Views: 1,225
अपेंडिसाइटिस की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी – जाँच, निदान प्रक्रिया
हर कदम पर समर्पित समर्थन!
हमारे डॉक्टर आपकी सहायता के लिए दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन उपलब्ध हैं!
अपेंडिसाइटिस क्या है? - What is Appendicitis in Hindi?
मनुष्य के बड़ी आंत की शुरुआत में एक 8 से 10 सेंटीमीटर लंबी पतली ट्यूब लगी होती है, इस ट्यूब को अपेंडिक्स कहा जाता है। जब इस ट्यूब में इन्फेक्शन और सूजन हो जाता है तो उस परिस्थिति को अपेंडिसाइटिस कहा जाता है।
मानव शरीर में अपेंडिक्स का कोई कार्य नहीं होता है। इसलिए अपेंडिसाइटिस होने पर इसे शरीर से अलग कर दिया जाता है।
के साथ अपनी सर्जरी करवाएं
कारण:
जब अपेंडिक्स का अस्तर (lining) ब्लॉक हो जाता है तो उसमें सूजन आ जाता है और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। समय बढ़ने के साथ-साथ बैक्टीरिया भी बढ़ जाते हैं और इन्फेक्शन भी बढ़ जाता है। यदि इसे समय पर ठीक नहीं किया गया तो यह फट सकता है।
लक्षण
- नाभि के ऊपर और पेट के निचले हिस्से में दर्द
- कूदने, खांसने आदि गतिविधियों में पेट में तेज दर्द होना
- उल्टी और मतली
- भूख में कमी
- बुखार
- कब्ज या दस्त
- पेट में सूजन
- पेट फूलना
- गैस बनना
जटिलताएं
अपेंडिक्स फट जाना
सूजन और इन्फेक्शन बढ़ जाने के कारण अपेंडिक्स फट सकता है, नतीजन इन्फेक्शन उदर (abdomen) की गुहा में फ़ैल सकता है। ऐसा होने पर आपको तुरंत ही उपचार की आवश्यकता पड़ेगी और डॉक्टर इन्फेक्शन से बचाने के लिए पेट की गुहा की सफाई करेंगे और अपेंडिक्स को शरीर के बाहर निकालेंगे।
पढ़ें- अपेंडिसाइटिस के बारे में सब कुछ
उदर में पस बन जाना
यदि अपेंडिक्स फट जाता है तो कई बार उदर में पस से भरा एक फोड़ा बन सकता है।
अपेंडेक्टोमी क्या है? What Is Appendectomy In Hindi?
अपेंडेक्टोमी एक प्रकार की सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें सर्जन अपेंडिक्स को शरीर से अलग कर देते हैं। प्राचीन समय में एडवांस उपचार की गैर-मौजूदगी के कारण अपेंडिक्स को हटाने के लिए ओपन सर्जरी की जाती थी, जिसमें डॉक्टर अपेंडिक्स को हटाने के लिए पेट के निचले हिस्से में एक बड़ा कट करते थे और सर्जिकल उपकरण की मदद से अपेंडिक्स को हटा देते थे।
लेप्रोस्कोपी अपेंडेक्टोमी में सर्जन पेट के निचले में आधा इंच से भी छोटे आकार का चीरा लगाते हैं और लेप्रोस्कोप एवं अन्य एडवांस उपकरण की मदद से अपेंडिक्स को बाहर निकाल देते हैं।
निदान - Diagnosis
- रोगी का फिजिकल टेस्ट किया जाता है, जिसमें डॉक्टर रोगी से उसके स्वास्थ्य से जुड़े कुछ प्रश्न पूछते हैं। और अपनी ल्यूब्रीकेटेड ऊँगली को गुदा में प्रवेश करके निचले मलाशय की स्थिति को टटोलने की कोशिश करेंगे।
- इन्फेक्शन का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट किया जा सकता है।
- अपेंडिक्स और उसके आस-पास के अंग का की तस्वीर देखने के लिए डॉक्टर एक्स रे (X-Ray), सीटी स्कैन (CT Scan) और अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) जैसे इमेजिंग टेस्ट कर सकते हैं।
अपेंडिसाइटिस की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कैसे होती है? - How Laparoscopic Appendectomy Is Done In Hindi?
