Views: 28,728
हर्निया का ऑपरेशन कैसे किया जाता है? पूरी प्रक्रिया
हर कदम पर समर्पित समर्थन!
हमारे डॉक्टर आपकी सहायता के लिए दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन उपलब्ध हैं!
जब शरीर का कोई हिस्सा कमजोर माँसपेशियों को चीरते हुए शरीर के किसी दूसरे हिस्से में चला जाता है तो उस स्थिति को हर्निया कहते हैं। हर्निया होने पर रोगी को भयंकर दर्द का सामना करना पड़ता है वहीं, इसका इलाज न करवाने से रोगी को कई तरह की गंभीर समस्याओं से भी गुजरना पड़ सकता है।
हर्निया का इलाज करने के लिए बहुत से घरेलू नुस्खे होंगे लेकिन, इसका सफल इलाज सिर्फ और सिर्फ ऑपरेशन यानी सर्जरी से ही होता है। गैरहाल, आइये जानते हैं हर्निया से छुटकारा पाने के लिए इसकी सर्जरी कैसे की जाती है।
पढ़ें- हर्निया का घरेलू इलाज
हर्निया का ऑपरेशन कैसे होता है? - How hernia surgery is done in Hindi?
हर्निया का ऑपरेशन करने के लिए तीन प्रक्रियाएं हैं-
- ओपन सर्जरी
- लेप्रोस्कोपिक सर्जरी
- रोबोटिक लेप्रोस्कोपिक
1. ओपन सर्जरी (open surgery)
हर्निया का इलाज करने के लिए ओपन सर्जरी का उपयोग लम्बे समय से हो रहा है। ऑपरेशन के इस प्रकार में, डॉक्टर प्रभावित क्षेत्र में एक बड़ा कट लगाते हैं और कुछ ख़ास उपकरणों की मदद से बाहर निकले हुए अंग को उसकी जगह में पुनर्स्थापित (replace) करके हर्निया को ठीक करते हैं।
प्रक्रिया की शुरुआत में डॉक्टर रोगी को बेहोश करते हैं या फिर सर्जरी वाले इलाके को पूरी तरह सुन्न कर देते हैं। सर्जरी करने में कुछ घंटों का वक्त लगता है। सर्जरी करने के बाद रोगी की स्थिति सामान्य होने तक उसे अस्पताल में रुकना पड़ता है और एक हफ्ते के भीतर रोगी को छुट्टी दे दी जाती है।
ओपन सर्जरी के चलते रिकवरी का समय ज्यादा होता है। इसलिए, सर्जरी के बाद सर्जन रोगी को कई सप्ताह तक आराम करने की सलाह देते हैं।
Pristyn Care के विशेषज्ञ ओपन सर्जरी की सलाह हरगिज नहीं देते हैं, यह रोगी के लिए अत्यंत पीड़ादायक होता है।
पढ़ें - लेप्रोस्कोपिक सर्जरी या ओपन सर्जरी? कौन है बेहतर
2. लेप्रोस्कोपिक सर्जरी (laparoscopic surgery)
इन दिनों हर्निया की लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन का प्रचलन बहुत जोरो से है। कम समय में खत्म हो जाने वाली यह सर्जरी ओपन सर्जरी के मुकाबले बहुत ही अच्छी होती है। लेप्रोस्कोपिक की प्रक्रिया में सर्जन हर्निया का ऑपरेशन करने के लिए प्रभावित क्षेत्र के पास बहुत छोटे-छोटे चीरा (आधा इंच से भी कम) लगाते हैं और उसके जरिए लैप्रोस्कोप (एक प्रकार की ट्यूब जिसके अंत में एक छोटा कैमरा लगा होता है) और अन्य उपकरण को भीतर डालकर बाहर निकले हुए अंग को उसकी जगह में व्यवस्थित करते हैं।
भीतर के सभी अंग साफ-साफ दिखाई दें, इसलिए, सर्जन कार्बन डाई-ऑक्साइड गैस को पेट में या ऑपरेशन वाले स्थान में डालते हैं। कार्बन डाई-ऑक्साइड और लैप्रोस्कोप में लगा हुआ कैमरा भीतरी अंग देखने में सर्जन की मदद करते हैं जिससे सर्जन सर्जरी को आसानी से बिना किसी रिस्क के पूरा कर पाते हैं। पूरी प्रक्रिया करने में बहुत कम समय लगता है और रोगी को 48 घंटे के भीतर अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है।
हर्निया का लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन के निम्न फायदे हो सकते हैं:
- बहुत कम ब्लीडिंग
- रिकवरी में बहुत कम दर्द
- रिकवरी का समय बहुत कम होता है
- इन्फेक्शन की बहुत कम संभावना
- कम समय में सर्जरी
- सर्जरी के बाद छोटे-छोटे दाग
- हॉस्पिटल से जल्दी छुट्टी
- कुछ ही दिनों में काम में वापिस
- साइड-इफेक्ट्स के बहुत कम चांसेस
