Views: 1,420
दिल्ली में हेयर ट्रांसप्लांट
हेयर ट्रांसप्लांट एक कॉस्मेटिक सर्जिकल प्रक्रिया है। इस सर्जरी को एक प्लास्टिक सर्जन के द्वारा पूरा किया जाता है। हेयर ट्रांसप्लांट से गंजेपन का इलाज होता है। प्रदूषण, हवाओं में धूल और धुआं, गंदा पानी, हार्मोन में असंतुलन, अस्वस्थ खान-पान और खराब जीवनशैली के कारण दिल्ली के लोगों में गंजेपन की शिकायत आज काफी बढ़ गई है।
हर कदम पर समर्पित समर्थन!
हमारे डॉक्टर आपकी सहायता के लिए दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन उपलब्ध हैं!
दिल्ली में गंजेपन के शुरुआती इलाज के तौर पर डॉक्टर मरीज को कुछ खास प्रकार के तेल और शैंपू का इस्तेमाल एवं दवाओं का सेवन करने का सुझाव देते हैं। लेकिन जब इन सब से कोई फायदा नहीं होता है तो डॉक्टर हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लेते हैं। हेयर ट्रांसप्लांट को हेयर ट्रांसप्लांटेशन भी कहा जाता है।
इसे पढ़ें: हेयर ट्रांसप्लांट के फायदे और नुकसान
दिल्ली में गंजेपन का इलाज करने के लिए कई प्रकर से हेयर ट्रांसप्लांट किया जाता है। आज दिल्ली के सैकड़ों क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांटेशन की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन अगर आप अपने गंजेपन का इलाज इस प्रक्रिया से कराना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
नीचे दिए हुए बिंदुओं को ध्यान में रखकर आप दिल्ली के बेस्ट क्लिनिक में अपने गंजेपन का सबसे बढ़िया इलाज कम से कम खर्च में बहुत ही आसानी से करा सकते हैं।
-
Table of Contents
विश्वसनीय प्लास्टिक सर्जन का चयन
दिल्ली में प्लास्टिक सर्जन की कमी नहीं है। लेकिन आपको एक ऐसे सर्जन से अपना हेयर ट्रांसप्लांट कराना चाहिए, जो अनुभवी और विश्वसनीय है। अगर आप हेयर ट्रांसप्लांट के साइड इफेक्ट्स से बचना चाहते हैं तो एक सर्जन का चयन करने से पहले उसके अनुभव और विश्वसनीयता के बारे में अवश्य पता करें।
जिस सर्जन के पास हेयर ट्रांसप्लांटेशन में 6-8 या उससे अधिक वर्षों का अनुभव प्राप्त होता है, उन्हें इस सर्जरी के लिए चुना जा सकता है। एक विश्वसनीय प्लास्टिक सर्जन को हेयर ट्रांसप्लांटेशन की गहरी समझ होती है। वह इस प्रक्रिया को इतनी सफाई के साथ पूरा करता है कि सर्जरी के सफल होने की संभावना अधिक और सर्जरी के जटिलताओं का खतरा कम से कम हो जाता है।
साथ ही, एक अनुभवी सर्जन आपके गंजेपन के पैटर्न को देखकर इस बात का फैसला कर सकता है और आपको सुझाव भी दे सकता है कि आपके लिए किस प्रकार का हेयर ट्रांसप्लांट सबसे उत्तम होगा। इसलिए दिल्ली में हेयर ट्रांसप्लांट कराने से पहले सर्जन की विशेषताओं के बारे में अवश्य पता करें।
और पढ़ें: पीआरपी थेरेपी - प्रक्रिया, फायदे और नुकसान
एक प्लास्टिक सर्जन हेयर ट्रांसप्लांटेशन में कितना निपुण है, इस बात का पता लगाने के लिए आप गूगल और प्रैक्टो पर उउसका रिव्यूज पढ़ सकते हैं, उसके मरीजों से बात कर सकते हैं और उस डॉक्टर से उसके मरीजों के हेयर ट्रांसप्लांट से पहले और हेयर ट्रांसप्लांट के बाद की फोटो को मांगकर देख सकते हैं। इन सबके बाद, आप एक उचित प्लास्टिक सर्जन का चुनाव करने में सक्षम हो जाएंगे।
-
अच्छी छवि वाला क्लिनिक
दिल्ली में स्थित किसी भी क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराने से पहले आपको उस क्लिनिक की छवि के बारे में पता करना चाहिए। एक अच्छी छवि वाले क्लिनिक से अनुभवी और कुशल प्लास्टिक सर्जन जुड़े होते हैं। साथ ही, उस क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांटेशन की सफलता दर भी अधिक होती है।
