बहुत ही खूबसूरती से कहा गया है की “आंखें वो खिड़की हैं जिसके जरिए हम दुनिया और इसकी खूबसूरती को अनुभव करते हैं”। आंखें शरीर का एक बहुत ही खास अंग हैं, जिनके बगैर जीवन बहुत कठिन है। आंखें बहुत ही कोमल होती हैं। जरा सी लापरवाही आंखों में परेशानियों का कारण बन सकती है।
यही कारण है की डॉक्टर हमेशा आंखों को चोट लगने या किसी प्रकार के नुकसान से बचाने की सलाह देते हैं। आंखों में होने वाली बीमारियों में से एक बीमारी मोतियाबिंद है। यह बीमारी आमतौर पर उम्र बढ़ने यानी की बुढ़ापे के कारण होती है, लेकिन आंखों पर चोट लगने या दूसरी समस्याओं के कारण यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है।
आगे पढ़ें: मोतियाबिंद होने पर क्या करना चाहिए?
सर्जरी को मोतियाबिंद का बेस्ट इलाज माना जाता है। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीज को दैनिक जीवन के कामों को करने में ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि इस बीमारी के कारण आंख की लेंस धुंधली हो जाती है, जिसकी वजह से मरीज चीजों को साफ तौर पर देखने में असमर्थ हो जाता है।
लेकिन मोतियाबिंद की सर्जरी से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। इस सर्जरी के दौरान डॉक्टर आंख की धुंधली लेंस को बाहर निकालकर उसकी जगह पर एक कृत्रिम लेंस (Artificial Lens) लगा देते हैं। कितने प्रकार के लेंस होते हैं, आपके लिए कौन सा लेंस बेहतर है तथा उन सबकी कीमत क्या होती है आदि के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Table of Contents
मोतियाबिंद लेंस की क्या कीमत होती है?
जैसा की हमने आपको पहले ही बताया की लेंस का चुनाव मरीज अपनी लाइफस्टाइल के आधार पर करते हैं। अगर उन्हें आउटडोर रहना तथा यात्रा करना पसंद है तो वे अपनी नजदीकी दृष्टि के साथ समझौता करते हुए दूर दृष्टि वाले लेंस का चुनाव करते हैं। आमतौर पर मोतियाबिंद लेंस की कीमत 1000-25000 तक होती है।
इतना ही नहीं, लेंस की कीमत के अलावा और भी दूसरे खर्च आते हैं जैसे की आप कौन से डॉक्टर द्वारा किस हॉस्पिटल या क्लिनिक में अपने मोतियाबिंद की सर्जरी करवाते हैं तथा सर्जरी के बाद कौन से लेंस का चुनाव करते हैं। हर लेंस की कीमत अलग अलग होती है।
इसे भी पढ़ें: मात्र 1 दिन में मोतियाबिंद का परमानेंट इलाज पाएं
इतना ही नहीं, अगर आप पारंपरिक तरीके से अपने एक आंख के मोतियाबिंद की सर्जरी कराते हैं तो पूरा खर्च लगभग 40,000 रुपए आता है। लेकिन अगर आप किसी अच्छे हॉस्पिटल में अनुभवी और कुशल डॉक्टर से मोतियाबिंद की सर्जरी मॉडर्न तकनीक द्वारा कराते हैं तो आपका पूरा खर्च लगभग 80,000-1.25 लाख तक आता है।
मॉडर्न तरीके से मोतियाबिंद की सर्जरी के दौरान आपको जरा भी दर्द या तकलीफ महसूस नहीं होता है। सर्जरी की यह प्रक्रिया इलाज का सबसे सरल और सफल तरीका है।
मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए लेंस के प्रकार
मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद आंख के लिए सही प्रकार के लेंस का होना आवश्यक है। मोतियाबिंद के लिए प्रमुख प्रकार के लेंस में इंट्राऑकुलर लेंसेस (Intraocular Lenses – IOL) शामिल हैं। ये कृत्रिम लेंस हैं जो प्राकृतिक आंखों के लेंस की जगह उच्च-गुणवत्ता वाले सिंथेटिक्स से बनाए गए हैं।
ये लेंस आपकी आंखों को पराबैंगनी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। 1949 में पहली बार इंट्राऑकुलर लेंस का इस्तेमाल किया गया था। लगभग सभी मोतियाबिंद की सर्जरी में इंट्राऑकुलर लेंस का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि ये आंख को जल्दी साफ और तेज दृष्टि देने में मदद करते हैं।
इसे पढ़ें: मोतियाबिंद की रोबोटिक या फेम्टोसेकेंड सर्जरी
इंट्राऑकुलर लेंस में विभिन्न प्रकार के विकल्प हो सकते हैं। आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार इनमें से किसी एक को खुद के लिए चुन सकते हैं।
नेत्र रोग विशेषज्ञ को मेडिकल की भाषा में ऑपथैल्मोलॉजिस्ट कहा जाता है। यह मोतियाबिंद की सर्जरी करने के लिए सबसे उपयुक्त डॉक्टर हैं। ऑपथैल्मोलॉजिस्ट एक मेडिकल डॉक्टर है, जिसे मोतियाबिंद का निदान करने और दवाओं के साथ साथ सर्जरी द्वारा इस बीमारी का इलाज करने में विशेषज्ञता प्राप्त होती है।
एक नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास उचित ज्ञान और उचित प्रशिक्षण होता है, जिसके आधार पर वह आपके मोतियाबिंद का निदान करने के साथ-साथ यह भी सुझाव देने योग्य है कि आपको मोतियाबिंद की सर्जरी कब करानी चाहिए।
नेत्र रोग विशेषज्ञ जरूरत पड़ने पर सर्जरी करने के लिए उपयुक्त डॉक्टर है और साथ ही प्रीऑपरेटिव और पोस्टऑपरेटिव आंखों की देखभाल करने में भी सक्षम है। अगर आप मोतियाबिंद की सर्जरी कराने की सोच रहे हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें की आपकी सर्जरी एक नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा ही हो।
मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद किस लेंस का चयन करें?
अगर आप इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं की मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद कौन से लेंस का चुनाव करना चाहिए या किस प्रकार का लेंस आपकी लाइफस्टाइल के लिए सबसे बेस्ट है तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि तकनीकी क्रांति ने आपके सामने इंट्राऑकुलर लेन्सेस के ढेरों विकल्प रखें हैं, जिसमें से आप अपनी जरूरत के मुताबिक लेंस का चुनाव कर सकते हैं।
मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद निम्नलिखित लेंस का चयन किया जा सकता है:-
मोनोफोकल इंट्राऑकुलर लेंस
मोनोफोकल इंट्राऑकुलर लेंस मोतियाबिंद सर्जरी के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे आम प्रकार के लेंस हैं। ये एक खास फोकस दूरी के लिए आपकी दृष्टि को रिस्टोर (Restore) करते हैं।
इसे पढ़ें: मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद अच्छे लेंस का चयन कैसे करें?
