Views: 23,109
हर्निया के लिए 10 आसान घरेलू उपाय – Top 10 Home Remedies of Hernia in Hindi
हर कदम पर समर्पित समर्थन!
हमारे डॉक्टर आपकी सहायता के लिए दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन उपलब्ध हैं!
मासपेशियों में छेंद हो जाए तो आंतरिक अंग उस छेंद के माध्यम से बाहर निकलने लगते हैं जिसे हर्निया कहा जाता है| चलिए हर्निया से जुड़े कुछ तथ्यों को खंगालते हैं-
- हर्निया का परीक्षण डॉक्टर केवल आपके पेट के उभार को देखकर और उसे छूकर कर सकते हैं|
- हर्निया के इलाज के लिए दो तरह कि सर्जरी मौजूद हैं| ओपन सर्जरी और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी| लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में छोटा चीरा लगाया जाता है तथा इसके नुकसान भी कम हैं|
अगर आप हर्निया से पीड़ित हैं तो अपनी स्थिति को डॉक्टर से समझाएं। हर्निया से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय भी मौजूद हैं जिन्हें डॉक्टर से पूछने के बाद इस्तेमाल में ला सकते हैं।
हर्निया से छुटकारा पाने के 10 आसान घरेलू उपाय - Hernia ke gharelu upay aur nuskhe in Hindi
अगर कोई व्यक्ति हर्निया से पीड़ित है तो कुछ घरेलू इलाज से वह दर्द और हर्निया के अन्य लक्षणों से छुटकारा पा सकता है।
अरंडी के बीज का तेल - caster seed oil
पेट से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए अरंडी के बीज का तेल बहुत उपयोगी है। यह पेट के भीतर की मांसपेशियों के सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है। हर्निया है तो प्रभावित क्षेत्र पर अरंडी के तेल से मसाज करें। इससे दर्द कम होगा और आस-पास के क्षेत्र का सूजन भी दूर होगा।
पढ़ें- हर्निया के लिए योग
बर्फ (ice packs)
हर्निया के रोगी को पेट में सूजन और दर्द की समस्या होती है। ऐसे में बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्रभावित क्षेत्र के सूजन को कम करता है साथ ही दर्द से भी राहत दिलाता है। त्वचा में बर्फ के टुकड़ों को सीधे ना रखें बल्कि उन्हें किसी सूती कपड़े में लपेट कर रखें।
काली मिर्च
हर्निया के लक्षणों को कम करने के लिए काली मिर्च का इस्तेमाल किया जा सकता है। काली मिर्च में सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं। यह पाचन को ठीक करता है और एसिड रिफ्लक्स (Acid reflux) की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। यह हर्निया का इलाज नहीं करता बल्कि उसके नुकसान को तेजी से ठीक करने में मदद करता है।
पढ़ें- हाइटल हर्निया के कारण लक्षण और उपचार
एलोवेरा जूस
हर्निया के लक्षण को कम करने के लिए एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं। पेट से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए एलोवेरा जूस को उत्तम माना जाता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और सूजनरोधी कार्य भी करता है। हर्निया के खतरे और लक्षण को कम करने के लिए रोजाना एक कप एलोवेरा जूस का सेवन करें।
वजन कम करें
मोटापा हर्निया के खतरे को बढ़ा देता है। हर्निया के लक्षण फिट लोगों के मुकाबले उन लोगों में अधिक देखे जाते हैं जिनका पेट बाहर निकला होता है या वह मोटापे से पीड़ित होते हैं। मोटापा शरीर की बूस्टिंग पावर कम कर देता है जिससे बीमारी खतरनाक स्तर पर पहुंच जाती है। हर्निया से पीड़ित है तो अपने वजन पर ध्यान दें और थोड़ा कम भोजन करें।
अदरक
पेट के दर्द और बेचैनी को दूर करने के लिए अदरक का ऊपयोग करना चाहिए। हर्निया के दौरान उत्पन्न होने वाले दर्द और सूजन को अदरक के सेवन से कम किया जा सकता है। हाइटल हर्निया में अदरक का सेवन बहुत अच्छा उपाय हो सकता है। आप अदरक का जूस पी सकते हैं।
