Views: 45,222
हाइड्रोसील का ऑपरेशन कैसे होता है? – प्रकार और प्रक्रिया
हर कदम पर समर्पित समर्थन!
हमारे डॉक्टर आपकी सहायता के लिए दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन उपलब्ध हैं!
हाइड्रोसील में अंडकोष में तरल पदार्थ भर जाने के कारण अंडकोष में सूजन आ जाता है। इस बीमारी से प्रभावित पुरुषों को जांघ क्षेत्र में असहजता और कुछ मामलों में दर्द का सामना करना पड़ता है।
आमतौर पर हाइड्रोसील में कोई दर्द नहीं होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह दर्दनाक हो सकता है। यह गंभीरता का संकेत है, ऐसी स्थिति में तुरंत ही डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।
यह रोग लगभग 10% नवजात शिशुओं और 1% वयस्कों को प्रभावित करता है।
हाइड्रोसील के दो प्रकार होते हैं-
- कम्युनिकेटिंग हाइड्रोसील - इसमें एब्डोमिनल सैक खुला होता है, नतीजन तरल पदार्थ अंडकोष में भर जाता है। इस प्रकार के हाइड्रोसील को ठीक करने के लिए सिर्फ सर्जरी ही एक विकल्प होता है।
- नॉन-कम्युनिकेटिंग हाइड्रोसील - हाइड्रोसील के इस प्रकार में एब्डोमिनल सैक बंद होता है। कुछ दवाइयों और इंजेक्शन की मदद से ठीक हो जाता है। हालांकि, कुछ गंभीर परिस्थिति में डॉक्टर सर्जरी की सिफारिश कर सकते हैं।
Table of Contents
हाइड्रोसील की सर्जरी कब करानी चाहिए?
अंडकोष में सूजन होने पर हाइड्रोसील का निदान के लिए डॉक्टर के पास जाना चाहिए। कम्युनिकेटिंग हाइड्रोसील या गंभीर नॉन-कम्युनिकेटिंग हाइड्रोसील से पीड़ित होने पर डॉक्टर सर्जरी की सलाह देंगे।
डॉक्टर हाइड्रोसील का निदान दो तरह से कर सकते हैं:
- टॉर्च की रोशनी को अंडकोष पर डालकर। ऐसा करने पर यदि अंडकोष बल्ब की तरह ग्लो होता है तो यह अंडकोष वृद्धि की निशानी है।
- इसकी गंभीरता को पता करने के लिए डॉक्टर कुछ इमेजिंग टेस्ट, (जैसे- अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन) ब्लड और यूरिन टेस्ट कर सकते हैं।
पढ़ें- हाइड्रोसील के ऑपरेशन में कितना खर्चा लगता है?
के साथ अपनी सर्जरी करवाएं
सर्जरी के लिए तैयार कैसे हों?
