है और इसके क्या फायदे हैं?
अगर आप कान की सर्जरी कराना चाहते हैं तो नीचे दिए हुए बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए भारत में टिम्पेनोप्लास्टी सर्जरी के अनुमानित खर्च का पता लगा सकते हैं। कान की सर्जरी का कॉस्ट निम्नलिखित चीजों पर निर्भर करता है।
-
Table of Contents
स्थिति की गंभीरता
कान की सर्जरी का खर्च काफी चीजों पर निर्भर करता हैं, इसमें से एक है स्थिति की गंभीरता यानी की कान का पर्दा कितनी बुरी तरह से फटा है। अगर कान के पर्दा में बड़ा छेद हो गया है तो इसकी सर्जरी का खर्च, उस स्थिति की तुलना में अधिक होगा जहां पर्दे में छोटा सा छेद हुआ है।
कान के पर्दे में जितना बड़ा छेद होता है, उसकी स्थिति उतना ही गंभीर होती है। कान का पर्दा बुरी तरह से फटने पर इसकी सर्जरी जल्द से जल्द करानी चाहिए। सर्जरी को पूरा होने में कितना समय लगेगा और सर्जरी के बाद मरीज को हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत है या नहीं, इस दोनों बातों का फैसला कान की स्थिति की गंभीरता के आधार पर तय होता है।
-
प्रक्रिया का प्रकार
कान की सर्जरी को कई तरह से किया जा सकता है। डॉक्टर कौन सी प्रक्रिया का इस्तेमाल करते हैं यह पूरी तरह से मरीज के कान की स्थिति पर निर्भर करता है। सर्जिकल प्रक्रिया का प्रकार भी टिम्पेनोप्लास्टी सर्जरी के खर्च में एक अहम भूमिका निभाता है।
इसे पढ़ें: कान बहने का कारण, लक्षण और इलाज
-
कान के पर्दे का कौन सा हिस्सा फटा है
कान के पर्दे का कौन सा हिस्सा फटा है, यह भी टिम्पेनोप्लास्टी सर्जरी की कॉस्ट को निर्धारित करने में अहम रोल अदा करता है। कान के फटे पर्दे के लोकेशन का पता लगाने के लिए डॉक्टर जांच की मदद लेते हैं।
-
क्लिनिक का प्रकार और छवि
कान की सर्जरी का खर्च इस बात पर भी निर्भर करता है कि सर्जरी किस प्रकर के क्लिनिक में होने वाली है। दूसरे छोटे क्लिनिक की तुलना में एक मल्टी स्पेशलिटी क्लिनिक में कान की सर्जरी का खर्च अधिक होता है। साथ ही, क्लिनिक की छवि के आधार पर भी कान की सर्जरी का कॉस्ट तय होता है।
टिम्पेनोप्लास्टी सर्जरी में जिस क्लिनिक का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा होता है और लोगों के बीच जिस क्लिनिक की छवि अच्छी होती है, वहां इस सर्जरी का खर्च अधिक होता है। क्योंकि वहां सर्जरी की सफलता दर अधिक होती है।
इसे भी पढ़ें: कान दर्द के लिए इयर ड्रॉप
एक अच्छी छवि वाले क्लिनिक में एडमिशन और डिस्चार्ज की प्रक्रिया आसान होती है। सबसे ख़ास, वहां के स्टाफ मरीज के प्रति रेस्पेक्टेड और कोऑपरेटिव होते हैं, जो क्लिनिक में मरीज की अच्छी देखभाल करते हैं।
-
डॉक्टर का अनुभव
कान की सर्जरी को एक ENT विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा पूरा किया जाता है। आमतौर पर जिस डॉक्टर के पास अधिक अनुभव होता है उसकी फीस उस डॉक्टर की तुलना में काफी अधिक होती है, जिसके पास अनुभव कम होता है या फिर नहीं होता है। डॉक्टर का अनुभव और विश्वसनीयता कान की सर्जरी के कॉस्ट में एक अहम भूमिका निभाते हैं।
अगर आप कान की सर्जरी कराना चाहते हैं तो अपने बजट को ध्यान में रखते हुए बेहतर से बेहतर डॉक्टर का चयन करना चाहिए। एक अनुभवी डॉक्टर टिम्पेनोप्लास्टी सर्जरी को पूरी परफेक्शन के साथ करता है, जिससे सर्जरी की सफलता दर अधिक और सर्जरी के दौरान या बाद में होने वाली जटिलताओं का खतरा कम से कम होता है।
-
सर्जरी के बाद हॉस्पिटलाइजेशन
आमतौर पर नाक की सर्जरी के बाद मरीज को हॉस्पिटलाइजेशन की आवश्यकता नहीं पड़ती है। क्योंकि यह एक दिन की सर्जिकल प्रक्रिया है। इस सर्जरी के खत्म होने के कुछ ही घंटों के बाद मरीज को क्लिनिक से डिस्चार्ज कर दिया जाता है। लेकिन कुछ क्लिनिक में इस सर्जरी के बाद मरीज को हॉस्पिटलाइजेशन की आवश्यकता पड़ती है।
इसे पढ़ें: कान की खोंट (मैल) कैसे निकालें?
आप जिस क्लिनिक में अपने कान की सर्जरी कराना चाहते हैं, वहां टिम्पेनोप्लास्टी सर्जरी के बाद आपको हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत पड़ती है या नहीं इस बात के बारे में पता करें। क्योंकि एक दिन के हॉस्पिटलाइजेशन के कारण आपकी सर्जरी का खर्च काफी हद तक बढ़ सकता है। वहीं हॉस्पिटलाइजेशन नहीं होने पर सर्जरी के खर्च में काफी कमी आ जाती है।
-
अतिरिक्त खर्च
कान की सर्जरी के अतिरिक्त खर्चों में काफी चीजें शामिल हैं, जो इस सर्जरी के खर्च को कम या अधिक कर सकती हैं। नीचे दिए हुए बिंदुओं के आधार पर टिम्पेनोप्लास्टी सर्जरी की कॉस्ट का अनुमान बहुत ही आसानी से लगाया जा सकता है।
-
जांच की फीस
कान की सर्जरी करने से पहले डॉक्टर मरीज को कुछ जांच कराने का सुझाव देते हैं। इसमें कान के पर्दे का जांच, ऑडियोलॉजी और कुछ अन्य जांच शामिल हैं। इन सभी जांचों का खर्च आपकी सर्जरी के खर्च को प्रभावित करता है। कुछ क्लिनिक में इन जांचों के खर्च को अलग से चार्ज किया जाता है, कुछ क्लिनिक में इनका खर्च पहले से ही सर्जरी की फीस में जुड़ा होता है, जबकि कुछ क्लिनिक में इन जांचों पर कुछ प्रतिशत तक डिस्काउंट भी दिया जाता है।
-
एनेस्थीसिया की फीस
जांच की तरह, एनेस्थीसिया की फीस भी सर्जरी के खर्च को प्रभावित करती है। हालांकि, कुछ क्लिनिक में एनस्थीसिया की फीस को अलग से चार्ज नहीं किया जाता है। क्योंकि यह पहले से ही सर्जरी के पैकेज में इनक्लूडेड होता है।
इसे पढ़ें: कानों के सुनने की शक्ति बढ़ाने के 5 उपाय
-
सर्जरी के बाद की दवाएं
कान की सर्जरी के बाद डॉक्टर मरीज को कुछ ख़ास तरह की दवाओं का सेवन और ड्रॉप का इस्तेमाल करने का सुझाव देते हैं। इन दवाओं और ड्रॉप का खर्च भी सर्जरी की खर्च में जुड़ता है। यह भी टिम्पेनोप्लास्टी सर्जरी के अतिरिक्त खर्चों में से एक है।
-
हेल्थ इंश्योरेंस
कुछ क्लिनिक में कान की सर्जरी के लिए हेल्थ इंश्योरेंस को अपनाया जाता है, जबकि कुछ क्लिनिक में यह सुविधा नहीं होती है। अगर किसी क्लिनिक में हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध है तो इसकी मदद से पॉकेट से होने वाले खर्च को काफी हद तक कम किया जा सकता है। क्योंकि कान की सर्जरी का एक बड़ा अमाउंट आपकी हेल्थ इंश्योरेंस से कवर किया जा सकता है।
ऊपर दिए हुए बिंदुओं की मदद से कान की सर्जरी के खर्च का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिर उसके आधार पर आप अपनी सर्जरी की प्लानिंग कर सकते हैं।
कम से कम खर्च में अपने शहर के बेस्ट क्लिनिक में कान के पर्दे की सर्जरी कराएं
अगर आप कम से कम खर्च में अपने शहर के बेस्ट क्लिनिक में कान के पर्दे की सर्जरी कराना चाहते हैं तो प्रिस्टीन केयर से संपर्क करें। हमारे क्लिनिक में कान के पर्दा की सर्जरी को एक अनुभवी, कुशल और विश्वसनीय ENT विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा पूरा किया जाता है। हमारे डॉक्टर को कान की गहरी समझ और टिम्पेनोप्लास्टी सर्जरी में सालों का अनुभव प्राप्त है।
ये डॉक्टर अब तक कान के पर्दे की हजारों सफल सर्जरी कर चुके हैं। दूसरे क्लिनिक की तुलना में हमारे क्लिनिक में इस सर्जरी को काफी कम खर्च में पूरा किया जाता है। इतना ही नहीं, कम से कम खर्च में कान के पर्दा की बेस्ट सर्जरी करने के साथ-साथ हम अपने मरीजों को ढेरों सुविधाएं भी प्रदान करते हैं, जिसमें निम्नलिखित शामिल हैं।
-
फ्री कैब फैसिलिटी
हम अपने मरीजों को कान के पर्दे की सर्जरी वाले दिन फ्री कैब की फैसिलिटी प्रदान करते हैं, जिसमें सर्जरी से पहले मरीज को घर से क्लिनिक लाना और सर्जरी खत्म होने के बाद क्लिनिक से वापस घर छोड़ना शामिल है। इस फ्री सुविधा के जरिए हम यह सुनिश्चित करते हैं कि सर्जरी के दिन मरीज को यात्रा से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
-
सभी जांचों पर 30% छूट
हम अपने क्लिनिक में कान के पर्दा की सर्जरी से पहले होने वाले सभी जांचों पर 30% तक की छूट देते हैं। इससे मरीज को काफी राहत मिलती है।
-
डॉक्टर के साथ प्राधान्य फॉलो-अप्स मीटिंग
सर्जरी के बाद हम अपने मरीजों को कुछ दिनों के लिए डॉक्टर के साथ प्राधान्य फॉलो-अप्स की सुविधा भी प्रदान करते हैं। सर्जरी के बाद किसी तरह की कोई परेशानी या प्रश्न होने पर आप डॉक्टर से कभी भी परामर्श कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ेगा।
-
सभी इंश्योरेंस अपनाए जाते हैं
हमारे क्लिनिक में सभी प्रक्रार के हेल्थ इंश्योरेंस अपनाए जाते हैं। इतना ही नहीं, आप 100% इंश्योरेंस भी क्लेम कर सकते हैं।
अगर आप अपने शहर में कान के पर्दे की बेस्ट सर्जरी कराना चाहते हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं। हम आपसे बस एक फोन कॉल की दूरी पर हैं।
और पढ़ें
डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दर्शाये गए शुल्क, Pristyn Care द्वारा लिए जाने वाले शुल्क हैं जो कि शहर और उपचार की लागत पर आधारित हैं और यह उपचार लागत अन्य कारकों के आधार पर बढ़ और घट भी सकती हैं| उपचार की बाज़ार लागत स्वास्थ्य बीमा कंपनी और शहर के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं|