एक समय के बाद, महिलाओं के स्तनों में ढीलापन आना नॉर्मल बात है। आमतौर पर 40 वर्ष की उम्र के बाद, महिलाओं के स्तनों में ढीलापन देखने को मिलता है। लेकिन यह समस्या काफी कम उम्र की महिलाओं में भी देखने को मिल सकती है। उम्र बढ़ने के अलावा, स्तनों के ढीले होने के दूसरे और भी ढेरों कारण हैं।
इसमें प्रेगनेंसी, स्तनपान कराना (Breastfeeding), मेनोपॉज से पीड़ित होना, तेजी से वजन बढ़ना या घटना, हेवी व्यायाम करना, पोषण की कमी होना, शरीर में अधिक चर्बी का जमा होना, स्तनों के आकार से छोटे या बड़े आकार के ब्रा पहनना आदि शामिल है।
विशेषज्ञ का कहना है कि निकोटिन युक्त पदार्थ, कार्बोनेटेड पेय पदार्थ, शराब, सिगरेट और दूसरी नशीली चीजों का सेवन करने से भी स्तन समय से पहले ढीले हो जाते हैं। इतना ही नहीं, कई बार कुछ बीमारियों के कारण भी स्तनों में ढीलापन आ जाता है, जिसमें ब्रेस्ट कैंसर और टीबी शामिल हैं।
ढीले स्तनों को फिर से टाइट करने के ढेरों उपाय मौजूद हैं। इनकी मदद से आप अपने स्तनों को फिर से टाइट, सुडौल और आकर्षक बना सकती हैं। स्तनों को टाइट करने के घरेलू उपाय भी हैं। यह काफी हद तक स्तनों को सुडौल बनाने में प्रभावशाली साबित हो सकते हैं।
अनार का छिलका स्तनों को टाइट करने में बहुत असरदार होता है। अनार के छिलके का लेप तैयार करें और सोने से पहले उसे अपने स्तनों पर लगाकर 2-3 घंटों के लिए छोड़ दें। उसके बाद, उसे अच्छी तरह से धो दें।
अंडा और खीरा भी स्तनों के ढीलेपन को दूर करने में बहुत सहायत साबित होते हैं। अंडे की जर्दी और खीरे के गुद्दे को मिलाकर एक लेप तैयार करें। फिर उसे अपने स्तनों पर लगाएं। अच्छी तरह से सूखने के बाद इसे पानी से धो दें।
प्याज भी स्तनों को टाइट करने का एक प्रभावशाली घरेलू उपाय है। प्याज का इस्तेमाल करने के लिए आप प्याज के छोटे टुकड़े करके उसे पानी में डाल दें। जब प्याज का रस अच्छी तरह से पानी में घुल जाए तो उस पानी से अपने स्तनों को धोएं।
बर्फ भी आपके स्तनों में कसावट लाने का एक बेहतरीन तरीका है। बर्फ से अपने ढीले स्तनों की सिकाई करने से उसमें कसावट आती है।
इसे भी पढ़ें: फेस लिफ्ट सर्जरी क्या है और क्यों किया जाता है?