निदान के बाद डॉक्टर अंडकोष वृद्धि की सर्जरी के लिए एक अपॉइंटमेंट देंगे। सर्जरी होने तक डॉक्टर आपको कुछ निर्देश देंगे। यह हर पेशेंट के लिए अलग होगा। कुछ समान निर्देश हैं, जो इस प्रकार से हैं-
- शराब और सिगरेट नहीं पीना है।
- सर्जरी के 8 घंटे पहले से कुछ खाना या पीना नहीं है। यदि किसी टेबलेट या पाउडर का सेवन करना है तो एक घूँट पानी से करें।
- डॉक्टर को अपनी बीमारी और दवाओं के बारे में बता दें।
- यदि आपको किसी चीज से एलर्जी है तो डॉक्टर को बता दें।
- यदि आप किसी सप्लीमेंट या ब्लड थिनर का उपयोग करते हैं तो डॉक्टर को बता दें।
हाइड्रोसील की सर्जरी
हाइड्रोसील की सर्जरी करने की 3 मुख्य विधियाँ हैं-
ओपन सर्जरी
यह हाइड्रोसील का उपचार करने की पारंपरिक विधि है, जिसमें डॉक्टर अंडकोष में सर्जिकल ब्लेड से चीरा लगाकर उपचार करते हैं।
यह एक इनवेसिव प्रक्रिया है। प्रक्रिया के समय रक्तस्राव और रिकवरी के दौरान असहजता हो सकता है। यही वजह है कि अब अंडकोष वृद्धि का उपचार करने के लिए इस सर्जरी का बहुत कम उपयोग किया जाता है।
हालांकि, हाइड्रोसील के कुछ ऐसे भी मामले होते हैं जिसके उपचार के लिए ओपन सर्जरी का चयन करना पड़ता है।
पढ़ें- हाइड्रोसील के दो प्रकार और उनका उपचार
प्रक्रिया-
- डॉक्टर लोकल/जनरल एनेस्थीसिया देंगे।
- वृषण की थैली में कट लगाकर तरल पदार्थ बाहर निकालेंगे।
- अब सर्जिकल ब्लेड की मदद से थैली को काटेंगे।
- कुछ मामलों में तरल पदार्थ से भरी थैली हटाई जा सकती है।
- अब डॉक्टर टांके लगाकर सर्जरी की प्रक्रिया खत्म करते हैं।
लेप्रोस्कोपिक सर्जरी
हाइड्रोसील का इलाज करने के लिए यह एक मिनिमल इनवेसिव सर्जरी है, जिसमें अंडकोष वृद्धि को एक छोटे से कट के माध्यम से रिपेयर कर दिया जाता है।
एक छोटे कट होने के कारण रिकवरी तेजी से होती है और रिकवरी के समय रोगी को किसी भी तरह की असहजता या तेज दर्द का सामना नहीं करना पड़ता है।
प्रक्रिया-
- डॉक्टर - रोगी को जनरल/लोकल एनेस्थीसिया देंगे।
- अंडकोष पर कुछ छोटे-छोटे (आधा इंच से भी कम) कट लगाए जाएंगे।
- तरल पदार्थ बाहर निकाल दिया जाएगा।
- एक कट के जरिए लेप्रोस्कोप और दूसरे कट के जरिए सर्जिकल उपकरण डालेंगे।
- सर्जरी की प्रक्रिया पूरी करेंगे और टांके लगा देंगे।
लेजर सर्जरी
यह हाइड्रोसील की दर्द रहित, रक्त रहित एवं एडवांस प्रक्रिया है, जिसमें लेजर डिवाइस का उपयोग करके 30-40 मिनट में हाइड्रोसील से छुटकारा मिल जाता है।
इस सर्जरी के बाद रिकवरी जल्दी होती है और इन्फेक्शन होने की संभावना बहुत कम होती है। यही कारण है कि डॉक्टर अंडकोष वृद्धि का ऑपरेशन के लिए लेजर विधि की सलाह देते हैं।
पढ़ें- हर्निया और हाइड्रोसील क्या है?