दूर की चीजों को साफ तरह से देखने के लिए मरीज चश्मे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आमतौर पर लोग लेंस को डिस्टेंस विजन पर सेट करना पसंद करते हैं। क्योंकि यह यात्रा या ड्राइविंग करते समय स्पष्ट दृष्टि प्राप्त करने में मदद करता है। ऐसे लोग पढ़ते, लिखते या क्लोज अप एक्टिविटीज के समय चश्मे का इस्तेमाल करते हैं।
मल्टीफोकल इंट्राऑकुलर लेंस
अगर आप किसी भी दूरी के लिए चश्मा पहनने के विचार के विरोध में हैं तो मल्टीफोकल इंट्राऑकुलर लेंस आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है। यह नजदीक और दूर, दोनों ही दृष्टि को पाने में मदद करता है। इसकी मदद से आप हाई-क्वालिटी विजन प्राप्त कर सकते हैं, जो आपकी लाइफस्टाइल के लिए सबसे बेस्ट है।
इसे पढ़ें: काला मोतियाबिंद का कारण, लक्षण और इलाज
मल्टीफोकल इंट्राऑकुलर लेंस में कई तरह के फोकी (Foci) शामिल होते हैं, जिसकी वजह से दिमाग ऑटोमेटिकली एडजस्ट करना सीखता है। जिन लोगों को आंख की कोई भी दूसरी बीमारी नहीं होती है, वे डॉक्टर से परामर्श करने के बाद इस लेंस का चुनाव कर सकते हैं।
टोरिक इंट्राऑकुलर लेंस
मोनोफोकल या मल्टीफोकल इंट्राऑकुलर लेंस का इस्तेमाल उन लोगों के लिए संभव नहीं है, जिन्हे एस्टिग्मेटिज्म या आंख की कॉर्निया में गड़बड़ी है। क्योंकि यह कॉर्निया में समरूपता के कारण होने वाली आंख के बेलनाकार घटक को ठीक नहीं करता है। इसलिए एस्टिग्मेटिज्म और धुंधली दृष्टि से पीड़ित मरीज का इलाज करने के लिए टोरिक इंट्राऑकुलर लेंस सबसे बढ़िया विकल्प है। यह आंख की रिफ्रैक्टिव एरर को सही करता है, जिससे मरीज को तेज दृष्टि (Sharp Vision) प्राप्त होती है।
आप डॉक्टर से परामर्श करने के बाद इस बात का पता लगा सकते हैं की टोरिक इंट्राऑकुलर लेंस की मदद से आपके एस्टीग्माटिज्म को हमेशा के लिए ठीक किया जा सकता है या नहीं। मोतियाबिंद सर्जरी के लिए इस प्रकार के लेंस मोनोफोकल इंट्राऑकुलर लेंस के समान होते हैं, क्योंकि वे दूर या पास दोनों की दृष्टि प्रदान करते हैं, लेकिन दोनों एक साथ नहीं।
इसे पढ़ें: मायोपिया क्या है – कारण, लक्षण, इलाज और निदान
अगर आप मोतियाबिंद की समस्या को मॉडर्न इलाज की मदद से हमेशा के लिए खत्म करना और बेहतर दृष्टि पाना चाहते हैं तो अपने शहर में प्रिस्टीन केयर से संपर्क कर सकते हैं। हमारे पास देश के सबसे अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ मौजूद हैं, जो मोतियाबिंद की समस्या को मात्र कुछ मिनटों में बहुत ही आसानी से ठीक कर सकते हैं।
मोतियाबिंद का समय पर सही इलाज नहीं करने पर यह अंधेपन का कारण बन सकता है। रिसर्च से यह बात सामने आई है की पूरी दुनिया में मोतियाबिंद अंधेपन का सबसे बड़ा कारण है।
इसे पढ़ें: भारत में मोतियाबिंद की फ्री सर्जरी – प्रक्रिया और जटिलताएं
मोतियाबिंद का बेस्ट इलाज करने के अलावा, मोतियाबिंद की सर्जरी के दिन हम अपने मरीज को कैब फैसिलिटी देते हैं, जो सर्जरी के दिन उन्हें घर से हॉस्पिटल और सर्जरी के बाद हॉस्पिटल से घर वापस छोड़ती है। मरीज के हॉस्पिटल पहुंचने से पहले उनके लिए प्रिस्टीन टीम की तरफ से एक केयर बड्डी मौजूद रहता है, जो इलाज से जुड़े सभी पेपरवर्क को पूरा करता है।
साथ ही, इलाज के बाद जब तक मरीज हॉस्पिटल में रूकते हैं, केयर बड्डी उनकी देखरेख और सभी जरूरी चीजों का ख्याल भी रखता है। अगर आप कम से कम खर्च और समय में अपने शहर के बेस्ट हॉस्पिटल में मोतियाबिंद का परमानेंट इलाज पाना चाहते हैं तो अभी हमसे संपर्क करें।
और पढ़ें
डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दर्शाये गए शुल्क, Pristyn Care द्वारा लिए जाने वाले शुल्क हैं जो कि शहर और उपचार की लागत पर आधारित हैं और यह उपचार लागत अन्य कारकों के आधार पर बढ़ और घट भी सकती हैं| उपचार की बाज़ार लागत स्वास्थ्य बीमा कंपनी और शहर के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं|