Kidney stone ke hote hain ye khatarnak side effects

जब किडनी में तरल पदार्थ कम मात्रा में होता है, जबकि अपशिष्ट पदार्थ अधिक होता है तो अपशिष्ट पदार्थ शरीर से बाहर निकलने के बजाय किडनी में जमा होने लगता है और इकठ्ठा होकर क्रिस्टल जैसी संरचना का निर्माण कर लेता है, जिसे हम किडनी स्टोन या गुर्दे की पथरी कहते हैं।

जब पत्थर छोटे आकार के होते हैं तो पानी पीकर या अन्य घरेलू उपचार के जरिए इन्हें शरीर से बाहर निकाला जा सकता है, लेकिन यदि पथरी का आकार बड़ा है तो इन्हें बाहर निकालने के लिए डॉक्टर सर्जरी की सलाह देते हैं। कई रोगी इसे मामूली समझते हैं और डॉक्टर की बात को अनदेखा करते हैं, ऐसा करके वे अपनी जान जोखिम में डालते हैं।

पढ़ें – गुर्दे की पथरी का लेजर ऑपरेशन कैसे होता है?

बड़े आकार के किडनी स्टोन के चलते शरीर में कई खतरनाक एवं जानलेवा दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

गुर्दे की पथरी के नुकसान – Side Effects Of Kidney Stone In Hindi

कई बार किडनी स्टोन के कारण हल्का नुकसान होता है तो कई बार यह जानलेवा हो सकता है। आइये जानते हैं कि इसके कारण किस तरह के दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं-

सामान्य दुष्प्रभाव

तेज दर्द

किडनी स्टोन के कारण होने वाला दर्द असहनीय होता है। यह दर्द तब होता है जब पत्थर किडनी से निकलकर मूत्र मार्ग में चले जाते हैं। नतीजन यह दर्द पेट के निचले हिस्से या पीठ के निचले हिस्से में देखने को मिलता है। जब किडनी स्टोन के कारण मूत्र मार्ग अवरुद्ध हो जाता है तब मूत्रवाहिनी खुद को सिकोड़कर पथरी को बाहर निकालने का प्रयास करती है, इस दौरान रोगी को तीव्र दर्द का सामना करना पड़ता है, ऐसी स्थिति होने पर उसे तुरंत ही डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

पढ़ें – गर्भावस्था में किडनी स्टोन का कारण, लक्षण और इलाज

उल्टी और मतली

गुर्दे की पथरी मतली और उल्टी का कारण बन सकती है। यह तब होता है जब गुर्दे की पथरी गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रैक्ट की नसों को हिट करती है। इससे आपका पेट व्याकुल हो जाता है और आपको मतली आ सकती है। इसके अलावा, यह गुर्दे की पथरी के कारण होने वाले तेज दर्द के कारण भी हो सकता है।

बार-बार पेशाब करने की इच्छा होना

जब किडनी स्टोन मूत्र मार्ग के निचले हिस्से में पहुँच जाता है तो मूत्राशय पूरी तरह खाली नहीं हो पाता है जिससे बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है।

पेशाब करते समय असहजता

किडनी स्टोन के कारण पेशाब करते समय जलन और दर्द हो सकता है, यह दर्द यूटीआई के कारण होने वाले दर्द की तरह होता है। इसे डिसुरिया के नाम से भी जाना जाता है। किडनी स्टोन के चलते मूत्र में खून होने के कारण लाल या भूरे रंग की पेशाब आती है। इसे हेमाट्यूरिया कहा जाता है।

गंभीर दुष्प्रभाव

किडनी इन्फेक्शन (गुर्दे का संक्रमण)

गुर्दे में उपस्थित स्टोन में संक्रमण होने की अधिक संभावना होती है, जब ये संक्रमित हो जाते हैं तो गुर्दे को भी संक्रमित कर सकते हैं। गुर्दे के संक्रमित हो जाने का पहला लक्षण ठंड के साथ तेज बुखार आना है। किडनी इन्फेक्शन एक इमरजेंसी स्वास्थ्य बीमारी है जो कई बार जानलेवा साबित हो सकती है।

पढ़ें – किडनी स्टोन में क्या खाएं और क्या नहीं

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (मूत्र पथ संक्रमण या यूटीआई)

