भगंदर यानी फिस्टुला की सर्जरी के बाद शरीर की देख-रेख करना सबसे कठिन काम होता है। हर कोई यही सोच में रहता है कि क्या सर्जरी मनचाहा परिणाम देगी या नहीं। आलस्य की वजह से बहुत से लोग फिस्टुला की सर्जरी के बाद जरूरी सावधानियों का पालन करने से मुकर जाते हैं। परिणामस्वरूप, कोई न कोई परेशानी पैदा हो जाती है। यह लापरवाही फिस्टुला के पुनर्जन्म का कारण बन सकती है।
पढ़ें- फिस्टुला में क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए
आज हम इस लेख में फिस्टुला की सर्जरी के बाद उन 10 सावधानियों के बारे में जानेंगे जिनका पालन करना हर उस व्यक्ति का कर्तव्य है जिसकी सर्जरी हो चुकी है।
Table of Contents
फिस्टुला सर्जरी के बाद ली जाने वाली 10 सावधानियां – 10 Precautions To Be Taken After Fistula Surgery in Hindi
1. घाव की देखभाल करें
जल्दी रिकवरी के लिए घाव की देखभाल करना बहुत जरूरी है। इसलिए, घाव साफ़ रखने के लिए सर्जन द्वारा बताए गए हर तरीके का इस्तेमाल करें। अगर सर्जरी वाला हिस्सा गीला और गंदा रहता है तो इससे इन्फेक्शन और रिकवरी का समय बढ़ जाएगा।
पढ़ें- फिशर और फिस्टुला में क्या फर्क है
2. ड्रेसिंग
सर्जरी के बाद ड्रेसिंग चेंज के लिए डॉक्टर आपको निर्धारित समय में क्लिनिक पर बुलाएंगे। लेकिन, सिर्फ उनके बुलाने पर ही नहीं बल्कि, जब भी आपका ड्रेसिंग गीला हो जाए तब ही डॉक्टर के पास जाकर नई ड्रेसिंग करवाएं। इससे इन्फेक्शन के चांस कम होंगे और फिस्टुला के दोबारा होने का खतरा बहुत कम होगा।
3. खिंचाव पैदा करने वाले काम से दूरी बनाए
फिस्टुला की लेजर सर्जरी के कुछ दिन बाद ही आप अपना रेगुलर काम शुरू कर सकते हैं लेकिन, इस दौरान इस बात का ध्यान दें कि आपको कोई भी ऐसा काम नहीं करना हैं जिसमें वजन उठाना पड़े या गुदा के आस-पास प्रेशर की स्थिति पैदा हो। बाहरी गेम, जैसे-क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन आदि से दूरी बनाए रखें। गुदा क्षेत्र में किसी भी तरह का खिंचाव पैदा करने वाले कामों को शुरू करने से पहले अपने सर्जन की सलाह जरूर लें।
पढ़ें – भगंदर का कारण लक्षण और इलाज
4. मितली आने पर डॉक्टर से बात करें
अगर आपको मितली हो रही है और तेज बुखार है या फिर आपके जख्म से तेज खून निकल रहा है तो खुद से इलाज रखने के बजाय डॉक्टर के पास जाएं। खुद से डॉक्टर बनने की कोशिश न करें।
5. लाइफस्टाइल और डाइट का ख़याल रखें
फिस्टुला सर्जरी के बाद जल्दी रिकवरी के लिए आपके हेल्थकेयर प्रोवाइडर द्वारा दिए गए डाइट और लाइफस्टाइल चार्ट को अपने जीवन में अच्छी तरह से उतारें। प्रॉपर डाइट फॉलो करें और भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें। कब्ज न होने दे। शरीर में पानी की कमी न हो और कब्ज न हो इसलिए आप कई तरह के फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा गाजर का जूस, सेब आदि फिस्टुला से जल्दी रिकवरी में मददगार हो सकते हैं।
6. अस्पताल से छुट्टी न लें
फिस्टुला की लेजर सर्जरी के बाद तो आपको अस्पताल से 48 घंटे के भीतर डिस्चार्ज कर दिया जाता है लेकिन, कई मामलों में डॉक्टर आपके स्वास्थ्य का जायजा लेने के बाद आपको अस्पताल में थोड़ी और समय तक ठहरने को कह सकते हैं। इसलिए, जल्दी घर पहुँचने के चक्कर में हॉस्पिटल से छुट्टी लेने की न सोचें। अगर आप ऐसा करते हैं और आपके साथ कोई जटिलता (complication) है तो रिकवरी में समय लग सकता है।
पढ़ें- भगंदर का जड़ से इलाज
7. पेट फूलने को नजरअंदाज न करे
अगर आपका पेट फूलता है और गुदा मार्ग के पास घाव होने के कारण आपको गैस निकालने में परेशानी होती है तो इस स्थिति में लापरवाही न बरते। इससे स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए, भगंदर की सर्जरी के बाद ऐसी परिस्थिति होने पर तुरंत ही डॉक्टर से सलाह लें।
8. दवाइयों का सेवन करें
कई लोग दवाइयों के सेवन में लापरवाही बरतते हैं। ऐसा करने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है और रिकवरी टाइम ज्यादा हो जाता है। वहीं, इन्फेक्शन के कारण फिस्टुला की सर्जरी दोबारा करने की नौबत आ सकती है। इसलिए, डॉक्टर द्वारा बताए गए समय पर उचित दवाइयों का सेवन जरूर करें। इसके अलावा जब डॉक्टर आपके लिए दवाइयाँ लिख रहे हो, तब उन्हें अपने स्वास्थ्य के बारे में सच-सच बताएं। अगर आपको कोई रोग है, किसी रोग की दवा चल रही है या आपके शरीर में कोई अप्राकृतिक लक्षण दिखाई देते हैं तो ये बात डॉक्टर को जरूर बताएं।
9. कपड़ों का सही चयन
रिकवरी के दौरान चुस्त कपड़े न पहने। इससे जख्म पर दबाव बनेगा जिससे सूजन की स्थिति पैदा हो सकती है। अगर आपको एनल फिस्टुला है तो टाइट अंडरवियर पहनने से बचना चाहिए। आप नाड़ा वाला कच्छा उपयोग कर सकते हैं।
10. केमिकल न यूज करें
फिस्टुला की सर्जरी वाली जगह के आस-पास कोई क्रीम या पाउडर न इस्तेमाल करें। सिर्फ डॉक्टर द्वारा बताए गए ट्यूब या क्रीम का इस्तेमाल करें। इसके अलावा रिकवरी के समय कोई भी नई चीज का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से बात करें।
निष्कर्ष – Conclusion
ऊपर बताई गई सभी सावधानियों को ध्यानपूर्वक फॉलो करें और कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से बात करें।
भगंदर का इलाज के लिए लेजर सर्जरी सबसे अच्छी होती है जो अन्य सर्जरी के मुकाबले नीचे बताए गए फायदे देती है:
- दर्द रहित उपचार
- कोई कट नहीं
- जल्दी रिकवरी
- सर्जरी के बाद जटिलताओं की संभावना न के बराबर होती है
- दोबारा होने की संभावना नहीं होती है
- कम लागत में सुरक्षित इलाज
भगंदर का लेजर इलाज करवाने के लिए Pristyn Care एक अच्छा विकल्प हो सकता है जो अपने रोगियों को नीचे बताई गई सुविधाएं प्रदान करता है।
डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|