लेप्रोस्कोपिक अपेंडेक्टोमी एक एडवांस सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें एक छोटे से कट से अपेंडिक्स को शरीर से हटा दिया जाता है।
- सर्जरी से पहले डॉक्टर रोगी को जनरल एनेस्थीसिया देते हैं, ऑपरेशन के दौरान रोगी बेहोश होता है।
- अब डॉक्टर पेट के निचले हिस्से में आधा इंच से भी छोटे तीन कट करते हैं (कई बार 4 कट की जरूरत पड़ सकती है) और डॉक्टर आपके उदर (abdomen) में कार्बन डाइऑक्साइड गैस डालते हैं, यह गैस भीतरी अंगों को साफ-साफ देखने में मदद करती है।
- अब लेप्रोस्कोप अंदर डाला जाता है, यह एक पतले ट्यूब जैसा उपकरण है जिसके अंत में एक छोटा कैमरा लगा होता है। लेप्रोस्कोप की मदद से डॉक्टर अपेंडिक्स और उसके आस-पास के अंग को आसानी से कंप्यूटर स्क्रीन में देख सकेगा।
- अब एडवांस सर्जिकल उपकरणों की मदद से अपेंडिक्स को हटा दिया जाता है।
- कई बार डॉक्टर उपकरण को उपयोग करने के लिए अपने हाथ की जगह रोबोट का इस्तेमाल करते हैं और रोबोट को गाइड करते हैं। इसे रोबोटिक लेप्रोस्कोपिक अपेंडेक्टोमी कहा जाता है।
कई बार अब अपेंडिक्स का सूजन बहुत अधिक होता है और उसे लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के मदद से नहीं हटाया जा सकता है तो सर्जन ओपन सर्जरी कर सकते हैं, यह डिसीजन जांच और सर्जरी के दौरान अपेंडिक्स की स्थिति के अनुसार लिया जाता है।
अपेंडिसाइटिस की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के फायदे - Advantages Of Laparoscopic Appendectomy In Hindi
सर्जरी के प्रकार और आपके सामान्य स्वास्थ्य के आधार पर परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के होने वाले सबसे आम फायदे हैं:
- सर्जरी के बाद कम दर्द
- अस्पताल में ज्यादा दिन नहीं रहना पड़ता है
- जल्दी से अपने सभी सामान्य गतिविधि को कर सकते हैं
- मल त्याग में कोई परेशानी नहीं
- बड़ा कट नहीं और कोई रक्तस्त्राव नहीं होता है
लेप्रोस्कोपिक अपेंडेक्टोमी कब नहीं की जाती है?
निम्न परिस्थितियाँ होने पर डॉक्टर लेप्रोस्कोपिक अपेंडेक्टोमी की जगह ओपन अपेंडेक्टोमी करते हैं:-
- यदि अपेंडिक्स में अधिक सूजन है या या फोड़ा है।
- यदि आपका अपेंडिक्स फट चुका है।
- अगर आप अधिक मोटे हैं - मतलब बहुत ही ज्यादा।
- यदि आपके उदर में कोई पिछली सर्जरी के स्कार टिश्यू हैं।
- यदि डॉक्टर आपके आंतरिक अंगों को नहीं देख पाते हैं।
- यदि आपको ब्लीडिंग से जुड़ी समस्या है।
हालांकि, ओपन सर्जरी की तुलना में लेजर अपेंडेक्टोमी बहुत ही अच्छी प्रक्रिया है, जिसमें रोगी को कोई झंझट नहीं होती है। लेकिन यदि आपके अपेंडिक्स को लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से नहीं हटाया जा सकता है तो डॉक्टर ओपन सर्जरी की सलाह देंगे और ऐसी स्थिति में आपको ओपन सर्जरी करवा लेना चाहिए।
अपेंडिसाइटिस की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की जटिलताएं - Complications Of Laparoscopic Appendectomy In Hindi
आमतौर पर इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं होते हैं, लेकिन कई मामलों में रोगी के स्वास्थ्यानुसार निम्न जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है।
- खून के थक्के बन जाना
- इन्फेक्शन
- हर्निया (इसमें शरीर को कोई अंग अपने मांसपेशी के कवच को चीरकर बाहर आ जाता है)
- आस-पास के अंग में चोट लग जाना
डॉक्टर से कब बात करें?
यदि आपको सर्जरी के बाद निम्न में से कोई समस्या नजर आती है तो आपको तुरंत ही अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए-
- 101 डिग्री F (38.5 C) से अधिक बुखार
- पेट में गंभीर दर्द या सूजन
- तेज पेट दर्द, उल्टी और मतली
- सर्जरी वाली जगह से रक्त या पस निकल रहा है
- दवाइयाँ भी दर्द को कम नहीं कर पा रही हैं
- सांस लेने में तकलीफ या खांसी
Pristyn Care से करें संपर्क
यदि आपको अपेंडिसाइटिस से जुड़े लक्षण नजर आते हैं तो निदान और उपचार में देरी नहीं करनी चाहिए। उपचार में देरी करने से अपेंडिक्स का सूजन बढ़ जाता है और वह फट भी सकता है और फिर उपचार के लिए ओपन सर्जरी ही अंतिम विकल्प बचता है।
इसलिए यदि आप अपेंडिक्स और ओपन सर्जरी की जटिलताओं से बचना चाहते हैं तो लक्षण नजर आने पर जाँच जरूर कराएं।
Pristyn Care के पास अपेंडिसाइटिस का निदान करने और उसका उचित उपचार करने के लिए एडवांस उपकरण और 10 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ हजारों की तादाद में सर्जरी कर चुके सर्जन हैं। यदि आप एक सुरक्षित उपचार चाहते हैं तो हमें फोन कर सकते हैं या अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
Pristyn Care अपने रोगियों को निम्न सुविधाएं प्रदान करता है-
- आरामदायक कमरे में इलाज
- एडवांस उपकरणों से इलाज
- अनुभवी सर्जन
- प्राधान्य फॉलो-अप
- इंश्योरेंस का पूर्ण लाभ
- सभी प्रकार के इंश्योरेंस का लाभ
- Pristyn Care टीम द्वारा सभी प्रकार के पेपरवर्क
- इंश्योरेंस के लिए कहीं भटकने की कोई जरूरत नहीं
- कोई अग्रिम भुगतान नहीं
डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|