कड़ी एक्सरसाइज ना करें
कड़ी एक्सरसाइज करने से हर्निया का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा वजन उठाना और लंबे समय तक के लिए कठिन एक्सरसाइज करना हर्निया के खतरे को बढ़ा देता है। अगर आप पहले से ही हर्निया से पीड़ित हैं तो सरल एक्सरसाइज करें और वजनी चीजें न उठाएं।
पढ़ें- हर्निया कि सर्जरी
खानपान में बदलाव
मसालेदार भोजन ना करें। इसके अलावा ऐसे आहार का सेवन करना भी बंद कर दें, जिन्हें पचाने में पेट को अधिक कार्य करना होता है। इस तरह के भोजन सूजन को बढ़ाते हैं और दबाव उतपन्न करते हैं जिससे हर्निया का खतरा बढ़ता है।
दालचीनी
दालचीनी पेट के लिए बहुत हितकारी है। यह पेट की मांसपेशियों में दर्द और सूजन की समस्या से राहत दिलाता है। दालचीनी एक प्रकार का एंटासिड (antacid) है जिसके सेवन से पेट फूलने की समस्या भी दूर होती है। हर्निया के रोगी को रोजाना दालचीनी की चाय का सेवन करना चाहिए।
पढ़ें- हर्निया कि होम्योपैथिक दवा
सब्जी का रस
गाजर, ब्रोकली, प्याज और पालक कुछ ऐसी सब्जियां है जिनके जूस का सेवन हर्निया में मददगार साबित हो सकता है। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण हर्निया के लक्षणों को कम करते हैं। पेट के दर्द और पेट में जलन आदि से छुटकारा चाहते हैं तो इन सब्जियों का जूस पिएं।
क्या घरेलू उपायों से अम्बिलिकल हर्निया का इलाज किया जा सकता है?
हर्निया के कई प्रकार हैं-
- अम्बिलिकल हर्निया (umbilical hernia)
- फेमोरल हर्निया (femoral hernia)
- इन्गुइनल हर्निया (inguinal hernia)
- हाइटल हर्निया (hiatal hernia)
- इंसिज़नल हर्निया (incisional hernia)
इन सभी प्रकार के हर्निया में अम्बिलिकल हर्निया कॉमन है। ये ज्यादा खतरनाक भी नही होते हैं और इनका आसानी से इलाज किया जा सकता है। घरेलू उपाय आजमाकर अम्बिलिकल हर्निया के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
अधिक उम्र और मोटापा से ग्रसित लोगों में हर्निया का खतरा ज्यादा रहता है। इसके अलावा कई बार गर्भवस्था के दौर से गुजर चुकी महिलाओं में भी हर्निया होने का खतरा अधिक रहता है। हर्निया का कम्पलीट इलाज सर्जरी ही है। घरेलू उपायों और अन्य तरीकों से इसके लक्षण को कम किया जा सकता है। हर्निया को खुला छोंड़ देने पर खतरा बढ़ जाता है और यह खुद अपने आप ठीक नही हो सकता है। केवल सर्जरी ही हर्निया का कम्पलीट इलाज है।
के साथ अपनी सर्जरी करवाएं
अम्बिलिकल हर्निया का इलाज
सर्जरी के माध्यम से डॉक्टर बाहर निकले हुए अंग को पुनः उसके असल जगह पर स्थापित करते हैं। इसके बाद पेट की दीवाल को टांका लगाकर मजबूत करते हैं जिससे दोबारा हर्निया की शिकायत न होने पाए।
अम्बिलिकल हर्निया के लिए सर्जरी
हर्निया के लिए दो तरह की सर्जरी मौजूद है-
- ओपन सर्जरी (open surgery)- नाभि के पास चीरा लगाया जाता है और धागों से बने मैश (mesh) को पेट में रखा जाता है। फिर टांके की मदद से हर्निया के ओपनिंग को बंद कर दिया जाता है। ओपन सर्जरी के बाद रिकवर होने में थोड़ा ज्यादा टाइम लगता है।
- लेप्रोस्कोपिक सर्जरी (laparoscopic surgery)- इस सर्जरी के लिए लेप्रोस्कोप यंत्र को इस्तेमाल में लाया जाता है। इसकी मदद से छोटा चीरा लगाया जाता है और मैश को अंदर डाला जाता है। 24 घंटों के भीतर आपको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाता है।
सावधानी
हर्निया से पीड़ित हैं तो डॉक्टर से सुझाव लें। खतरा बड़ा नही है तो डॉक्टर आपको सर्जरी की सलाह नही देंगे। अगर हर्निया का आकार बढ़ता है तो दोबारा डॉक्टर को दिखाएं और तुरंत ही इलाज करवाएं।
डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|