Views: 4,648
मोतियाबिंद की लेजर सर्जरी के क्या फायदे हैं?
मोतियाबिंद आंखों को प्रभावित करने वाली एक सामान्य बीमारी है। इससे पीड़ित होने पर मरीज की आंख के लेंस में धुंधलापन छा जाता है, जिसके कारण उन्हें चीजों को साफ-साफ देखने में परेशानी होती है। मोतियाबिंद का इलाज कई तरह से किया जा सकता है, लेकिन लेजर सर्जरी को इसका बेस्ट इलाज माना जाता है।
हर कदम पर समर्पित समर्थन!
हमारे डॉक्टर आपकी सहायता के लिए दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन उपलब्ध हैं!
मोतियाबिंद धीरे-धीरे दृष्टि को प्रभावित करता है। यही कारण है कि कई बार लोगों को यह पता भी नहीं चलता है कि वह इस बीमारी से पीड़ित हैं। मोतियाबिंद को पूरी दुनिया में अंधेपन का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। इसके बाद ग्लूकोमा को अंधेपन का सबसे बड़ा कारण माना जाता है।
विशेषज्ञ का मानना है कि मोतियाबिंद के लक्षण को नजरअंदाज या इसके इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इससे अंधेपन का खतरा बढ़ता है। दवाओं या आई ड्रॉप से मोतियाबिंद का इलाज संभव नहीं है।
एक बार मोतियाबिंद हो जाने के बाद इसका रोकथाम संभव नहीं है। लेकिन कुछ दवाओं और आई ड्रॉप की मदद से इसके लक्षणों को कम और विकास को धीमा अवश्य किया जा सकता है। मोतियाबिंद का परमानेंट इलाज केवल सर्जरी से ही संभव है।
लेजर सर्जरी मोतियाबिंद का एक मॉडर्न और एडवांस सर्जिकल इलाज है। इस सर्जरी के ढेरों फायदे होने के कारण ही मोतियाबिंद का इलाज करने के लिए आज पूरी दुनिया में इस प्रक्रिया का चयन किया जाता है।
Table of Contents
मोतियाबिंद की लेजर सर्जरी के निम्नलिखित फायदे हैं:-
-
दर्द नहीं होता है
मोतियाबिंद की लेजर सर्जरी शुरू करने से पहले नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीज की आंख में एनेस्थेटिक ड्रॉप डालते हैं, जिससे सर्जरी के दौरान होने वाले दर्द का खतरा खत्म हो जाता है। इस सर्जरी के दौरान मरीज को जरा भी दर्द नहीं होता है। यह एक दर्द रहित सर्जिकल प्रक्रिया है।
-
ब्लीडिंग नहीं होती है
मोतियाबिंद की लेजर सर्जरी के दौरान मरीज को ब्लीडिंग का सामना भी नहीं करना पड़ता है, जबकि मोतियाबिंद की ओपन यानी कन्वेंशनल सर्जरी के दौरान ब्लीडिंग का खतरा रहता है। मोतियाबिंद की लेजर सर्जरी के दौरान सर्जन ब्लेड की जगह लेजर का इस्तेमाल करते हैं।
-
टांके नहीं आते हैं
इस सर्जरी के बाद मरीज की आंख में टांके नहीं आते हैं। यह सर्जरी बहुत ही आसानी से पूरी हो जाती है। अगर आप दर्द, ब्लीडिंग या टांकों का सामना किए बिना ही मोतियाबिंद का बेस्ट इलाज पाना चाहते हैं तो एक अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श करने के बाद लेजर सर्जरी का चुनाव कर सकते हैं।
-
साइड इफेक्ट्स या जटिलताओं का खतरा लगभग शून्य होता है
इस मॉडर्न सर्जरी के दौरान सर्जन की मानवीय भूमिका कम हो जाती है। इसलिए सर्जरी के दौरान किसी तरह की चूक होने की संभावना लगभग न के बराबर होती है। मोतियाबिंद की लेजर सर्जरी लगभग पूरी तरह से एक कंप्यूटर की देखरेख में होती है। इस सर्जरी की सफलता दर 99% होती है।
इसे पढ़ें: मोतियाबिंद के लेंस की कीमत क्या होती है?
-
रिकवरी बहुत तेजी से होती है
मोतियाबिंद की लेजर सर्जरी के दौरान दर्द और ब्लीडिंग नहीं होने तथा टांके नहीं लगने के कारण इसकी रिकवरी काफी तेजी से होती है। इतना ही नहीं, मरीज को रिकवरी के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। इस सर्जरी के तुरंत बाद ही मरीज को तेज और साफ दृष्टि मिल जाती है।
सर्जरी के मात्र 4-5 दिनों के बाद से मरीज अपने दैनिक जीवन के हल्के-फुल्के कामों को फिर से शुरू कर सकते हैं। हालांकि, सर्जरी के बाद पूरी तरह से ठीक होने में लगभग 3-4 सप्ताह का समय लगता है।
-
एक दिन की सर्जिकल प्रक्रिया है
यह एक दिन की सर्जिकल प्रक्रिया है। इसलिए सर्जरी के बाद मरीज को हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत भी नहीं पड़ती है। सर्जरी खत्म होने के कुछ ही घंटों के बाद मरीज को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाता है। कुछ मामलों में स्थिति को ध्यान में रखते हुए मरीज को एक दिन के लिए हॉस्पिटल में रुकने का सुझाव दिया जा सकता है। इस सर्जरी की मदद से मात्र 1 दिन में मोतियाबिंद का परमानेंट इलाज किया जा सकता है।
-
बेस्ट और परमानेंट रिजल्ट आता है
मोतियाबिंद की लेजर सर्जरी का रिजल्ट बेस्ट और परमानेंट होता है। जहां मोतियाबिंद की दूसरी सर्जिकल प्रक्रिया के दौरान इंफेक्शन होने, लेंस के सही से फिट नहीं होने, ब्लीडिंग और दर्द होने तथा सर्जरी के बाद रिकवरी में लंबा समय लगने का खतरा होता है। वहीं मोतियाबिंद की लेजर सर्जरी के साथ ऐसी कोई बात नहीं है। यह पूर्ण रूप से एक सफल और सुरक्षित इलाज है।
अपने शहर में मोतियाबिंद का लेजर इलाज कराएं
अगर आप खुद में मोतियाबिंद के लक्षणों को देखते हैं या इससे पीड़ित हैं और अपने शहर में लेजर सर्जरी से इसका परमानेंट इलाज चाहते हैं तो प्रिस्टीन केयर आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। हमारे क्लिनिक में मॉडर्न और एडवांस लेजर सर्जरी से मोतियाबिंद का परमानेंट इलाज किया जाता है। इस सर्जरी को एक अनुभवी और कुशल नेत्र रोग विशेषज्ञ के द्वारा पूरा किया जाता है।
इसे पढ़ें: मोतियाबिंद होने पर क्या करना चाहिए?
हमारे नेत्र सर्जन को मोतियाबिंद की गहरी समझ और लेजर सर्जरी में सालों का अनुभव प्राप्त है। ये सर्जन अबतक मोतियाबिंद की हजारों सफल लेजर सर्जरी कर चुके हैं। दूसरे क्लिनिक की तुलना में हमारे क्लिनिक में मोतियाबिंद की सर्जरी को काफी कम खर्च में किया जाता है। इतना ही नहीं, हम अपने मरीजों को ढेरों सुविधाएं भी प्रदान करते हैं।
हमारी सुविधाओं में सर्जरी वाले दिन फ्री पिकअप और ड्रॉप, सभी टेस्ट पर 30% छूट और सर्जरी के बाद प्राधान्य फॉलो-अप्स आदि शामिल हैं। कम से कम खर्च में अपने शहर के बेस्ट क्लिनिक में मोतियाबिंद का परमानेंट इलाज पाने के लिए अभी हमसे संपर्क करें।
और पढ़ें
- मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद परहेज
- मोतियाबिंद ऑपरेशन - प्रक्रिया और खर्च
- मोतियाबिंद का ऑपरेशन कब करवाना चाहिए?
डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|