इतना ही नहीं, एक अच्छे क्लिनिक में एडमिशन और डिस्चार्ज की प्रक्रिया बहुत आसान होती है। साथ ही, क्लिनिक के स्टाफ मरीज के प्रति रिस्पेक्टफुल और कोऑपरेटिव होते हैं, जो मरीज को सही से देखरेख करते हैं। अगर आप दिल्ली के क्लिनिक में अपना हेयर ट्रांसप्लांट कराना चाहते हैं तो उसकी छवि का खास ध्यान रखना चाहिए।
एक क्लिनिक की छवि के बारे में पता लगाने के लिए आप वहां के डॉक्टर और स्टाफ से मिल सकते हैं। आपसे पहले जिन लोगों ने वहां हेयर ट्रांसप्लांट हुआ है, उनसे बात कर सकते हैं और उस क्लिनिक की सुविधाओं और अनुभव के बारे में बात कर सकते हैं।
-
बेहतर सर्जिकल प्रक्रिया
आमतौर पर दिल्ली में दो तरह से हेयर ट्रांसप्लांट किया जाता है। इसमें पहला फॉलिक्युलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन (एफयूटी) और दूसरा फॉलिक्युलर यूनिट एक्सट्रैक्शन (एफयूई) है। एफयूई के दौरान सर्जन रिसिपिएंट हिस्से से बालों को निकालकर, उन्हें सिर के गंजेपन वाले हिस्से में लगाया जाता है। जबकि एफयूटी के दौरान सर्जन सिर के रिसिपिएंट हिस्से से स्किन की एक पैच को निकालकर उसे गंजेपन वाली जगह पर ट्रांसप्लांट किया जाता है।
आपके गंजेपन के आधार पर डॉक्टर हेयर ट्रांसप्लांटेशन के प्रकार का चुनाव कर सकते हैं। दिल्ली में डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांट (डीएचआई) को हेयर ट्रांसप्लांट का बेस्ट तरीका माना जाता है। यह एक प्रकार का फॉलिक्युलर यूनिट एक्सट्रैक्शन है।
अगर आप दिल्ली में हेयर ट्रांसप्लांट कराने की सोच रहे हैं तो क्लिनिक का चयन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वहां मॉडर्न और एडवांस प्रक्रिया से हेयर ट्रांसप्लांट किया जाता है।
-
हेयर ट्रांसप्लांट का खर्च
ऊपर बताए गए सभी बिंदुओं के अलावा, आपको हेयर ट्रांसप्लांट के खर्च के बारे में भी पता करना चाहिए। हेयर ट्रांसप्लांट का खर्च काफी चीजों पर निर्भर करता है। इसमें गंजेपन का स्तर, सर्जरी की प्रक्रिया, क्लिनिक की छवि और सर्जन का अनुभव एवं विश्वसनीयता आदि शामिल हैं।
आमतौर पर हेयर ट्रांसप्लांटेशन में 6-8 घंटे का समय लगता है। अगर आप दिल्ली में बेस्ट हेयर ट्रांसप्लांट कराना चाहते हैं तो ऊपर बताए गए बिंदुओं को ध्यान में रखकर एक डॉक्टर या क्लिनिक का चयन करें।
दिल्ली में बेस्ट हेयर ट्रांसप्लांट कराएं
अगर आप कम से कम खर्च में दिल्ली के बेस्ट क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराना चाहते हैं तो प्रिस्टीन केयर से संपर्क करें। दिल्ली में स्थित हमारे सभी क्लीनिकों में गंजेपन का इलाज डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांट से किया जाता है। इस प्रक्रिया को एक अनुभवी, कुशल और विश्वसनीय प्लास्टिक सर्जन के द्वारा पूरा किया जाता है।
हमारे सर्जन को हेयर ट्रांसप्लांटेशन में सालों का अनुभव प्राप्त है। ये सर्जन अब तक हजारों सफल हेयर ट्रांसप्लांट कर चुके हैं। दिल्ली के दूसरे क्लिनिक की तुलना में हमारे क्लिनिक में इस प्रक्रिया को काफी कम खर्च में किया जाता है।
इतना ही नहीं, कम से कम खर्च में गंजेपन का बेस्ट इलाज करने के साथ-साथ हम अपने मरीजों को ढेरों सुविधाएं भी प्रदान करते हैं। इसमें फ्री पिकअप और ड्रॉप, सभी जांचों पर 30% तक की छूट और सर्जरी के बाद कुछ सप्ताह तक सर्जन के साथ प्राधान्य फॉलो-अप्स मीटिंग आदि शामिल हैं।
और पढ़ें
डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|