Views: 1,178
हर्निया सर्जन का चयन करने से पहले ध्यान दें ये 8 बातें
हर कदम पर समर्पित समर्थन!
हमारे डॉक्टर आपकी सहायता के लिए दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन उपलब्ध हैं!
हर्निया की सर्जरी के लिए एक अच्छा सर्जन तलाशना बहुत मुश्किल काम होता है। एक अच्छा सर्जन, सर्जरी के बाद होने वाली जटिलताओं और जोखिम को कम कर देता है।
हर्निया का बेस्ट सर्जन चुनने के लिए आपको शुरुआती चीजें भी देखनी चाहिए। जैसे सही परीक्षण और बीमारी को उचित ढंग से समझाने की कला। इसके अलावा भी कई पॉइंट्स हैं जो हर्निया के लिए एक अच्छा सर्जन चुनने में आपकी मदद करेंगे।
Table of Contents
1. लोगों से पूछें
हर्निया के निदान के बाद स्थिति नाजुक नहीं है तो आपको तुरंत सर्जरी कराने से बचना चाहिए। एक-दो दिन का समय लें और अपने दोस्त या परिवार की सलाह लें। पता करें कि, आपके क्षेत्र में हर्निया का बेस्ट सर्जन कौन है। किसी एक व्यक्ति की बातों पर भरोसा न करें, सबकी सुनकर ही सही सर्जन का चुनाव करें।
पढ़ें- हर्निया का घरेलू इलाज
के साथ अपनी सर्जरी करवाएं
2. सर्जन का सर्टिफिकेट देखें
हर्निया के लिए परफेक्ट सर्जन का चुनाव करते वक्त आपको उसका सर्जिकल सर्टिफिकेट देखना चाहिए। केवल MBBS या कोई अन्य डिग्री का टैग किसी भी सर्जन को बेहतर नहीं बनाता है।
कई सर्जन गलत सर्जिकल सर्टिफिकेट बनवा लेते हैं और इलाज करने लगते हैं। इसलिए आपको सर्टिफिकेट का स्त्रोत भी जांचना चाहिए।
पढ़ें- हर्निया ऑपरेशन में कितना खर्च लगता है
हर्निया की सर्जरी कराने से पहले यह सुनिश्चित करें कि, सर्जन के पास सर्टिफिकेट समेत अन्य जरूरी कागजात होने चाहिए।
3. क्लीनिक की रेटिंग, सर्जरी की संख्या और जटिलताओं को देखें
आप ऐसा कोई भी खतरा नहीं लेना चाहेंगे जिसकी वजह से दोबारा सर्जरी की आवश्यकता पड़े। आजकल सभी क्लीनिक के रिव्यू आप ऑनलाइन देख सकते हैं। सर्जरी कराने के पहले यह भी देखें कि, उस हॉस्पिटल में आजतक हर्निया की कितनी सर्जरी की जा चुकी हैं और सर्जरी के बाद क्या जटिलताएं होती हैं।
हर्निया के लिए दो तरह की सर्जरी मौजूद हैं। एक ओपन और दूसरी लेप्रोस्कोपक सर्जरी। आप जिस क्लीनिक में सर्जरी कराने वाले हैं वहां एडवांस उपकरणों की मदद से लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की जाती है या नही, यह भी देखना जरूरी है। लेप्रोस्कोपिक सुरगी में जटिलताएं और साइड इफ़ेक्ट कम नजर आते हैं।
4. सर्जन के सहकर्मी से बात करें
आप सर्जन की क्षमता और उसकी काबिलियत को परखने के लिए उसके सहयोगी से बात कर सकते हैं। सहकर्मी से बात करके आप सर्जन के अनुभव और सर्जरी के सक्सेस रेट का पता लगा सकते हैं। इसके अलावा आप क्लीनिक के आस-पास की फार्मा दुकानों से भी जानकारी ले सकते हैं।
पढ़ें- हर्निया के ऑपरेशन के बाद बरते ये सावधानियाँ
5. हर्निया से रिलेटेड सर्जन के प्रकाशन