प्रक्रिया-
- डॉक्टर पेशेंट को जनरल/लोकल एनेस्थीसिया देंगे।
- अब लेजर की मदद से अंडकोष पर कट करेंगे।
- वृषण की अंतिम थैली में लेजर से एक गोलाकार कट लगाकर वैक्यूम की मदद से पानी बाहर निकालेंगे।
- अब लेजर से थैली को काटेंगे और टांके लगाकर सर्जरी को पूरा करेंगे।
पूरी प्रक्रिया में खून नहीं बहेगा और सर्जरी के बाद इन्फेक्शन के चांस बहुत कम होंगे।
हाइड्रोसील की सर्जरी के बाद देखभाल
हाइड्रोसील का ऑपरेशन चाहे किसी भी विधि से हो, उपचार के बाद रोगी को निम्नलिखित देखभाल और सावधानियों का सख्ती से अनुसरण करना चाहिए-
- ज्यादा से ज्यादा आराम करें
- अच्छी तरह से रिकवर होने तक बाहरी खेल जैसे- क्रिकेट, फुटबॉल आदि न खेले।
- साइकिलिंग, दौड़ना या ग्रोइन क्षेत्र में पड़ने वाले अन्य काम वर्जित हैं।
- फुल रिकवरी तक सेक्स न करें।
- दी गई दवाओं का समय-समय पर सेवन करें।
- जांघ क्षेत्र को स्वच्छ रखें।
- दारू और सिगरेट से दूरी बनाए रखें, इनके सेवन से रिकवरी में अधिक समय लग सकता है।
- यदि डॉक्टर ने अपॉइंटमेंट दिया है तो उस दिन उनसे जरूर मिलें।
डॉक्टर से कब मिलें
यदि सर्जरी के बाद आपको अंडकोष से जुड़ी निम्न परेशानियां नजर आती हैं तो तुरंत ही अपने डॉक्टर से सलाह लें-
- रिकवरी में अधिक समय लगना और अंडकोष में सूजन कम नहीं होने पर।
- यदि अंडकोष के आस-पास तेज दर्द है और दर्द निवारक दवाओं का सेवन करने के बाद भी कम नहीं हो रहा है।
- दिन बढ़ने के साथ दर्द कम नहीं होने पर।
- चलने फिरने में असहजता होने पर।
- चीरे वाली जगह से रक्त या पस स्रावित होने पर।
पढ़ें- हाइड्रोसील का कारण, लक्षण और अन्य उपचार विधियाँ
हाइड्रोसील का ऑपरेशन के लिए किस प्रक्रिया का चयन करें
गंभीरता के अनुसार या हाइड्रोसील के अलावा इन्गुइनल हर्निया होने पर डॉक्टर लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सलाह दे सकते हैं।
हाइड्रोसील का ऑपरेशन के लिए लेजर सर्जरी सबसे अच्छा ऑप्शन है। बाकी सर्जिकल विधि की तुलना में इसके निम्न फायदे हैं-
- कोई दर्द नहीं।
- कोई ब्लीडिंग नहीं।
- 30-40 मिनट की प्रक्रिया।
- इन्फेक्शन होने की बहुत कम संभावना।
- दोबारा से हाइड्रोसील होने की बहुत कम संभावना।
- दो दिन बाद काम पर जा सकते हैं।
- रिकवरी होने में बहुत कम समय।
- रिकवरी के दौरान कोई जटिलता नहीं होती है।
हाइड्रोसील की लेजर सर्जरी के लिए हमसे संपर्क करें
हम भारत में 30 से अधिक शहरों में लोगों को एडवांस एवं दर्द रहित सर्जरी प्रदान कर रहे हैं।
Pristyn Care में अंडकोष वृद्धि का लेजर ऑपरेशन बहुत ही अनुभवी सर्जन की मदद से किया जाता है। सभी सर्जन हाइड्रोसील का इलाज करने में महारथ हासिल कर चुके हैं।
यदि हाइड्रोसील का इंजेक्शन से इलाज किया जा सकता है तो हमारे डॉक्टर सर्जरी की सलाह नहीं देते हैं। अनुभवी सर्जन से उचित इलाज पाने के साथ-साथ आपको निम्नलिखित सुविधाएं भी दी जाएंगी।
- निदान में 30% की छूट।
- नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा।
- 30 मिनट में इंश्योरेंस अप्रूवल।
- इलाज के लिए अस्पताल आने और घर जाने के लिए गाड़ी की फ्री सुविधा।
- सर्जरी के बाद प्राधान्य फॉलो-अप एंड डाइट चार्ट।
यदि आप अधिक जानकारी चाहते हैं तो हमें फोन कर सकते हैं या अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं, दोनों ही चीजें बिल्कुल मुफ्त हैं।
निष्कर्ष - हाइड्रोसील की सर्जरी करने की 3 मुख्य प्रक्रियाएं हैं। सभी प्रक्रियाओं में लेजर सर्जरी एक उत्तम विधि है। हालांकि, कुछ मामलों में डॉक्टर लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की मदद ले सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|