इतना ही नहीं, जैतून के तेल को गाय के दूध में मिलाकर एक लेप तैयार करें। फिर उस लेप को अपने स्तनों पर लगाएं। यह भी स्तनों को टाइट करने का एक असरदार घरेलू उपाय है।
घरेलू उपायों के अलावा, आप कुछ खास तरह के एक्सरसाइज का भी अभ्यास कर सकती हैं। ये आपके स्तनों के ढीलेपन को दूर कर उन्हें फिर से टाइट और सुडौल बनाने में काफी मदद कर सकते हैं।
इसमें प्लैंक एक्सरसाइज, केमल पोज, पुशअप, बेंच प्रेस एक्सरसाइज और बटरफ्लाई मशीन का इस्तेमाल आदि शामिल हैं। इन सभी एक्सरसाइज के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप डॉक्टर तथा यूट्यूब पर मौजूद वीडियो की मदद ले सकती हैं।
लेकिन ध्यान रहे कि स्तनों को टाइट करने के उद्देश्य से किसी भी प्रकार के घरेलू उपायों का इस्तेमाल या एक्सरसाइज का अभ्यास करने से पहले इसके बारे में एक बार प्लास्टिक सर्जन की राय अवश्य लें।
इसे पढ़ें: प्रेगनेंसी में स्तन दर्द के कारण, लक्षण और इलाज
घरेलू उपायों और एक्सरसाइज के अलावा, बाजार में ऐसे ढेरों क्रीम और जेल मौजूद हैं जो स्तनों को टाइट और सुडौल बनाने का वादा करते हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि स्तनों को टाइट बनाने वाले लगभग सभी क्रीम और जेल में केमिकल मौजूद होता है जो स्तन के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं माना जाता है।
क्रीम और जेल का इस्तेमाल करने के बाद, अक्सर महिलाएं स्तनों में जलन और खुजली की शिकायत करती हैं। अगर आप भी अपने स्तनों में कसावट लाने के उद्देश्य से किसी भी प्रकार के क्रीम या जेल का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो सबसे पहले एक प्लास्टिक सर्जन की राय अवश्य लें। आमतौर पर प्लास्टिक सर्जन ब्रेस्ट को टाइट करने के लिए क्रीम या जेल का इस्तेमाल नहीं करने का सुझाव देते हैं।
घरेलू उपाय, एक्सरसाइज, योग या दूसरी चीजें स्तनों को टाइट और सुडौल बनाने में काफी अधिक समय लेती हैं। कई बार ये जरा भी प्रभावशाली साबित नहीं होते हैं। ऐसे में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी एक वरदान के रूप में सामने आता है।
ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी क्या है — Breast Lift Surgery in Hindi
ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी स्तनों के ढीलेपन को दूर करने और उन्हें टाइट एवं सुडौल बनाने का सबसे एडवांस सर्जिकल तरीका है। इस सर्जरी को एक अनुभवी और कुशल प्लास्टिक सर्जन के द्वारा पूरा किया जाता है। इस सर्जिकल प्रक्रिया के दौरान, प्लास्टिक सर्जन स्तनों के टिशू को एक नया आकार देते हैं। ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी के दौरान, मरीज को जरा भी दर्द या किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
इसे पढ़ें: ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी — इलाज, प्रक्रिया, जोखिम, फायदे, नुकसान और खर्च
अगर आप अपने ढीले स्तनों को फिर से टाइट, सुडौल, युवा और आकर्षक बनाना चाहती हैं तो ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी आपके लिए सबसे बेस्ट विकल्प है। स्तन लिफ्ट सर्जरी 1-4 घंटे में पूरी हो जाती है। इस सर्जिकल प्रक्रिया की मदद से आप अपने स्तनों में मनचाहे बदलाव पा सकती हैं।
ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी के फायदे — Benefits of Breast Lift Surgery in Hindi
समय से पहले स्तनों में ढीलापन महिलाओं को मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। इतना ही नही, स्तनों में ढीलापन कई बार रिश्तों के टूटने का कारण भी बन सकता है। शोध से इस बात की पुष्टि हुई है कि कई बार स्तनों के ढीलेपन के कारण महिलाएं अवसाद का शिकार भी हो जाती हैं।
ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी के निम्निलिखित फायदे हैं
- आत्मविश्वास बढ़ता है
- शरीर की सुंदरता बढ़ती है
- जीवन में संतुष्टि मिलती है
- बेहतर रिजल्ट आता है
