बवासीर के पारंपरिक ऑपरेशन के बाद रिकवरी में 5 से 15 दिनों तक का वक्त लग सकता है। एनेस्थीसिया के प्रभाव में होने के कारण सर्जरी के दौरान रोगी को कोई दर्द नहीं होता है, लेकिन रिकवरी के दौरान रोगी को दर्द का सामना करना पड़ सकता है।
लेजर सर्जरी के मामले में रिकवरी का समय कम हो जाता है, आमतौर पर 1 से 3 दिन में आप अपनी सामान्य गतिविधियाँ शुरू कर सकते हैं।
पढ़ें- बवासीर की लेजर सर्जरी या ओपन सर्जरी, कौन है बेहतर
लेकिन, सर्जरी करवाने से पहले रोगी यह जानना चाहता है कि सर्जरी के बाद उसे कितना दर्द सहन करना पड़ सकता है, परेशान न हो इस लेख में आप जानेंगे कि पाइल्स की सर्जरी के बाद कितने दिनों तक दर्द हो सकता है।
Table of Contents
निर्भरता
बवासीर के ऑपरेशन के बाद का दर्द निम्नलिखित बातों पर निर्भर करता है-
सर्जरी का प्रकार
बवासीर का उपचार करने के लिए कई तरह की सर्जिकल प्रक्रियाएं हैं। बवासीर के ऑपरेशन के बाद का दर्द सर्जरी के प्रकार पर भी निर्भर करता है।
- लेजर सर्जरी – लेजर सर्जरी के बाद कोई दर्द नहीं होता है, यदि बवासीर अधिक गंभीर है तो थोड़ा दर्द हो सकता है, लेकिन सामान्य पेन किलर लेने के बाद दर्द दूर हो जाता है।
- अन्य सर्जिकल प्रक्रियाएं – ओपन सर्जरी और स्टेप्लिंग सर्जरी जैसी प्रक्रिया के जरिए उपचार करवाने पर रिकवरी में 5 से 15 दिन तक लग सकते हैं। इसलिए दर्द 15 दिनों तक रह सकता है, यदि 15 दिन बाद भी दर्द कम नहीं होता है तो आपको अपने डॉक्टर/सर्जन से बात करना चाहिए।
पढ़ें- कैसे Pristyn Care पाइल्स का दर्द रहित लेजर उपचार करता है
मरीज की उम्र
40 से अधिक उम्र के व्यक्ति और 16 से कम उम्र के बच्चों का पेन थ्रेसहोल्ड (दर्द सहन करने की उच्चतम क्षमता) कम होता है और इसलिए उन्हें अधिक दर्द होता है। 18 से 40 वर्ष तक के व्यक्ति को ज्यादा दर्द नहीं होता है।
बवासीर का आकार और गंभीरता
बवासीर का आकार जितना बड़ा होगा और वह जितना गंभीर होगा, रिकवरी में उतना ही अधिक समय लगेगा और दर्द भी ही अधिक होगा।
एनेस्थीसिया का उपयोग
बवासीर की सर्जरी करने के लिए लोकल या जनरल एनेस्थीसिया में से किसी एक का उपयोग किया जा सकता है। यदि सर्जरी के दौरान जनरल एनेस्थीसिया का उपयोग हुआ है तो दर्द 1 से 2 दिन बढ़ सकता है। वहीं, उपचार के दौरान एनेस्थीसिया का डोज सही नहीं होने पर भी रोगी को सर्जरी के बाद दर्द का सामना करना पड़ सकता है।
सावधानियों में लापरवाही
यदि सर्जरी के बाद रोगी स्वच्छता और सावधानियों में लापरवाही बरतता है तो इन्फेक्शन और सूजन हो सकता है जिससे दर्द बढ़ सकता है। बवासीर के लेजर ऑपरेशन में इन्फेक्शन होने की न्यूनतम संभावना होती है।
पढ़ें- क्या बवासीर में अंडा का सेवन कर सकते हैं
निष्कर्ष – Conclusion
बवासीर के लेजर ऑपरेशन के बाद रोगी को रिकवरी में कोई दर्द नहीं होता है, क्योंकि 48 घंटे में रोगी की पार्शियल रिकवरी हो जाती है जिसमें वह अपने सभी सामान्य काम कर सकता है। यदि इस अंतराल में कोई दर्द होता भी है तो सामान्य पेनकिलर को खाकर इसे कम किया जा सकता है।
यदि आप बवासीर की सर्जरी के लिए अन्य प्रक्रियाओं में से किसी एक का चयन करते हैं तो दर्द दो सप्ताह तक हो सकता है।
यदि आप बवासीर की दर्द रहित लेजर सर्जरी करवाना चाहते हैं तो Pristyn Care में कॉल करें या अपॉइंटमेंट बुक करें। हमारे पास अनुभवी सर्जन हैं जो बवासीर के ग्रेड के अनुसार उसका उचित उपचार करते हैं। ग्रेड-1 की बवासीर होने पर घरेलू नुस्खे और दवाइयों की सलाह दी जाती है।
Pristyn Care रोगियों के असहजता को कम करने और उनकी सर्जिकल यात्रा को आसान बनाने के लिए अपने रोगियों को निम्न सुविधाएं देता है-
- प्राधान्य फॉलो-अप
- अनुभवी सर्जन
- इंश्योरेंस का पूर्ण लाभ
- कोई अग्रिम भुगतान नहीं
- एडवांस उपकरणों से इलाज
- आरामदायक कमरे में इलाज
- सभी प्रकार के इंश्योरेंस का लाभ
- Pristyn Care टीम द्वारा सभी प्रकार के पेपरवर्क
- इंश्योरेंस के लिए कहीं भटकने की कोई जरूरत नहीं
- आर्थिक मदद के लिए जांच में 30 प्रतिशत की भारी छूट
डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|