सर्जन की काबिलियत का पता लगाने के लिए आप उसके प्रकाशन देख सकते हैं। क्लीनिक या सर्जन की वेबसाइट में जाकर देखिए कि, क्या कभी सर्जन से हर्निया की सर्जरी पर कोई लेख लिखा है? या किसी सम्मेलन में, स्टेज पर हर्निया की सर्जरी से संबंधित कोई जानकारी दिया है? इन सब बातों को देखकर आप थोड़ा अंदाजा लगा ही सकते हैं कि, सर्जन को बीमारी और इलाज का सही से ज्ञान है या नहीं।
6. डॉक्टर का पर्सनल क्लीनिक
आपको शहर में दो तरह के सर्जन मिल जाएँगे। एक जो किसी अस्पताल में सर्जन हैं और एक वो जिन्होंने खुद का हॉस्पिटल खोल रखा है। कुछ लोगों का मानना है की डॉक्टर की पर्सनल क्लीनिक में सुविधाएं बेहतर रहती है और वो अच्छे से इलाज करते हैं। लेकिन आपको ऐसी गलती नहीं करनी है। बड़े हॉस्पिटल के सर्जन को हजारों सर्जरी का अनुभव हो सकता है और कुछ अस्पतालों में तो सुविधाएं भी बहुत मिल जाती हैं। इसलिए किसी सर्जन की पर्सनल क्लीनिक में जाने से पहले अपने क्षेत्र के आस-पास मौजूद हॉस्पिटल्स की सुविधाएं देख लें और फिर सही निर्णय करें।
पढ़ें- हर्निया का ऑपरेशन कैसे होता है?
7. पूछें ये सवाल
हर्निया की सर्जरी से पहले आपको डॉक्टर से ये सवाल पूछना चाहिए-
- परीक्षण की विधि क्या होगी?
- परीक्षण या इलाज के दौरान जो प्रक्रिया की जानी हैं, इसकी क्या जरूरत है और क्या लाभ हो सकते हैं?
- हर्निया का इलाज के कितने विकल्प हो सकते हैं? उनमें से सबसे अच्छा और जल्द रिकवर करने वाला इलाज क्या है?
- उस प्रक्रिया से इलाज के बाद क्या साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं?
8. बात करने का तरीका
एक अच्छा सर्जन वही है जो अपने रोगियों के साथ नम्रता से बात करे। अनुभवी और अच्छे सर्जन हमेशा रोगी से सकारात्मक बात करते हैं। इसके अलावा सर्जन को हर्निया से संबंधित आपके सभी डाउट क्लियर करना चाहिए। अगर आप सर्जरी से संबंधित कोई सवाल करते हैं तो उसका सही और सरल ढंग से जवाब देते आना चाहिए। हर्निया के एक बेहतर सर्जन में आप निम्न बातें नोटिस करते हैं-
- वो आपकी बीमारी को हलके में नहीं लेता है और आपसे बात करने में पूरी दिलचस्पी दिखाता है।
- इलाज से पहले हर्निया का परीक्षण करने के लिए कहता है।
- निर्णय लेने की प्रक्रिया में आपकी मदद करता है।
- आपको सर्जरी की सभी बातें समझाता है और इलाज का एक बेहतर तरीका ढूंढ़ता है।
पढ़ें- हर्निया के प्रकार और इलाज
निष्कर्ष - Conclusion
आपको हर्निया के लिए सर्जन का चुनाव करते वक्त उन सभी बातों का ध्यान रखना है जो ऊपर बताई गई है। अगर आपको सही सर्जन नहीं मिल रहा तो अभी Pristyn Care में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करें और बेहतर ढंग से इलाज कराएं। Pristyn Care में हर्निया के अनुभवी सर्जन मौजूद हैं और हम रोगी को कई तरह की सुविधाएं फ्री में देते हैं। हम इलाज का मॉडर्न तरीका अपनाते हैं और दर्द रहित इलाज करते हैं।