- 1-4 घंटे की प्रक्रिया है
- छोटा सा कट लगता है
- रिजल्ट काफी जल्दी आता है
- रिकवरी बहुत तेजी से होती है
- संक्षिप्त और सुरक्षित प्रक्रिया है
- स्तनपान कराने में कोई दिक्कत नहीं आती है
- सर्जरी के बाद स्तन टाइट और सुडौल दिखते हैं
- गर्भाधारण पर किसी प्रकार का कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है
- सर्जरी के दौरान या बाद में साइड इफेक्ट्स और जटिलताओं का खतरा लगभग शून्य होता है
अपने शहर के बेस्ट क्लिनिक में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी कराने के लिए हमसे संपर्क करें
अगर आप अपने स्तनों के ढीलेपन से परेशान हैं और अपने शहर में या उसके आसपास के बेस्ट क्लिनिक में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी से अपने स्तनों को फिर से टाइट और सुडौल बनाना चाहती हैं तो प्रिस्टीन केयर से संपर्क करें।
हमारे क्लिनिक में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी को एक अनुभवी, कुशल और विश्वसनीय प्लास्टिक सर्जन के द्वारा पूरा किया जाता है। हमारे क्लिनिक भारत के 30 से भी अधिक शहरों में मौजूद हैं। हमारे क्लिनिक पूरी तरह से आधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी से सुसज्जित हैं। यहां एडवांस और मॉडर्न ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी से स्तनों के ढीलेपन को दूर कर उन्हें फिर से जवान, सुडौल और आकर्षक बनाया जाता है। इस सर्जरी के दौरान, एक छोटा सा कट लगता है।
हमारे क्लिनिक में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी के दौरान, मरीज को दर्द, ब्लीडिंग या दूसरी किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। हमारे क्लिनिक में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी की सफलता दर 99% और सर्जरी के दौरान या बाद में साइड इफेक्ट्स या जटिलताओं का खतरा लगभग शून्य होता है।
इसे पढ़ें: पीआरपी थेरेपी — प्रक्रिया, फायदे और नुकसान
दूसरे क्लिनिक या हॉस्पिटल की तुलना में हम अपने क्लिनिक में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी को काफी कम खर्च में करते हैं। हमारे प्लास्टिक सर्जन को ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी में सालों का अनुभव प्राप्त है। ये सर्जन अब तक हजारों सफल ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी कर चुके हैं।
कम से कम खर्च में बेस्ट ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी करने के साथ-साथ हम अपने मरीजों को ढेरों सुविधाएं भी प्रदान करते हैं। इसमें सर्जरी वाले दिन फ्री पिकअप और ड्रॉप, सभी डायग्नोस्टिक टेस्ट पर 30% छूट और सर्जरी के बाद डॉक्टर के साथ प्राधान्य फॉलो-अप्स की सुविधा आदि शामिल हैं।
इन सब के अलावा भी हमारे क्लिनिक में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी कराने के ढेरों फायदे हैं जिसमें निम्निलिखित शामिल हैं।
- दर्द नहीं होता है
- खून नहीं निकलता है
- बेस्ट रिजल्ट आता है
- जख्म और दाग नहीं होते हैं
- सभी बीमा कवर किए जाते हैं
- 1-4 घंटे की सर्जिकल प्रक्रिया है
- उसी दिन इलाज और डिस्चार्ज
- तुरंत इंश्योरेंस कवर किए जाते हैं
- कोई एडवांस पेमेंट नहीं होता है
- डीलक्स रूम की सुविधा उपलब्ध है
- 100% इंश्योरेंस क्लेम कर सकती हैं
- अनुभवी और योग्य प्लास्टिक सर्जन हैं
- गोपनीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध है
- बीमा अधिकारियों के पीछे भागने की जरूरत नहीं
- प्रिस्टीन टीम अस्पताल से जुड़े सभी पेपरवर्क पूरा करती है
अगर आप मात्र एक दिन में अपने शहर या उसके आसपास के बेस्ट क्लिनिक में कम से कम खर्च में बिना किसी प्रकार की परेशानी का सामना किए अपने स्तनों को टाइट, आकर्षक और सुडौल बनाना चाहती हैं तो प्रिस्टीन केयर आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।
और पढ़ें
डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|