पढ़ें- लेप्रोस्कोपिक सर्जरी या ओपन सर्जरी- कौन अच्छी होती है
3. रोबोटिक लेप्रोस्कोपिक (robotic laparoscopic)
हर्निया का रोबोटिक लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन, लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन की तरह ही होता है। बस इसमें फर्क यह है कि यह प्रक्रिया रोबोटिक है जिसमें, डॉक्टर कंट्रोल रूम में बैठकर कंसोल की मदद से सभी प्रकार के उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। हालाँकि, रोबोटिक सर्जरी का उपयोग कुछ छोटी हर्निया या कमजोर क्षेत्रों को ठीक करने के लिए किया जाता है, इसके अलावा इसका इस्तेमाल पेट की दीवारों को दोबारा बनाने में किया जा सकता है। रोबोटिक लेप्रोस्कोपिक से हर्निया का ऑपरेशन करवाने पर निम्न फायदे हो सकते हैं, जैसे-
- इस प्रक्रिया में पेट के भीतर की थ्री-डी इमेज (3D image) बनती है
- पेट के अंदर के टिश्यू (tissue) और जाली को सिलने में सर्जन को आसानी
- सर्जरी के बाद बहुत छोटा दाग
के साथ अपनी सर्जरी करवाएं
हर्निया का ऑपरेशन के बाद काम कब करना चाहिए - hernia operation ke baad kab kaam kare
हर्निया का ऑपरेशन करने के बाद सर्जन द्वारा निर्धारित समय तक आराम करना अनिवार्य है। यदि आप लेप्रोस्कोपिक प्रक्रिया से हर्निया का ऑपरेशन करवाते हैं तो कुछ ही दिनों में आप अपनी दिनचर्या के सामान्य काम कर सकते हैं। लेकिन, भारी-भरकम कामों को नहीं करना चाहिए।
पढ़ें- हर्निया की सर्जरी के बाद सेक्स कब शुरू करें
यदि ऑपरेशन ओपन सर्जरी से हुआ है तो कम से कम 6 सप्ताह तक रोगी को पूरा आराम की जरूरत होती है। किसी भी नए काम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर की राय जरूर लें। की गई लापरवाही से ऑपरेशन वाली जगह में सूजन और अन्य कई प्रकार के दुष्प्रभाव देखे जा सकते हैं।
पढ़ें- लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के बाद कैसे सोए
सर्जरी के बाद नीचे दी गई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है-
- भारी चीज न उठाएं
- सेक्स करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें
- भरपूर मात्रा में पानी पिएं, इससे रिकवरी में मदद मिलेगी
- खान-पान पर ध्यान दें, कब्ज न होने दे, इससे आपको दोबारा हर्निया हो सकता है
हर्निया का ऑपरेशन करने का सबसे अच्छा अस्पताल (hospital) कैसे पता करें?
हर्निया का ऑपरेशन किसी भी सर्जन से करवा लेना कोई बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन नहीं है। हमेशा इलाज के पहले एक अच्छे अस्पताल का चयन करना चाहिए। अच्छा अस्पताल वह है जहाँ रोगियों के इलाज का सक्सेस रेट अधिक है। इसके अलावा सर्जन का अनुभव और पेशेंट से पेश आने का तरीका भी इसमें शामिल हैं।
अगर आपको हर्निया की सर्जरी के लिए अच्छा अस्पताल ढूढ़ने में परेशानी हो रही है तो घबराए नहीं।
Pristyn Care हर्निया का ऑपरेशन के लिए एक अच्छा विकल्प है, हम अपने पेशेंट को कई लाभ प्रदान करते हैं, जैसे-
- लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के लिए एडवांस उपकरण
- अनुभवी सर्जन की बड़ी टीम
- इंश्योरेस का लाभ
- आधा घंटा में इंश्योरेंस अप्रूवल
- रोगी को खाने-पीने और सोने की निःशुल्क व्यवस्था
- रोगी को आने-जाने के लिए Pristyn Care की तरफ से मुफ्त कैब
- प्राधान्य फॉलो-अप, डीलक्स रूम में इलाज
- डायग्नोसिस में छूट
फिर देरी क्यों हर्निया का ऑपरेशन करवाने के लिए आज ही Pristyn Care में अपॉइंटमेंट बुक करें। हमारे स्वास्थ्य सलाहकार आपको इलाज का उचित विकल्प बताएंगे और सर्जरी में आपकी पूरी मदद करेंगे।
डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|