किडनी स्टोन के कण मूत्र पथ में फँस जाने के कारण मूत्र मार्ग का रास्ता संकरा हो जाता है, जिससे यूरिन का फ्लो प्रभावित होता है और किडनी पर बुरा असर पड़ता है, जिससे मूत्र मार्ग में बैक्टीरिया आसानी से पनप सकते हैं और यूटीआई होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।

किडनी डैमेज या किडनी फेलियर

कई बार दुर्भाग्य से किडनी स्टोन के कारण गुर्दे को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है, यहाँ तक कि किडनी फेलियर का सामना करना पड़ सकता है। चिंता का विषय यह है कि यह बिना किसी लक्षण के भी हो सकता है और यहाँ तक कि रोगी को तुरन्त ही उपचार की जरूरत पड़ सकती है। तो कई बार यह जानलेवा हो जाता है।

किडनी स्टोन के नुकसान से बचने के लिए क्या करें?

यदि आपको किडनी स्टोन के लक्षण नजर आते हैं या आपको पता है कि आप किडनी स्टोन से पीड़ित हैं तो अपने खान-पान में सावधानी बरतें और किडनी स्टोन का आकार और अपने स्वास्थ्य की स्थिति की जाँच करने के लिए बीच-बीच में डॉक्टर के पास जाते रहें।

छोटे आकार के स्टोन को घोलने के लिए डॉक्टर कुछ दवाइयां दे सकते हैं और भरपूर मात्रा में पानी पीने की सलाह दे सकते हैं।

यदि स्टोन का आकार बड़ा है तो सर्जरी की सलाह दी जाती है, सर्जरी न करवाने पर यदि मामला गंभीर हो जाता है तो यूटीआई से लेकर किडनी फेलियर तक हो सकता है। इसलिए यदि डॉक्टर ने निदान करने के बाद ऑपरेशन की सलाह दी है तो उनकी बात जरूर माने।

पढ़ें – किडनी स्टोन की पतंजलि दवा

Pristyn Care से करें संपर्क

यदि आप गुर्दे की पथरी से पीड़ित हैं और इसके आकार और आपके स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार उचित उपचार की तलाश में हैं तो Pristyn Care से संपर्क कर सकते हैं।

हमारे अनुभवी यूरोलॉजिस्ट (10 साल से अधिक अनुभव) आपकी अच्छी तरह से जाँच करेंगे और स्थिति के अनुसार, घरेलू नुस्खे (पानी पीने के लिए कहना), दवाइयां या सर्जरी की सलाह देंगे।

हमारे डॉक्टर से बात करने के लिए आप हमें फोन कर सकते हैं या अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|

Top Doctors
All Doctors
online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Kiran Dua (f99T3BwhIM)

Dr. Kiran Dua

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹3000₹1500परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

48 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Pradeep Dutta (iG42qSEAJL)

Dr. Pradeep Dutta

MBBS, Diploma in Radio Diagnosis & MD-TB & Respiratory Diseases

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

47 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Bhagat Singh Rajput (2tBWrJPbYX)

Dr. Bhagat Singh Rajput

MBBS, D.Ortho

₹8000₹4000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

45 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Sunil Kumar Narang  (8AvbD8BNvZ)

Dr. Sunil Kumar Narang

MBBS, MS-Ophthalmology

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

45 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Khushwant Singh  (Fr0tBMgrvN)

Dr. Khushwant Singh

MBBS - Family Physician

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

44 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Himanshu Rasiklal Mehta (7mbChwLATB)

Dr. Himanshu Rasiklal Mehta

MBBS, Diploma in Ophthalmologist, MS-Ophthalmologist

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

43 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Krishan Kapur (a1mSu7Qpkn)

Dr. Krishan Kapur

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹2000₹1000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

42 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Uma Challa (O3RA9o3QVo)

Dr. Uma Challa

MBBS, MD-Obs & Gynae

₹1500₹750परामर्श शुल्क

star icon

5.0/5

medikit icon

42 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Mallavalli Surendranath (uWxdbb3vgA)

Dr. Mallavalli Surendranath

MBBS, MD-Pediatrics

₹1200₹600परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall

online dot green डॉक्टर उपलब्ध
Dr. Krishna Mothukuri (ivz0C93SIb)

Dr. Krishna Mothukuri

MBBS, Diploma in Child Health

₹2000₹1000परामर्श शुल्क

star icon

4.5/5

medikit icon

41 Years Experience Overall